'बंगाल में भी ऐसे मामले ममता बनर्जी ने पकड़े', राहुल गांधी के चुनाव फिक्सिंग के आरोपों पर बोले TMC नेता

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के ट्वीट के बाद टीएमसी नेता कुणाल घोष ने अपना बयान जारी किया। उन्होंने कहा कि ये आरोप बहुत गंभीर हैं। हमने देखा है कि कैसे बंगाल के मतदाताओं को दूसरे राज्यों की मतदाता सूची से उठाया गया।

West Bengal News

टीएमसी नेता कुणाल घोष Source- ANI

विज्ञापन

महाराष्ट्र और बिहार चुनावों पर लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के ट्वीट पर टीएमसी नेता कुणाल घोष का बयान सामने आया। उन्होंने कहा कि ये आरोप बहुत गंभीर हैं। हमने इसे बंगाल में होते देखा है। हमने इसे महाराष्ट्र और दिल्ली में देखा है। ममता बनर्जी ने इसे बंगाल में पकड़ा। हमने देखा है कि कैसे बंगाल के मतदाताओं को दूसरे राज्यों की मतदाता सूची से उठाया गया। इन मतदाताओं की संख्या बढ़ गई थी और उन लोगों को दूसरे राज्यों की मतदाता सूची से यहां डाल दिया गया।

विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के ट्वीट के बाद इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया (ECI) की प्रतिक्रिया आई है। इसे लेकर ECI ने कहा कि किसी भी चुनाव पर गलत जानकारी देना कानून का अपमान है। साथ ही पूरी चुनावी प्रक्रिया का अपमान है। देश में हर चुनाव पूरी पारदर्शिता के साथ हुआ है, जिस पर पूरी दुनिया ने भरोसा किया है।

महाराष्ट्र चुनाव पर लोकसभा के नेता राहुल गांधी के ट्वीट के बाद, चुनाव आयोग ने कहा कि महाराष्ट्र की मतदाता सूची के खिलाफ लगाए गए निराधार आरोप कानून के शासन का अपमान हैं। चुनाव आयोग ने 24 दिसंबर 2024 को ही कांग्रेस को भेजे अपने जवाब में ये सभी तथ्य सामने रखे थे, जो चुनाव आयोग की वेबसाइट पर मौजूद हैं।

उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि बार-बार ऐसे मुद्दे उठाते समय इन सभी तथ्यों को पूरी तरह से नजरअंदाज किया जा रहा है। किसी के द्वारा फैलाई जा रही कोई भी गलत सूचना न केवल कानून का अनादर है, बल्कि अपने स्वयं के राजनीतिक दल द्वारा नियुक्त हजारों प्रतिनिधियों को भी बदनाम करती है और लाखों चुनाव कर्मचारियों को हतोत्साहित करती है, जो चुनावों के दौरान अथक और पारदर्शी तरीके से काम करते हैं। मतदाताओं द्वारा किसी भी प्रतिकूल फैसले के बाद, यह कहकर चुनाव आयोग को बदनाम करने की कोशिश करना पूरी तरह से बेतुका है।

विज्ञापन

राहुल गांधी ने क्या कहा?

विज्ञापन

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ