बागी टीएमसी सांसद काकोली घोष दस्तीदार के बेटे डॉ. बैद्यनाथ घोष दस्तीदार ने पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और महुआ मोइत्रा, कल्याण बनर्जी, सौगत रॉय और सोनाली गुहा समेत कई तृणमूल कांग्रेस नेताओं को कानूनी नोटिस भेजा है.
नोटिस में वैद्यनाथ घोष दस्तीदार ने उन आरोपों को खारिज किया है कि उन्होंने बारासात विधानसभा क्षेत्र से विधायक का टिकट मांगा था. उन्होंने कहा कि इस संबंध में उनकी कोई राजनीतिक महत्वाकांक्षा नहीं थी.
सार्वजनिक रूप से मांगो माफी
उन्होंने यह भी मांग की है कि इस नोटिस के मिलने के 15 दिनों के भीतर सार्वजनिक रूप से स्पष्टीकरण दिया जाए और माफी मांगी जाए. साथ ही, यह माना जाए कि उन्होंने बारासात विधानसभा क्षेत्र से किसी भी राजनीतिक नामांकन की न तो मांग की थी और न ही इच्छा की थी और उनके व्यक्तिगत आचरण या चरित्र के बारे में दिए गए किसी भी गलत बयान को सुधारा जाए.
अब कौन हुआ बागी?
टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी के सबसे वफादार और भरोसेमंद रहे वरिष्ठ सांसद सुदीप बंदोपाध्याय ने भी अब बगावती तेवर अपना लिया है. मिली जानकारी के अनुसार, सुदीप बंदोपाध्याय ने भी विद्रोही खेमे का हाथ थाम लिया है. सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, ये खेमा सोमवार को लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मुलाकात कर खुद को ‘असली TMC’ संसदीय समूह के तौर पर मान्यता दिलाने की तैयारी कर रहा है. साथ ही इस राजनीतिक उथल-पुथल के बीच शनिवार को पश्चिम बंगाल की पूर्व ममता बनर्जी सरकार में मंत्री रहे मानस भूनिया ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है.
टीएमसी के बागी गुट में शामिल होने के बाद सुदीप बंदोपाध्याय ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से मुलाकात की. इस दौरान उनके साथ विद्रोही टीएमसी सांसद शताब्दी रॉय भी मौजूद थीं. इसके बाद उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की. इस घटनाक्रम के बाद बागी खेमे के सूत्रों ने स्पष्ट किया है कि वह चाहते हैं कि लोकसभा में इस विद्रोही गुट की कमान अनुभवी सुदीप बंदोपाध्याय ही संभालें.
राज्यसभा में भी TMC को झटका
केंद्र और राज्य में टीएमसी विधायकों और सांसदों के बीच मची ये भगदड़ सिर्फ लोकसभा तक सीमित नहीं है. इसी हफ्ते राज्यसभा के अंदर भी तृणमूल कांग्रेस को बड़े झटके लगे हैं. पार्टी के तीन वरिष्ठ राज्यसभा सांसदों- सुखेंदु शेखर राय, सुस्मिता देव और प्रकाश चिक बड़ाइक ने न केवल तृणमूल कांग्रेस पार्टी से बल्कि उच्च सदन (राज्यसभा) की सदस्यता से भी अपना इस्तीफा सौंप दिया है, जिससे पार्टी की मुश्किलें दोगुनी हो गई हैं.
बागी सांसद आज करेंगे बैठक
तृणमूल कांग्रेस में बढ़ते राजनीतिक संकट के बीच बागी सांसद रविवार को अपनी आगे की रणनीति तय करने के लिए जरूरी बैठक करेंगे. बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी रविवार शाम करीब 6 बजे दिल्ली पहुंचेंगे और काकोली घोष दस्तीदार के घर पर डिनर मीटिंग होगी.
सूत्रों का कहना है कि बागी सांसद सोमवार को लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से भी मिल सकते हैं, ताकि नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (NDA) को ऑफिशियली सपोर्ट दे सकें. बागी सांसदों का दावा है कि लगभग 20 बागी टीएमसी सांसदों ने देश के हित में एनडीए को सपोर्ट करने का फैसला किया है. इन सांसदों के हस्ताक्षरित पत्र पहले ही लोकसभा स्पीकर को दिया जा चुका है.
यह भी पढ़ें- सुबह-सुबह अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची कोलकाता पुलिस, खबर मिलते ही पहुंचीं ममता बनर्जी
लोकसभा में एनडीए के समर्थन को तैयार बागी गुट
जानकारी के मुताबिक सांसद संदीप बंधोपाध्याय भी बागी गुट में शामिल हो गए हैं। टीएमसी के 28 लोकसभा सांसद हैं जिनमें से 20 बागी गुट में शमिल हैं। सांसद काकोली गोष दस्तीदार ने तो यहां तक कह दिया है कि उनके गुट को टीएमसी का तमगा मिलते ही वे संसद में बीजेपी की अगुआई वाली एनडीए सरकार का समर्थन कर देंगे।
बता दें कि विधानसभा में विधायकों की बगावत के बाद ही ममता बनर्जी ने 5 जून को संगठन समिति में बदलाव किए थे. ममता बनर्जी ने पहले की सारी समितियों को भंग कर दिया था और एक नया स्टरक्चर बनाया था. वहीं, ममता बनर्जी ने अपने भतीजे अभिषेक बनर्जी को राष्ट्रीय महासचिव के पद पर बरकरार रखा था. एक राज्यसभा सांसद ने कहा, ममता बनर्जी ने जिन लोगों को दूध और शहद खिलाया वही आज उनके लिए सांप बन गए हैं. बालाघाट से सांसद कुणाल घोष को पार्टी के उत्तर कोलकाता संगठन का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. पहले इस पद पर संदीप बंधोपाध्याय थे.
टीएमसी के लोकसभा में सदस्य की सूची
इस लिस्ट में अभिषेक बनर्जी, शताब्दी रॉय, डॉ. काकोली घोष दस्तीदार, देव अधिकारी, सजदा अहमद, रचना बनर्जी, प्रतिमा मोंडल, महुआ मोइत्रा, जगदीश बसुनिया, सायोनी घोष, माला रॉय, सुदीप बंधोपाध्याय, बापी हल्दर, प्रो. सौगत राय, अरूप चक्रवर्ती, जून मालियाह, कल्पित दा सरेन खेरवाल, मिताली बेग, कल्याण बनर्जी, पार्थ भौमिक, असित कुमार मल, शत्रुघ्न सिन्हा, कीर्ति आजाद, डॉ. शर्मिला सरकार, यूसुफ पठान, अबु तहेर खान और खर्लीलुर रहमान का नाम शामिल है.
संबंधित खबरें
बंगाल: कांग्रेस-ममता को झटका, उपचुनाव में नंदीग्राम-रेजीनगर सीट BJP के नाम
10 hrs agoTMC के 10 बागी सांसद कहां हुए गायब? ओम बिरला के नोटिस का नहीं दिया जवाब
14 hrs agoउपचुनाव: नंदीग्राम सीट पर हसी रानी की जीत, सीएम सुवेंदु ने दी बधाई
17 hrs agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
1 day agoरोहित नोनिया के नाम से वायरल 'इनामी' पोस्टर ने मचाई हलचल
2 days agoबंगाल सरकार में मिथुन चक्रवर्ती को बड़ी जिम्मेदारी, मिला कैबिनेट रैंक
2 days agoक्या राजनीति को अलविदा कहने वाले हैं हुमायूं कबीर? आखिर क्यों छलके आंसू
2 days agoउपचुनाव 2026: 4 राज्यों की 6 सीटों पर वोटिंग खत्म, जानें कहां-कितना मतदान?
3 days agoहुमायूं कबीर पर एक्शन, उपचुनाव के बीच गिरफ्तार हुए AJUP विधायक
3 days agoममता बनर्जी के मेडिकल रिकॉर्ड को लेकर उनके वकील ने नोटिस भेजकर उठाए सवाल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines