हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

'बीजेपी नेता के मुंह में तेजाब डाल देंगे', पश्चिम बंगाल में TMC विधायक के बिगड़े बोल; पहले भी दे चुके हैं धमकी

TMC Leader Abdur Rahim Bakshi Threatens BJP MLA Shankar Ghosh: ये पहली बार नहीं है जब टीएमसी विधायक ने बीजेपी नेताओं को धमकी दी है। इससे पहले भी वह बीजेपी, कांग्रेस और अन्य नेताओं के हाथ-पैर काटने का बयान दे चुके हैं। इस बयान के बाद पश्चिम बंगाल में बीजेपी और टीएमसी नेता आमने-सामने हैं। मालदा में एक जनसभा के दौरान टीएमसी विधायक ने ये बयान दिया है। सोशल मीडिया पर विधायक के बयान की वीडियो वायरल हो रही है।

विज्ञापन
अब्दुर रहीम बक्शी

TMC Leader Abdur Rahim Bakshi Threatens BJP MLA Shankar Ghosh: पश्चिम बंगाल में मालदा के तृणमूल कांग्रेस विधायक ने बीजेपी नेता के मुंह में तेजाब डालने की धमकी दी है। यहां टीएमसी के मालदा जिला अध्यक्ष और विधायक अब्दुर रहीम बक्शी ने एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रवासी मजदूरों को ‘रोहिंग्या’ या ‘बांग्लादेशी’ कहने की हिम्मत दोबारा की तो उनके मुंह में तेजाब डालकर उनकी आवाज को राख कर देंगे।

यहां बता दें कि टीएमसी विधायक अपने बयान में बीजेपी विधायक शंकर घोष पर निशाना साध रहे हैं। हालांकि उन्होंने बीजेपी विधायक का नाम अपने बयान में नहीं लिया। लेकिन घोष के विधानसभा में दिए प्रवासी मजदूरों पर उनके बयानों की चर्चा की। बता दें ये पहली बार नहीं है जब टीएमसी विधायक ने बीजेपी नेताओं को धमकी दी है। इससे पहले भी वह बीजेपी, कांग्रेस और अन्य पार्टी के नेताओं के हाथ-पैर काटने का बयान दे चुके हैं।

पश्चिम बंगाल की राजनीति गरमाई, मालदा में सभा को संबोधित कर रहे थे टीएमसी विधायक

इस बयान के बाद पश्चिम बंगाल में बीजेपी और टीएमसी नेता आमने-सामने हैं। टीएमसी विधायक के एक बार फिर दिए इस विवादास्पद बयान से प्रदेश की राजनीति गरमाई हुई है। बता दें शनिवार शाम को मालदा में एक जनसभा थी। टीएमसी विधायक सभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान बक्शी ने बीजेपी विधायक शंकर घोष पर निशाना साधा और उन्हें ये धमकी दे डाली।

विज्ञापन

किसी को बंगालियों को अपमानित करने की इजाजत नहीं

पश्चिम बंगाल मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मालदा में यह सभा अन्य राज्यों में बंगाली भाषी प्रवासी मजदूरों के खिलाफ कथित अत्याचारों के विरोध में आयोजित की गई थी। सभा में टीएमसी विधायक ने कहा कि जो बेशर्मी से कहता है कि बंगाल के 30 लाख प्रवासी मजदूर जो बाहर काम करते हैं वे बंगाली नहीं हैं बल्कि रोहिंग्या या बांग्लादेशी हैं, उसे मैं चेतावनी देता हूं। अगर मैंने तुम्हें दोबारा ऐसा कहते सुना तो तुम्हारी आवाज को तेजाब से जलाकर राख कर दूंगा। यह पश्चिम बंगाल है और हम बंगालियों को अपमानित करने की इजाजत नहीं देंगे।

ये भी पढ़ें: कौन हैं पश्चिम बंगाल विधानसभा से निकाले गए BJP के पांचों विधायक? बिमान बनर्जी ने लिया एक्शन

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola