पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की तैयारियों के बीच चुनाव आयोग ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है. SIR के तहत दावे-आपत्तियों की जांच पूरी होने के बाद आयोग ने राज्य की पहली पूरक वोटर लिस्ट रात को जारी की. इस पूरक सूची में उन मतदाताओं के नाम शामिल किए गए हैं जिनके मामले फरवरी 2026 में प्रकाशित फाइनल रोल के समय “अंडर अड्ज्यूडिकेशन” थे. चुनाव आयोग के अधिकारियों के मुताबिक, फाइनल लिस्ट में लगभग 58 लाख ऐसे एंट्रीज अड्ज्यूडिकेशन के अधीन चिह्नित थीं. अब इनमें से 29 लाख से ज्यादा मामलों की जांच पूरी हो चुकी है और योग्य पाए गए मतदाताओं के नाम इस पहली सप्लीमेंट्री लिस्ट में जोड़ दिए गए हैं.
फाइनल वोटर लिस्ट से हटे थे 58 लाख नाम
फरवरी 2026 में पश्चिम बंगाल की फाइनल मतदाता सूची में कुल 7.08 करोड़ नाम थे. इससे पहले पिछले साल दिसंबर में SIR 2026 की ड्राफ्ट रोल प्रकाशन के समय 58 लाख से ज्यादा नाम हटाए गए थे. इनमें मृतक, डुप्लिकेट, स्थानांतरित और अनट्रेसेबल मतदाता शामिल थे. अब अड्ज्यूडिकेशन प्रक्रिया के बाद योग्य पाए गए नए नाम पूरक सूची में शामिल हो रहे हैं, जिससे सूची और अधिक सटीक और पारदर्शी बनेगी. पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल ने इसकी पुष्टि की है कि यह पहली पूरक सूची SIR प्रक्रिया के अंतर्गत जारी की जा रही है.
आयोग की आधिकारिक वेबसाइट देखें
चुनाव आयोग की ओर से मतदाताओं को सलाह दी गई है कि वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट voters.eci.gov.in या ceowestbengal.nic.in पर जाकर अपनी नाम की स्थिति चेक करें. SIR 2026 डैशबोर्ड पर डिलीशन लिस्ट, सप्लीमेंट्री लिस्ट और फाइनल रोल सभी उपलब्ध हैं. अगर किसी का नाम गलती से कट गया है या नया नाम जोड़ने के लिए दावा करना है, तो संबंधित ब्लॉक लेवल ऑफिसर (BLO) या निर्वाचन कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है.
कैसे चेक करें अपना नाम?
voters.eci.gov.in पर जाएं
अपना राज्य चुनें – West Bengal
EPIC नंबर या नाम से सर्च करें
SIR 2026 सेक्शन में सप्लीमेंट्री लिस्ट डाउनलोड करें
संबंधित खबरें
कोलकाता भगदड़: दुर्गा पूजा समिति का कोषाध्यक्ष गिरफ्तार
5 hrs agoकोलकाता हवाई अड्डे पर 1.13 करोड़ से ज्यादा की विदेशी मुद्रा जब्त
1 day agoचोरबागान दुर्गा पूजा भगदड़: शुभेंदु अधिकारी ने पीड़ित परिवारों को दिए 25-25
1 day agoकोलकाता दुर्गा पूजा हादसे की जांच के लिए SIT गठित, 3 महीने में आएगी रिपोर्ट
2 days agoबंगाल में पत्नी का सिर काटकर मंदिर पर रखा, पिता की भी हत्या
2 days agoकौन हैं BJP के समिक भट्टाचार्य? जो चाहते हैं बंगाल में फिर हो SIR
5 days agoएक अनाउंसमेंट ने छीनी 19 जिंदगियां, कोलकाता भगदड़ हादसे का चौंकाने वाला सच
5 days ago'मां ने आंखों के सामने तोड़ा दम', कोलकाता भगदड़ हादसे की खौफनाक आंखों देखी
5 days ago'7 गिरफ्तार, STF जांच, गैर-इरादतन हत्या केस', कोलकाता भगदड़ हादसा या साजिश?
5 days agoबारिश के बीच बढ़ी भीड़ और..., कोलकाता के दुर्गा पूजा में कैसे हुआ हादसा?
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines