खत्म हुआ इंतजार! आज जारी होगा UP बोर्ड का 10वीं-12वीं का रिजल्ट, जानें कहां और कैसे चेक करें परिणाम?

UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड के 10वीं-12वीं के रिजल्ट 23 अप्रैल 2026 को शाम 4 बजे तक जारी हो सकता है. स्टूडेंट्स वेबसाइट और डिजिलॉकर के जरिए अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे.

UP Board Result 2026

Credit: Social Media

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) के 10वीं-12वीं परीक्षा 2026 के रिजल्ट का इंतजार अब खत्म होने वाला है. जानकारी के मुताबिक, यूपी बोर्ड रिजल्ट 23 अप्रैल 2026 यानी आज शाम 4 बजे तक जारी किया जा सकता है. इस साल करीब 50 से 54 लाख स्टूडेंट्स ने यूपी बोर्ड की परीक्षा दी थी. यूपी बोर्ड रिजल्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए जारी किया जाएगा. इसके बाद ऑफिशियल वेबसाइट पर लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा, जहां छात्र अपना रिजल्ट देख सकेंगे.

ये भी पढ़ें: 10वीं पास के लिए सरकारी नौकरी का शानदार मौका, 69000 तक मिलेगी सैलरी, ऐसे करें अप्लाई

Advertisment

कैसे चेक करें रिजल्ट?

छात्र इन स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं:
-सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upresults.nic.in या upmsp.edu.in पर जाएं
-UP Board Result 2026 लिंक पर क्लिक करें
-अपना रोल नंबर और बर्थ डेट सबमिट करें
-सबमिट करते ही स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा
-फ्यूचर के लिए डाउनलोड या प्रिंटआउट ले लें

डिजिलॉकर से भी मिलेगा रिजल्ट

छात्र डिजिलॉकर के जरिए भी अपनी डिजिटल मार्कशीट ले सकते हैं, जो आगे की पढ़ाई और एडमिशन प्रोसेस के लिए जरूरी होती है. डिजिलॉकर से मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए छात्रों को पहले प्लेटफॉर्म पर रजिस्ट्रेशन करना होगा. रिजल्ट के वक्त छात्रों को कुछ जरूरी बातों का खास ध्यान रखना चाहिए. उन्हें अपना रोल नंबर पहले से तैयार रखना चाहिए ताकि रिजल्ट देखने में कोई परेशानी न हो. साथ ही, किसी भी फर्जी वेबसाइट, कॉल या मैसेज से सावधान रहना चाहिए और सिर्फ ऑफिशियल वेबसाइट पर ही भरोसा करना चाहिए. अगर किसी छात्र को अपने मार्क्स से संतुष्टि नहीं होती है, तो वो रिचेकिंग या स्क्रूटनी के लिए अप्लाई कर सकता है, जिसकी प्रक्रिया और तारीखें रिजल्ट के बाद घोषित की जाएंगी. हर साल की तरह इस बार भी यूपी बोर्ड रिजल्ट के साथ टॉपर्स लिस्ट और कुल पास प्रतिशत जारी करेगा.

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ