हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DussehraCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

'अमित शाह का सिर काटकर मेज पर रख देना चाहिए', TMC सांसद महुआ मोइत्रा के विवादित बोल

TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने बंगाल के नदिया जिले में घुसपैठ के सवाल पर गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ तीखा और विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा कि अगर सीमाओं से लाखों की संख्या में लोग भारत में घुस रहे हैं और महिलाओं की सुरक्षा खतरे में है तो इसकी जिम्मेदारी गृह मंत्री की है।

विज्ञापन
महुआ मोइत्रा ने अमित शाह को लेकर दिया विवादित बयान (फोटो सोर्स- ANI)

TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने गृह मंत्री अमित शाह को लेकर विवादित बयान दिया है। महुआ मोइत्रा ने यह बयान पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में पत्रकारों से बातचीत के दौरान दिया। जब पत्रकारों ने उनसे अवैध घुसपैठ पर सवाल पूछा, तो जवाब देते हुए महुआ मोइत्रा ने यह विवादित टिप्पणी की।

महुआ मोइत्रा ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह से मेरा सवाल है कि वह बार-बार ‘घुसपैठिया, घुसपैठिया, घुसपैठिया’ कह रहे हैं। हमारा जो बॉर्डर है, उसकी रखवाली करने वाली एजेंसी केंद्रीय गृह मंत्रालय के तहत आती है। प्रधानमंत्री ने 15 अगस्त को लाल किले से कहा कि घुसपैठ हो रही है और इसकी वजह से जनसंख्या संतुलन बदल रही है।

महुआ मोइत्रा ने कहा कि जब प्रधानमंत्री यह बात कह रहे थे तो सामने बैठे गृहमंत्री खीसें निपोर रहे थे और ताली बजा रहे थे। क्या हमारी सीमाओं की रक्षा करने वाला कोई नहीं है? क्या दूसरे देशों से लाखों-करोड़ों लोग भारत में घुस रहे हैं? अगर उनकी नजर हमारी माताओं-बहनों पर है, अगर वे हमारी जमीन हड़प रहे हैं तो सबसे पहले अमित शाह का सिर काटकर मेज पर रखना चाहिए।”

विज्ञापन

महुआ मोइत्रा ने कहा कि अगर गृह मंत्री भारत की सीमाओं की रक्षा नहीं कर सकते, प्रधानमंत्री खुद बोलते हैं कि बाहर से लोग आकर हमारी मां-बहनों पर नजर डाल रहे हैं, हमारी जमीनें छीन रहे हैं तो फिर ये गलती किसकी है? क्या ये हमारी और आपकी गलती है? यहां तो BSF है। बांग्लादेश हमारा दोस्त देश रहा है लेकिन आपकी वजह से पिछले कई सालों में ये स्थिति बदल चुकी है।

यह भी पढ़ें : ED को देखते ही नाले में कूदे TMC विधायक, अधिकारियों ने नहीं छोड़ा पीछा, किया गिरफ्तार

विज्ञापन

बता दें कि ये कोई पहला मौका नहीं है, जब महुआ मोइत्रा ने विवादित बयान दिया हो। इससे पहले उन्होंने साल 2022 में जैन समुदाय पर टिप्पणी की थी। उन्होंने अहमदाबाद में मांसाहारी भोजन पर प्रतिबंध को लेकर जैन संदाय का जिक्र किया, जिसके बाद विवाद हुआ था। साल 2021 में महुआ मोइत्रा ने पूर्व मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। 2022 में मोइत्रा ने लीना मणिमेकलाई की डॉक्यूमेंट्री “काली” के पोस्टर पर उठे विवाद को खारिज करते हुए कहा कि उनके लिए मां काली मांस और शराब स्वीकार करने वाली देवी हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola