हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

West Bengal: रेजीनगर उपचुनाव के बीच AJUP विधायक हुमायूं कबीर हुए गिरफ्तार, वोट डालने के बाद हुई कार्रवाई

West Bengal Assembly By-Election: आम जनता उन्नयन पार्टी के प्रमुख चीफ हुमायूं कबीर को पश्चिम बंगाल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गौरतलब है कि मंगलवार को विधानसभा उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी है, और हुमायूं खुद मतदान कर चुके हैं.

विज्ञापन
हिरासत में लिए जाने के वक्त हुमायूं कबीर और पुलिस के बीच हुई हाथापाई (Photo-ANI)

AJUP Chief Humayun Kabir Detained: पश्चिम बंगाल के रेजीनगर में विधानसभा उपचुनाव के लिए वोटिंग चल रही थी. इसी दौरान आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के चीफ हुमायूं कबीर को मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026 को उनके पार्टी ऑफिस में पुलिसकर्मियों के साथ तीखी बहस के बाद हिरासत में ले लिया गया, बाद में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. ये घटना कबीर के अपने परिवार के साथ वोट डालने के कुछ ही देर बाद हुई. AJUP नेता सुबह से ही पुलिस की आलोचना कर रहे थे और आरोप लगा रहे थे कि उनके घर और पोलिंग स्टेशनों के पास बहुत ज्यादा सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं.

तीखी बहस हाथापाई में बदली

पुलिस के खिलाफ हुमायूं कबीर के लगातार आरोपों के बाद पुलिसकर्मी रेजीनगर में AJUP ऑफिस पहुंचे. वहां तीखी बहस हुई, जिसमें पार्टी प्रमुख ने पुलिस पर राजनीतिक पक्षपात का आरोप लगाया और ‘दलाली’ शब्द का इस्तेमाल किया. इसके बाद ये बहस हाथापाई में बदल गई. पुलिसकर्मियों को कबीर की शर्ट पकड़कर खींचते हुए और फिर उन्हें पुलिस की गाड़ी में ले जाते हुए देखा गया.

यह भी पढ़ें- ‘ममता बनर्जी का नहीं हुआ था पैर फ्रैक्चर’, पश्चिम बंगाल के CM सुवेंदु अधिकारी ने किया दावा, 9 अक्तूबर के बाद होगी जांच

विज्ञापन

हुमायूं का पुलिस पर आरोप

इससे पहले दिन में पोलिंग स्टेशन जाते वक्त हुमायूं कबीर ने आरोप लगाया था कि उनके घर के बाहर बड़ी तादाद में पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं. वोट डालने के बाद भी उन्होंने पुलिस पर वोटर्स को डराने-धमकाने और चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश करने का आरोप लगाना जारी रखा.

यह भी पढ़ें- कौन हैं एक्ट्रेस कोयल मल्लिक? जो ममता बनर्जी की थीं करीबी, अब BJP ने राज्यसभा से दिया टिकट

विज्ञापन

रेजीनगर में क्यों हो रहे उपचुनाव?

मुर्शिदाबाद जिले में स्थित रेजीनगर में उपचुनाव तब जरूरी हो गया जब हुमायूं कबीर ने ये सीट छोड़ दी. उन्होंने 2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में रेजीनगर और नौदा दोनों सीटों पर जीत हासिल की थी, लेकिन नौदा सीट अपने पास रखी थी. AJUP ने रेजीनगर में कबीर के बेटे, गुलाम नबी आजाद को अपना उम्मीदवार बनाया है. इस मुकाबले में BJP उम्मीदवार सखराव सरकार, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार रबीउल आलम चौधरी, TMC के ही दूसरे उम्मीदवार सफीउज्जमान शेख, कांग्रेस उम्मीदवार मोहम्मद अब्दुल्लाहिल काफी और CPI(M) उम्मीदवार सैयद असद अली भी शामिल हैं. मंगलवार को नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र में भी वोटिंग हो रही थी, और उपचुनावों के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola