क्या शहजाद पूनावाला छोड़ रहे हैं राजनीति? X बायो से हटाया 'BJP प्रवक्ता' का पद

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला के सोशल मीडिया बायो बदलने के बाद उनके राजनीति छोड़ने की चर्चाएं तेज हो गई हैं। उन्होंने X बायो से भाजपा प्रवक्ता का पद हटाकर नया बायो अपडेट किया है। इसके साथ ही उन्होंने सक्रिय राजनीति छोड़ने से जुड़ा अपना पुराना इंटरव्यू भी रीपोस्ट किया है।

Shehzad Poonawalla, BJP Spokesperson, Shehzad Poonawalla Quits Politics, X Bio Update, BJP News

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार बेहद गर्म है। कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या शहजाद पूनावाला का सक्रिय राजनीति से मोहभंग हो गया है? इन चर्चाओं की शुरुआत तब हुई जब शहजाद ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ (ट्विटर) बायो में बड़ा बदलाव किया और ‘नेशनल स्पोक्सपर्सन, BJP’ हटा दिया। शहजाद पूनावाला ने अपने अपडेटेड X बायो का स्क्रीनशॉट भी साझा किया है। उनके नए बायो में लिखा है-
‘धर्म-इस्लाम, संस्कृति-हिंदू, विचारधारा-भारतीय, लेखक- GST की यात्रा, पीएम नरेंद्र मोदी के आजीवन अनुयायी।’
इस स्क्रीनशॉट के साथ उन्होंने केवल इतना कैप्शन लिखा— ‘मेरा अपडेटेड बायो।’

विज्ञापन

पुराने इंटरव्यू का वीडियो किया रीपोस्ट

बायो बदलने के साथ-साथ शहजाद पूनावाला ने अपने एक पुराने इंटरव्यू की वीडियो क्लिप भी दोबारा पोस्ट की है। इस वीडियो में वे सक्रिय राजनीति छोड़ने के विचार पर बात करते नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर यह भी अफवाह फैलने लगी कि उन्होंने भाजपा से इस्तीफा दे दिया है।

विज्ञापन

हालांकि, बायो बदलने और पुराने वीडियो पोस्ट करने के बावजूद शहजाद पूनावाला ने आधिकारिक रूप से यह स्पष्ट नहीं किया है कि उन्होंने भाजपा से इस्तीफा दे दिया है या वे राजनीति से संन्यास ले रहे हैं।

कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए शहजाद पूनावाला टीवी बहसों और सोशल मीडिया पर पार्टी का प्रमुख चेहरा रहे हैं। ऐसे में उनके बायो अपडेट और पुरानी क्लिप्स रीपोस्ट करने से राजनीतिक गलियारे में कई तरह के मायने निकाले जा रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ