West Bengal News: कोलकाता में टीएमसी पार्टी की बड़ी तैयारी, हिंदुओं को एकजुट करने में जुटे नेता

West Bengal News: कोलकाता में 2026 के विधानसभा चुनाव के पहले टीएमसी पार्टी की बड़ी तैयारी हिंदुओं को एकजुट करने में जुटी है। अब टीएमसी पार्टी दीघा जगन्नाथ मंदिर का प्रसाद घर-घर पहुंचाने की तैयारी में जुटी है। कोलकाता से मनोज पांडे की रिपोर्ट

West Bengal News

सीएम ममता बनर्जी Source- News24

West Bengal News: कोलकाता में 2026 के विधानसभा चुनाव के पहले टीएमसी पार्टी की बड़ी तैयारी हिंदुओं को एकजुट करने में जुटी है। अब टीएमसी पार्टी दीघा जगन्नाथ मंदिर का प्रसाद घर-घर भेजने की पुरजोर तैयारी में जुटी है। नवान्न टीम मुख्यमंत्री, बंगाल के सभी घरों तक जगन्नाथ मंदिर का प्रसाद पहुंचाने जा रही है और उनकी तैयारियां भी पूरी हो चुकी है। अब इसे पहुंचाने की बारी उनकी है। दीघा के जगन्नाथ मंदिर का प्रसाद इस महीने हर घर तक पहुंचने वाला है। प्रसाद को मिठाई के डिब्बे में भेजा जाएगा। इसमें एक गजा, एक पारा और जगन्नाथ मंदिर की तस्वीर होगी।

घर-घर में पहुंचेगा प्रसाद

यह प्रसाद इस महीने तक घर-घर जाकर बांटा जाएगा। नवान्न टीएमसी के मंत्री इंद्रनील सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस करके कहा कि ये प्रसाद सभी लोगों के लिए है। ये बंगाल में गौरव की बात है कि दीघा जगन्नाथ मंदिर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ढाई साल के अंदर 20 बीघा में बनाई है। दीघा में बना जगन्नाथ पुरी जैसा जगन्नाथ मंदिर 20 एकड़ में फैला है, जिसकी ऊंचाई 213 फीट है और सीएम ममता ने इसका उद्घाटन किया था।

रथयात्रा की तैयारी

इसके साथ ही रथयात्रा भी निकलेगी। पुरी के जगन्नाथ मंदिर की तरह दिखने वाले दीघा के मंदिर की ऊंचाई 213 फीट है। पश्चिम बंगाल के पूर्वी मेदिनीपुर के दीघा में बने जगन्नाथ मंदिर का उद्घाटन बड़े धूमधाम से किया गया था। पूरे पश्चिम बंगाल से लोग दूर-दूर से पहुंचते हैं और दर्शन भी करते हैं। मंदिर में दर्शन करने पहुंचने वाले विद्यार्थियों के लिए सुरक्षा के चौक-चौबंद व्यवस्था की गई है। ये रथ यात्रा 27 जून को निकलेगी, इसलिए उस दिन तक इस प्रसाद का वितरण पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

अगर उस समय तक काम पूरा नहीं हुआ तो 5 जुलाई को उल्टोरथ से एक दिन पहले यानी यह प्रसाद डोर-टू-डोर राशन परियोजना के जरिए हर परिवार तक पहुंचाया जाएगा। जिन लोगों को राशन नहीं मिलेगा, उनके घरों तक अलग तरीके से प्रसाद पहुंचाया जाएगा। पैकेट भेजे जाएंगे, जिस पर दीघा के जगन्नाथ मंदिर की तस्वीर होगी और पैकेट में मिठाई भरी जाएगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ