---विज्ञापन---

पश्चिम बंगाल

कौन हैं पश्चिम बंगाल विधानसभा से निकाले गए BJP के पांचों विधायक? बिमान बनर्जी ने लिया एक्शन

who is BJP MLA Shankar Ghosh, Agnimitra Paul, Mihir Goswami: पश्चिम बंगाल में चल रहे सेशन के दौरान गुरुवार को हंगामे के बीच विधानसभा अध्यक्ष बिमान बनर्जी ने पश्चिम बंगाल BJP के पांच विधायकों शंकर घोष, विधायक अग्निमित्र पॉल, विधायक मिहिर गोस्वामी, विधायक अशोक डिंडा और विधायक बंकिम चंद्र घोष को सस्पेंड कर दिया। जानें, कौन हैं पांचों विधायक

who is BJP MLA Shankar Ghosh, Agnimitra Paul, Mihir Goswami: बंगाल की राजनीति में बांग्ला भाषा को लेकर जारी तनाव अब निर्णायक मोड़ पर पहुंचता दिख रहा है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को विधानसभा में इस मुद्दे पर पेश किए जा रहे निंदा प्रस्ताव पर भाषण शुरू ही किया था कि भाजपा विधायकों ने हंगामा शुरू कर दिया। धक्का-मुक्की के स्थिति के चलते बीजेपी विधायक शंकर घोष की तबीयत खराब हो गई। इस वजह से सदन में एंबुलेंस बुलाई गई। उससे उन्हें हॉस्पिटल भेजा गया। इसी बीच विधानसभा अध्यक्ष बिमान बनर्जी ने अव्यवस्था फैलाने के आरोप में भाजपा के पांच विधायकों शंकर घोष, विधायक अग्निमित्र पॉल, विधायक मिहिर गोस्वामी, विधायक अशोक डिंडा और विधायक बंकिम चंद्र घोष को सदन से निलंबित कर दिया। जानें कौन हैं ये विधायक?

कौन हैं भाजपा विधायक शंकर घोष?

विधायक शंकर घोष 2021 के विधानसभा चुनाव में सिलीगुड़ी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के विधायक हैं। 2021 में भाजपा में शामिल होने से पहले विधायक शंकर घोष भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI M) के सदस्य थे। उत्तर बंगाल में एक प्रमुख राजनीतिक व्यक्ति हैं और क्षेत्र में विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में शामिल हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल विधानसभा से BJP के 3 विधायक सस्पेंड, नारेबाजी पर मार्शलों ने निकाला बाहर

कौन हैं भाजपा विधायक अग्निमित्रा पॉल?

अग्निमित्रा पॉल 2021 के विधानसभा चुनाव में आसनसोल दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के टिकट पर चुनाव जीती थीं। अग्निमित्रा पॉल पश्चिम बंगाल में भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष भी रही हैं और अभी पश्चिम बंगाल भाजपा की महासचिव हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव में मेदिनीपुर निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा की उम्मीदवार भी थीं। अग्निमित्रा पॉल राजनीति से आने से पहले कोलकाता में मशहूर फैशन डिजाइनर रहीं हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: SIR से पहले पश्चिम बंगाल में बढ़े CAA के तहत नागरिकता के आवेदन, BJP और Matua संगठन ने लगाए कैंप

कौन हैं भाजपा विधायक मिहिर गोस्वामी?

मिहिर गोस्वामी 2021 के विधानसभा चुनाव में नटबारी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के टिकट पर चुनाव जीते थे। 2020 में ही मिहिर गोस्वामी टीएमसी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। इससे पहले वह कूच बिहार दक्षिण निर्वाचन क्षेत्र के विधायक थे और उत्तर बंगाल राज्य परिवहन निगम के अध्यक्ष थे।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ‘चुनाव आयोग BJP का लॉलीपॉप न बने…डबल इंजन सरकार सबसे बड़ी ‘चोर’ है’, ममता बनर्जी ने साधा निशाना

कौन हैं BJP विधायक अशोक डिंडा और बंकिम घोष

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर अशोक डिंडा 2021 में मोयना विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के टिकट पर तृणमूल कांग्रेस के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को हराकर जीते थे। अगस्त 2025 में अशोक डिंडा पर एक प्रदर्शन के दौरान कोलकाता पुलिस को धमकाने का आरोप लगा था। अशोक डिंडा ने राजनीति में उतरने से पहले 2 फरवरी 2021 को क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया था।
वहीं, बंकिम चंद्र घोष 2021 में चकदहा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के टिकट पर चुनाव जीते थे। राजनीति में एंट्री से पहले वह बंगाली सिनेमा में अभिनेता रह चुके हैं।

First published on: Sep 04, 2025 04:35 PM

End of Article

About the Author

News24 हिंदी

सीनियर न्यूज एडिटर विजय जैन को पत्रकारिता में 23 साल से अधिक का अनुभव है.  न्यूज 24 से पहले विजय दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में अलग-अलग जगहों पर रिपोर्टिंग और टीम लीड कर चुके हैं, हर बीट की गहरी समझ है। खासकर शहर राज्यों की खबरें, देश विदेश, यूटिलिटी और राजनीति के साथ करेंट अफेयर्स और मनोरंजन बीट पर मजबूत पकड़ है. नोएडा के अलावा दिल्ली, गाजियाबाद, गोरखपुर, जयपुर, चंडीगढ़, पंचकूला, पटियाला और जालंधर में काम कर चुके हैं इसलिए वहां के कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत आदि की समझ रखते हैं. प्रिंट के कार्यकाल के दौरान इन्हें कई मीडिया अवार्ड और डिजिटल मीडिया में दो नेशनल अवार्ड भी मिले हैं. शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Vijay.kumar@bagconvergence.in

Read More

Vijay Jain

सीनियर न्यूज एडिटर विजय जैन को पत्रकारिता में 23 साल से अधिक का अनुभव है.  न्यूज 24 से पहले विजय दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में अलग-अलग जगहों पर रिपोर्टिंग और टीम लीड कर चुके हैं, हर बीट की गहरी समझ है। खासकर शहर राज्यों की खबरें, देश विदेश, यूटिलिटी और राजनीति के साथ करेंट अफेयर्स और मनोरंजन बीट पर मजबूत पकड़ है. नोएडा के अलावा दिल्ली, गाजियाबाद, गोरखपुर, जयपुर, चंडीगढ़, पंचकूला, पटियाला और जालंधर में काम कर चुके हैं इसलिए वहां के कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत आदि की समझ रखते हैं. प्रिंट के कार्यकाल के दौरान इन्हें कई मीडिया अवार्ड और डिजिटल मीडिया में दो नेशनल अवार्ड भी मिले हैं. शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Vijay.kumar@bagconvergence.in

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola