‘मैं इस्तीफा नहीं दूंगी…’, चुनाव में हार के बाद ममता बनर्जी का बड़ा बयान

ममता बनर्जी ने कहा कि वो मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा नहीं देने वाली. उन्होंने कहा कि चुनाव में वो हारी नहीं हैं, बल्कि चुनाव आयोग और बीजेपी ने मिलकर उनको हराया है

Mamata Banerjee

Credit: Social Media

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों के बाद सियासी माहौल गर्म हो गया है. विधानसभा चुनाव में टीएमसी की हार के बाद पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि वो लोकसभा जाकर इस्तीफा नहीं देने वाली. उन्होंने कहा कि चुनाव में वो हारी नहीं हैं, बल्कि चुनाव आयोग और बीजेपी ने मिलकर उनको हराया है. ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को ‘विलेन’ बताते हुए आरोप लगाया कि चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष नहीं रही.

विज्ञापन

‘बीजेपी के अत्याचार नहीं सहेंगे’

CM ममता ने कहा कि उनकी लड़ाई बीजेपी से नहीं बल्कि चुनाव आयोग से थी. उन्होंने कहा कि आयोग ने बीजेपी का साथ दिया, जिसकी वजह से उसने 100 सीटों को लूटा. ममता बनर्जी ने कहा कि पीएम मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मिलकर टीएमसी को हराने की साजिश की. CM ममता ने कहा कि उनके इस्तीफे का सवाल नहीं उठता. ममता ने कहा कि वो एक आजाद पंछी की तरह हैं और बंगाल के विकास के लिए काम करना चाहती हैं. लेकिन CM ममता ने ये भी साफ कर दिया कि वो लड़ाई जारी रखेंगी. उन्होंने कहा कि बीजेपी ने बंगाल के लोगों को टॉर्चर करना शुरू कर दिया है. उन्होंने कहा कि वो बीजेपी के अत्याचारों को बर्दाश्त नहीं करने वाली और जरूरत पड़ने पर सड़कों पर धरना देंगी.

विज्ञापन

‘इंडिया गठबंधन मेरे साथ है’

ममता बनर्जी ने ये भी दावा किया कि काउंटिंग के वक्त बीजेपी कार्यकर्ताओं ने टीएमसी कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट भी की. उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के साथ-साथ खुद उनके साथ भी धक्का-मुक्की हुई. ममता बनर्जी ने कहा कि बीजेपी की इस गुंडागर्दी के खिलाफ पूरा इंडिया गठबंधन उनके साथ है. सीएम ममता ने बताया कि सोनिया गांधी, राहुल गांधी, समाजवादी प्रमुख अखिलेश यादव समेत कई दिग्गजों ने उन्हें फोन किया और ये आश्वासन दिया कि वो सब उनके साथ हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ