हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

20 हजार की रिश्वत लेते WBSEDCL का अधिकारी गिरफ्तार, ACB ने न्यू बैरकपुर में रंगे हाथों पकड़ा

पश्चिम बंगाल के न्यू बैरकपु में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (WBACB) ने पश्चिम बंगाल राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड (WBSEDCL) के एक अधिकारी को कथित तौर पर 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन
पश्चिम बंगाल में WBSEDCL का अधिकारी 20 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया. (Photo: News24)

पश्चिम बंगाल के न्यू बैरकपु में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (WBACB) ने पश्चिम बंगाल राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड (WBSEDCL) के एक अधिकारी को कथित तौर पर 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई न्यू बैरकपुर इलाके में की गई. जानकारी के अनुसार, आरोपी अधिकारी पर आरोप है कि उसने नए बिजली कनेक्शन के लिए 315 KVA क्षमता का ट्रांसफॉर्मर लगवाने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के बदले 20 हजार रुपये की मांग की थी.

क्या है मामला?

शिकायत मिलने के बाद WB ACB की टीम ने कार्रवाई की योजना बनाई और अधिकारी को कथित तौर पर रिश्वत की रकम स्वीकार करते समय पकड़ लिया. कार्रवाई के दौरान रिश्वत की पूरी 20 हजार रुपये की राशि बरामद कर ली गई. फिलहाल मामले में आगे की जांच जारी है. ACB यह पता लगाने में जुटी है कि इस मामले में कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल था या नहीं. भ्रष्टाचार के खिलाफ ACB की इस कार्रवाई से बिजली विभाग में हड़कंप मच गया है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola