पश्चिम बंगाल के पश्चिम बर्दवान जिले में एक पुलिसकर्मी की गोली लगने से मौत का मामला सामने आया है. मंगलवार देर रात पानागढ़ बाईपास के पास 19 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कांकसा ट्रैफिक गार्ड में तैनात पुलिसकर्मी संजय जाना का शव खून से लथपथ हालत में बरामद किया गया. उनके सिर में गोली लगी थी. शुरुआती जानकारी के अनुसार, गोली उनकी सर्विस रिवॉल्वर से चली थी. उन्हें तत्काल दुर्गापुर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.
ड्यूटी के दौरान ट्रक के पीछे मिले अचेत
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मंगलवार रात संजय जाना अपने अन्य सहकर्मियों के साथ नियमित ड्यूटी पर थे. पानागढ़ बाईपास के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क किनारे खड़े ट्रकों को हटाने का काम चल रहा था. इसी दौरान उनके सहकर्मियों ने उन्हें एक ट्रक के पीछे अचेत अवस्था में पड़ा देखा.
पास जाकर जांच करने पर उनके सिर में गोली लगने का पता चला. घटनास्थल पर खून फैला हुआ था. सहकर्मियों ने बिना देर किए उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी.
घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस अधिकारी, फॉरेंसिक जांच शुरू
घटना की खबर फैलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. बुधवार सुबह पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे इलाके का निरीक्षण किया. मामले की तह तक पहुंचने के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है. घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ ही पुलिस घटना की परिस्थितियों की जांच कर रही है.
आत्महत्या या कोई अन्य वजह, मौत को लेकर रहस्य बरकरार
संजय जाना ने किन परिस्थितियों में अपनी सर्विस रिवॉल्वर से गोली चलाई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है. क्या उन्होंने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की या इस घटना के पीछे कोई अन्य वजह है, पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है.
फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक जांच और अन्य तथ्यों के सामने आने के बाद ही पुलिसकर्मी की मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा.
संबंधित खबरें
20 हजार की रिश्वत लेते WBSEDCL का अधिकारी गिरफ्तार, ACB ने पकड़ा
14 hrs agoपश्चिम बर्धमान में बजा SSR का बिगुल, 16 जनवरी को जारी होगी फाइनल वोटर लिस्ट
15 hrs agoSIR पर चुनाव आयोग ने दी बड़ी सुविधा, मानी जजों की बात; अब काम में आएगी तेजी
1 day agoछठ घाटों पर सुरक्षा, हर जगह होंगे नोडल अधिकारी तैनात
3 days agoआसनसोल में अवैध प्रेम संबंध के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या
4 days agoED की कोहीनूर ग्रुप के CA समेत चार ठिकानों पर छापेमारी
5 days agoपूर्व मंत्री इंद्रनील सेन गिरफ्तार, दुर्गा पूजा पास मामले में हुआ एक्शन
6 days ago'उसे गोली मारो या...', गर्लफ्रेंड को चूमने पर पिता के साथ निर्वस्त घुमाया
8 days ago'शुद्धिकरण के नाम पर उतरवाए कपड़े', ईसाई महिला ने धर्मांतरण का लगाया आरोप
10 days agoकोलकाता भगदड़: दुर्गा पूजा समिति का कोषाध्यक्ष गिरफ्तार
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines