सुबह-सुबह अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची कोलकाता पुलिस, खबर मिलते ही पहुंचीं ममता बनर्जी

Abhishek Banerjee Kolkata Police: पश्चिम बंगाल में तड़के सुबह टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी के कालीघाट आवास पर झाड़ग्राम शालबानी पुलिस की टीम पूछताछ और तलाशी के लिए पहुंच गई. इस अचानक हुई कार्रवाई की खबर मिलते ही पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी मौके पर पहुंचीं, जबकि घर के बाहर भारी संख्या में केंद्रीय बल तैनात है.

abhishek banerjee

Abhishek Banerjee Kolkata Police: पश्चिम बंगाल की सियासत में एक बार फिर भारी तनाव का माहौल बन गया है. शनिवार तड़के सुबह झाड़ग्राम के शालबानी थाने की पुलिस टीम अचानक तृणमूल कांग्रेस (TMC) के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी के कोलकाता स्थित कालीघाट आवास पर पहुंच गई. पुलिस की टीम वहां तलाशी और पूछताछ की कार्रवाई के लिए पहुंची है. इस अचानक हुए बड़े एक्शन की खबर मिलते ही पूर्व मुख्यमंत्री और टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी भी तुरंत अभिषेक बनर्जी के घर पहुंच गईं.

विज्ञापन

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस टीम के अभिषेक बनर्जी के पटुआ पाड़ा स्थित आवास पर पहुंचते ही सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई है. मकान के बाहर भारी संख्या में केंद्रीय बल (Central Forces) के जवान मुस्तैद हैं, जिससे पूरा इलाका एक तरह से छावनी में तब्दील हो गया है. शुरुआत में घर के अंदर जाने को लेकर सुरक्षाकर्मियों और पुलिस के बीच थोड़ी बहस और गतिरोध भी देखने को मिला, लेकिन बाद में पुलिस टीम परिसर के भीतर दाखिल हुई और अपनी कार्रवाई शुरू की.

विज्ञापन

यह कार्रवाई ऐसे समय में हो रही है जब राज्य में राजनीतिक खींचतान चरम पर है. पुलिस टीम घर के भीतर गहन तलाशी ले रही है और अधिकारियों से पूछताछ जारी है. इस दौरान अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर टीएमसी समर्थकों की भीड़ भी जुटना शुरू हो गई है, जिससे इलाके का सियासी तापमान सातवें आसमान पर पहुंच गया है. फिलहाल पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों की मौजूदगी के बीच जांच का सिलसिला लगातार जारी है.

TMC विधायक मदन मित्रा के घर समेत 8 ठिकानों पर ईडी का छापा

पश्चिम बंगाल में केंद्रीय जांच एजेंसियों का शिकंजा एक बार फिर कसता जा रहा है. राज्य के बहुचर्चित नगर पालिका भर्ती घोटाले (Municipality Recruitment Scam) की जांच के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शनिवार सुबह एक साथ कई जगहों पर छापेमारी शुरू की है. केंद्रीय जांच एजेंसी की अलग-अलग टीमों ने कमरहट्टी से तृणमूल कांग्रेस (TMC) के कद्दावर विधायक और पूर्व मंत्री मदन मित्रा के ठिकानों सहित कुल 8 स्थानों पर एक साथ दस्तक दी है.

विज्ञापन

ईडी के अधिकारियों का भारी काफिला सुबह-सुबह मदन मित्रा के कमरहट्टी और भवानीपुर स्थित आवासों पर पहुंचा. इसके अलावा जांच एजेंसी की टीमें बेलियाघाटा, संतोषपुर, दक्षिणेश्वर और बेहाला समेत कोलकाता और उसके आसपास के 8 अलग-अलग ठिकानों पर भी तलाशी अभियान चला रही हैं. सभी ठिकानों पर सुरक्षा के मद्देनजर भारी संख्या में केंद्रीय सुरक्षा बलों के जवानों को तैनात किया गया है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ