पश्चिम बंगाल के पूर्व बर्दवान से राज्य पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में जैश-ए-मोहम्मद (JeM) से जुड़े संदिग्ध सदस्य हामिद मंडल को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तारी के बाद उसके पास से कथित तौर पर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की सुरक्षा व्यवस्था, काफिले के रूट, वाहनों, चालक और पार्किंग से संबंधित संवेदनशील दस्तावेज मिलने का दावा किया गया है, जिससे सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है.
पुलिस के अनुसार, हामिद मंडल को पूर्व बर्दवान के एक आवासीय परिसर से गिरफ्तार किया गया. जांच एजेंसियों का मानना है कि मामला किसी वीआईपी को संभावित निशाना बनाने की साजिश से जुड़ा हो सकता है. हालांकि, जांच अभी जारी है और आधिकारिक रूप से इस संबंध में विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई है.
कश्मीर से बर्दवान तक का नेटवर्क
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी मूल रूप से कश्मीर का निवासी बताया जा रहा है. जांचकर्ता यह भी पता लगा रहे हैं कि क्या वह अपनी असली पहचान छिपाने के लिए फर्जी नाम या फर्जी पहचान पत्र का इस्तेमाल कर रहा था.
यह भी पढ़ें: क्या शहजाद पूनावाला छोड़ रहे हैं राजनीति? X बायो से हटाया ‘BJP प्रवक्ता’ का पद
दो महीने से बर्दवान में छिपा था
जांच में सामने आया है कि हामिद पिछले करीब दो महीनों से बर्दवान में छिपकर रह रहा था और एक बनियान (गंजी) फैक्ट्री में काम कर रहा था. पुलिस का कहना है कि वह इसी नौकरी की आड़ में अपनी गतिविधियां संचालित कर रहा था.
आतंकी संगठन और ISI से संबंध की जांच
सूत्रों के अनुसार, आरोपी का संबंध जैश-ए-मोहम्मद के सज्जाद भट मॉड्यूल से होने की आशंका है. साथ ही, उसके पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े नेटवर्क के लिए काम करने की भी जांच की जा रही है. यह भी दावा किया जा रहा है कि उसने पाकिस्तान में विशेष प्रशिक्षण प्राप्त किया था. इन दावों की आधिकारिक पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी.
यह भी पढ़ें: राम मंदिर दर्शन व्यवस्था में बड़ा बदलाव, अब ट्रस्ट के तीन अधिकृत CA की आईडी से ही बनेंगे दर्शन पास
फिलहाल STF और बर्दवान पुलिस आरोपी से संयुक्त पूछताछ कर रही है. सुरक्षा कारणों से जांच एजेंसियों ने मामले की कई जानकारियां सार्वजनिक नहीं की हैं. जांच का उद्देश्य यह पता लगाना है कि आरोपी के संपर्क किन लोगों से थे और उसकी संभावित साजिश कितनी व्यापक थी.
संबंधित खबरें
रोहित नोनिया के नाम से वायरल 'इनामी' पोस्टर ने मचाई हलचल
9 hrs agoबंगाल सरकार में मिथुन चक्रवर्ती को बड़ी जिम्मेदारी, मिला कैबिनेट रैंक
10 hrs agoक्या राजनीति को अलविदा कहने वाले हैं हुमायूं कबीर? आखिर क्यों छलके आंसू
12 hrs agoउपचुनाव 2026: 4 राज्यों की 6 सीटों पर वोटिंग खत्म, जानें कहां-कितना मतदान?
1 day agoहुमायूं कबीर पर एक्शन, उपचुनाव के बीच गिरफ्तार हुए AJUP विधायक
1 day agoममता बनर्जी के मेडिकल रिकॉर्ड को लेकर उनके वकील ने नोटिस भेजकर उठाए सवाल
2 days agoममता बनर्जी को अभी भी बागियों की वापसी की उम्मीद, 15 दिन का दिया समय
2 days agoकोयल मल्लिक को राज्यसभा की टिकट मिलने पर क्या बोलीं अग्निमित्रा पॉल?
3 days agoकौन हैं कोयल मल्लिक? जिन्हें BJP ने राज्यसभा से दिया टिकट
3 days agoराज्यसभा चुनाव: उत्तराखंड से दिनेश आर्य, बंगाल से कोयल मल्लिक BJP प्रत्याशी
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines