ऑपरेशन सिंदूर के दौरान बॉलीवुड हस्तियों की चुप्पी पर वीडियो बनाने के बाद विवादों में आईं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर शर्मिष्ठा पनोली को कोलकाता पुलिस ने गुरुग्राम पुलिस की मदद से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इस कार्रवाई को लेकर सवाल उठाए। अब कोलकाता पुलिस ने इस मामले में पहली बार सोशल मीडिया के जरिए आधिकारिक प्रतिक्रिया दी है।
शर्मिष्ठा की गिरफ्तारी पर क्या बोली कोलकाता पुलिस?
कोलकाता पुलिस ने अपने आधिकारिक अकाउंट से पोस्ट किया, “कुछ सोशल मीडिया अकाउंट्स द्वारा यह भ्रामक जानकारी फैलाई जा रही है कि कोलकाता पुलिस ने पाकिस्तान के विरोध में वीडियो बनाने वाली एक लॉ स्टूडेंट को अवैध रूप से गिरफ्तार किया है। यह पूरी तरह से गलत और भ्रामक है।” पुलिस ने कहा कि राष्ट्रीय गौरव और देशभक्ति प्रकट करना हर नागरिक और संगठन का अधिकार है और कोलकाता पुलिस भी इसमें पीछे नहीं है। हालांकि, इस घटना में आरोपी ने जो वीडियो पोस्ट किया, उसमें भारत के एक वर्ग की धार्मिक आस्थाओं का अपमान किया गया था और विभिन्न समुदायों के बीच घृणा और वैमनस्य फैलाने की कोशिश की गई थी।
‘नोटिस देने की कोशिश हुई लेकिन वह फरार रहीं’
पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ 15 मई 2024 को गार्डनरीच थाना में मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की गई। आरोपी को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 35 के तहत नोटिस देने की कई कोशिशें की गईं, लेकिन वह बार-बार फरार पाई गईं। अंततः कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया, और उन्हें गुरुग्राम से दिन के समय वैध तरीके से गिरफ्तार किया गया। इसके बाद कोर्ट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
कोलकाता पुलिस ने आगे कहा कि किसी भी धार्मिक व्यक्ति, समुदाय या वर्ग के खिलाफ घृणास्पद बयान देना या वीडियो बनाना नए भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत दंडनीय अपराध है। जब देश एकजुट होकर सीमा पर संघर्ष कर रहा था, तब सोशल मीडिया पर ऐसा कंटेंट पोस्ट करना केवल हमारे दुश्मनों को ही फायदा पहुंचाता है। पुलिस की तरफ से यह भी स्पष्ट किया गया कि आरोपी को देशभक्ति दिखाने या व्यक्तिगत विचार व्यक्त करने के लिए गिरफ्तार नहीं किया गया है, बल्कि कानून के उल्लंघन के कारण यह कार्रवाई हुई है।
वीडियो को लेकर मांगी थी माफी
शर्मिष्ठा पनोली ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान बॉलीवुड कलाकारों की चुप्पी पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने कुछ अपशब्दों का इस्तेमाल किया था। यह वीडियो वायरल होने के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल और धमकियों का सामना करना पड़ा। बाद में उन्होंने वीडियो डिलीट कर 15 मई को सार्वजनिक माफी भी मांग ली थी। हालांकि, इस माफी के बावजूद कोलकाता पुलिस की कार्रवाई को लेकर अब भी कई लोग सवाल उठा रहे हैं।
संबंधित खबरें
ममता बनर्जी के मेडिकल रिकॉर्ड को लेकर उनके वकील ने नोटिस भेजकर उठाए सवाल
8 hrs agoममता बनर्जी को अभी भी बागियों की वापसी की उम्मीद, 15 दिन का दिया समय
19 hrs agoकोयल मल्लिक को राज्यसभा की टिकट मिलने पर क्या बोलीं अग्निमित्रा पॉल?
1 day agoकौन हैं कोयल मल्लिक? जिन्हें BJP ने राज्यसभा से दिया टिकट
1 day agoराज्यसभा चुनाव: उत्तराखंड से दिनेश आर्य, बंगाल से कोयल मल्लिक BJP प्रत्याशी
1 day ago'ममता बनर्जी का नहीं हुआ था पैर फ्रैक्चर', सुवेंदु अधिकारी ने किया दावा
2 days agoकल का मौसम: विदाई की राह पर मानसून, कुछ राज्यों में हो सकती है बूंदा-बांदी
3 days ago'मच्छार ने दिखाया भारत की ताकत का असर', अग्निमित्रा पॉल का विपक्ष पर हमला
3 days ago'आइए, आपके अंडर में काम करेंगे', अधीर रंजन का ममता को ऑफर; लेकिन रखी शर्त
3 days ago'ज्ञानेश कुमार को माफ नहीं करेगी जनता', ममता बनर्जी का बड़ा हमला
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines