उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UP Board) के नतीजे हर साल लाखों छात्रों के लिए बेहद खास होते हैं. ऐसे में जब भी रिजल्ट का टाइम आता है, पुराने टॉपर्स की कहानियां फिर चर्चा में आ जाती हैं. साल 2016 में यूपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा में टॉप करने वाली सौम्या पटेल का नाम आज भी सबसे ज्यादा अंक पाने वाले स्टूडेंट्स में शामिल है. सौम्या पटेल ने साल 2016 में हाईस्कूल परीक्षा में 98.67 % यानी 600 में से 592 अंक हासिल किए थे. ये स्कोर इतने सालों बाद भी एक बड़ा रिकॉर्ड माना जाता है.
ये भी पढ़ें: खत्म हुआ इंतजार! आज जारी होगा UP बोर्ड का 10वीं-12वीं का रिजल्ट, जानें कहां और कैसे चेक करें परिणाम?
गरीबी को मात देकर बनीं टॉपर
सौम्या उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले की रहने वाली हैं. वो एक किसान परिवार से आती हैं. उनके पिता किसान हैं और परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत मजबूत नहीं थी, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने अपनी पढ़ाई में कोई कमी नहीं आने दी. सौम्या की शुरुआती पढ़ाई गांव के सरकारी स्कूल से हुई थी. इसके बाद बेहतर शिक्षा के लिए वो अपने रिश्तेदारों के पास रहकर पढ़ाई करने लगीं. उन्होंने कड़ी मेहनत और लगन से पढ़ाई की और आखिरकार पूरे यूपी में पहले नंबर पर अपनी जगह बनाई. अगर उनके सब्जेक्ट की बात करें तो उन्होंने साइंस में 100%, हिंदी और अंग्रेजी में 99-99 प्रतिशत और मैथ्स में 98 अंक हासिल किए थे.
IAS बनना चाहती हैं सौम्या
सौम्या अपनी कामयाबी का श्रेय अपने माता-पिता और टीचर्स को देती हैं. उनका कहना था कि जितना भी पढ़ो, ध्यान से पढ़ो और लगातार रिवीजन करते रहो. उनका ये मंत्र आज भी कई स्टूडेंट्स के लिए बेहद फायदेमंद साबित हुआ है. सौम्या पटेल का सपना IAS बनने का है. उन्होंने बताया था कि वो देश के किसानों की समस्याओं को ठीक करना चाहती हैं. इसके लिए उन्होंने यूपीएससी टॉपर टीना डाबी से प्रेरणा ली थी. साल 2016 के यूपी बोर्ड रिजल्ट में खास बात ये भी रही कि टॉप पोजीशन पर लड़कियों का दबदबा था. सौम्या समेत टॉप 3 रैंक भी छात्राओं ने ही हासिल की थीं. आज भी सौम्या पटेल की कहानी उन छात्रों के लिए प्रेरणा है जो सीमित संसाधनों के बावजूद बड़े सपने देखते हैं. उनकी मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण ये साबित करता है कि अगर इरादे मजबूत हों तो कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है.
ये भी पढ़ें: 10वीं पास के लिए सरकारी नौकरी का शानदार मौका, 69000 तक मिलेगी सैलरी, ऐसे करें अप्लाई
संबंधित खबरें
'अपनी खुद की पार्टी बनाऊंगा', JDU से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह का ऐलान
7 hrs agoदिल्ली-एनसीआर में देर रात आंधी-तूफान के साथ आई बारिश और गिरे ओले
10 hrs agoक्या रद्द होगी अनंत सिंह की विधायकी? JDU ने स्पीकर से की सिफारिश
11 hrs ago'शुद्धिकरण के नाम पर उतरवाए कपड़े', ईसाई महिला ने धर्मांतरण का लगाया आरोप
19 hrs agoआजमगढ़ की वोटर लिस्ट में हुई गड़बड़ी! BLO-SDM के खिलाफ हुआ कड़ा एक्शन
22 hrs agoJDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
1 day agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
1 day agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
1 day agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस और बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे बड़े आयोजन
1 day agoदिल्ली से भी जहरीली हुई मुंबई की हवा, जानें प्रदूषण बढ़ने की वजह
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines