पश्चिम बंगाल में इस समय विधानसभा सत्र चल रहा है। गुरुवार को विधानसभा में भारी हंगामा हुआ। बंगाली प्रवासियों पर हो रहे अत्याचारों पर टीएमसी सरकार एक प्रस्ताव लाई है, सदन में उसी पर चर्चा हो रही थी। बिल पर सीएम ममता बनर्जी भाषण देने जा रहीं थीं, तभी नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी के निलंबन पर बीजेपी विधायकों ने हंगामा शुरू कर दिया।
विपक्ष (भाजपा) ने नारेबाजी शुरू की। नारेबाजी का टीएमसी विधायकों ने विरोध शुरू किया। इससे सदन की हालत बिगड़ गई। इसी बीच विधानसभा अध्यक्ष बिमान बनर्जी ने अव्यवस्था फैलाने के आरोप में बीजेपी विधायक शंकर घोष को सस्पेंड कर दिया। इसके अलावा अग्निमित्रा पाल, मिहिर गोस्वामी, अशोक डिंडा और बंकिम घोष को भी सदन से निलंबित कर दिया गया।
मार्शलों ने घसीटकर निकाला
जब विधानसभा अध्यक्ष ने बीजेपी विधायक शंकर घोष को सस्पेंड कर दिया। लेकिन घोष ने बाहर जाने से मना कर दिया। इस पर अध्यक्ष ने मार्शलों को बुलाकर विधायक के सदन से बाहर निकालने का आदेश दिया। विधायक घोष तब भी नहीं माने तो मार्शल ने विधायक को घसीटते हुए सदन से बाहर निकाला। इस बीच बीजेपी विधायकों और मार्शलों की बीच काफी झड़प भी हुई।
यह भी पढ़ें: जेपी नड्डा ने शुभेंदु अधिकारी को किया फोन, पूछा बंगाल विधानसभा में क्या हो रहा है?
BJP विधायक की तबीयत खराब
धक्का-मुक्की के स्थिति के चलते बीजेपी विधायक शंकर घोष की तबीयत खराब हो गई। इस वजह से सदन में एंबुलेंस बुलाई गई। उससे उन्हें हॉस्पिटल भेजा गया।
ममता ने बीजेपी को बताया बांग्ला विरोधी
सदन में भारी शोरगुल के बीच ममता ने अपने भाषण के दौरान बीजेपी पर तीखा हमला बोला। ममता ने कहा कि बीजेपी बांग्ला भाषा व बंगाल से नफरत करती है। बीजेपी को उन्होंने बांग्ला व देश विरोधी तक बताया। ममता ने बीजेपी को चोर, डकैतों का दल बताया। कहा कि बीजेपी सबसे बड़ा चोर व डकैतों का दल है। नाथुराम गोडसे का दल है बीजेपी। पूरे देश में भाजपा अत्याचार कर रही है।
शुभेंदु ने ममता सरकार पर साधा निशाना
विधानसभा में हुए हंगामे पर बीजेपी के 5 विधायकों को सस्पेंड कर दिया गया। इस पर नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकार ने ममता सरकार पर निशाना साधा है। शुभेंदु ने एक्स प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करते हुए कहा कि आज पश्चिम बंगाल विधानसभा में लोकतंत्र की हत्या करने वाली ममता और उनके सहयोगी प्रशासन द्वारा लोकतंत्र की हत्या कर दी गई।
3 दिन था विशेष सत्र
पश्चिम बंगाल विधानसभा का 3 दिन का विशेष सत्र बुलाया गया था। यह 1 सितंबर को शुरू हुआ था। 3 सितंबर को करम पूजा के कारण राजकीय छुट्टी होने की वजह से विधानसभा बंद रहा। गुरुवार को सत्र का आखिरी दिन है।
यह भी पढ़ें: कौन हैं पश्चिम बंगाल BJP के तीनों विधायक? जो सदन से निलंबित, विधानसभा अध्यक्ष ने क्यों लिया एक्शन
संबंधित खबरें
पूर्व मंत्री इंद्रनील सेन गिरफ्तार, दुर्गा पूजा पास मामले में हुआ एक्शन
21 hrs ago'उसे गोली मारो या...', गर्लफ्रेंड को चूमने पर पिता के साथ निर्वस्त घुमाया
2 days ago'शुद्धिकरण के नाम पर उतरवाए कपड़े', ईसाई महिला ने धर्मांतरण का लगाया आरोप
4 days agoकोलकाता भगदड़: दुर्गा पूजा समिति का कोषाध्यक्ष गिरफ्तार
6 days agoकोलकाता हवाई अड्डे पर 1.13 करोड़ से ज्यादा की विदेशी मुद्रा जब्त
7 days agoचोरबागान दुर्गा पूजा भगदड़: शुभेंदु अधिकारी ने पीड़ित परिवारों को दिए 25-25
7 days agoकोलकाता दुर्गा पूजा हादसे की जांच के लिए SIT गठित, 3 महीने में आएगी रिपोर्ट
7 days agoबंगाल में पत्नी का सिर काटकर मंदिर पर रखा, पिता की भी हत्या
8 days agoकौन हैं BJP के समिक भट्टाचार्य? जो चाहते हैं बंगाल में फिर हो SIR
11 days agoएक अनाउंसमेंट ने छीनी 19 जिंदगियां, कोलकाता भगदड़ हादसे का चौंकाने वाला सच
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines