Live Updates
बीजेपी जीते के करीब
बंगाल की इस सीट पर भी बीजेपी आगे हैं और टीएमसी अपनी दूसरा स्थान बनाए हुए है.
बीजेपी ने 190 का आंकड़ा किया पार
बीजेपी, बंगाल में लगातार टीएमसी को पीछे छोड़ अपनी बढ़त बनाई हुई है. अभी वोटों की गिनती जारी है और अब तक बीजेपी 190 का आंकड़ा पार कर चुकी है. वहीं, टीएमसी का शतक खत्म होता दिखाई दे रहा है.
सिलीगुड़ी में वोटों की गिनती जारी
सिलीगुड़ी की विधानसभा सीट पर BJP 31730 वोटों से आगे चल रही है. वहीं, TMC ने 20921 वोटों से दूसरा स्थान प्राप्त कर लिया है.
बीजेपी ने 187 सीटों पर बनाई बढ़त
पश्चिम बंगाल में बीजेपी ने बड़ी बढ़त बना ली है. बीजेपी के उम्मीदवार 189 सीटों पर आगे चल रहे हैं. बीजेपी बड़ी जीत की ओर बढ़ रही है. वहीं, सत्ताधारी टीएमसी के उम्मीदवार 99 विधानसभा सीटों पर लीड बनाए हुए है.
बीजेपी की 181 सीटों का आंकड़ा पार
बंगाल में बीजेपी की सीटों का आंकड़ा लगातार बढ़ता ही जा रहा है. बीजेपी ने अब 181 सीटों पर लीड ले ली है. वहीं, टीएमसी 105 सीटों पर आगे चल रही है. लेफ्ट के उम्मीदवार दजो सीटों पर आगे चल रहे हैं.
बीजेपी के शंकर घोष 13831 से आगे
दूसरे चरण की काउंटिंग में बीजेपी के शंकर घोष 22563 वोटों से आगे चल रही हैं. वहीं, 8732 वोट पाकर टीएमसी गौतम देव दूसरे स्थान पर अपना नाम दर्ज कर चुके हैं.
बंगाल में बीजेपी प्रचंड जीत की ओर
बंगाल में बीजेपी प्रचंड जीत की ओर बढ़ती नजर आ रही है. अब तक के रुझानों में बीजेपी 173 सीटों पर आगे चल रही है. वहीं, टीएमसी 110 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं. लेफ्ट दो और अन्य एक सीट पर बढ़त बनाए हुए हैं.
बीजेपी ने 160 का आंकड़ा किया पार
बंगाल के दूसरे चरण की काउंटिंग के बाद बीजेपी ने 160 का आंकड़ा पार कर लिया है. बहुमत का आंकड़ा 147 का है और भाजपा 160 सीटों का आंकड़ा पार कर चुकी है. वहीं, टीएमसी 121 सीटें के आसपास है.
बंगाल में टीएमसी और बीजेपी में टांके की टक्कर
ममता बनर्जी की अगुवाई वाली टीएमसी ने फिर से कमबैक किया है. टीएमसी ने अब 121 सीटों पर बढ़त बना ली है. बीजेपी की बढ़त अब बहुमत के आंकड़े से नीचे आ गई है. बीजेपी की लीड 150 के पार पहुंच गई थी, जो अब 139 पर आ गई है.
सिलीगुड़ी विधानसभा पर वोटों की गिनती जारी
लेटेस्ट आंकड़ों के मुताबिक, BJP प्रत्याशी शंकर घोष सबसे आगे हैं. वहीं, AITC प्रत्याशी गौतम देव दूसरे नंबर पर हैं.
West Bengal Election Results :रुझानों में टीएमसी पीछे, बीजेपी आगे!
बंगाल के जो रुझान सामने आए हैं उसमें बीजेपी रुझानों के करीब पहुंच गई है. बहुमत का आंकड़ा 147 का है और भाजपा 144 सीटों पर आगे चल रही है. वहीं टीएमसी 101 सीट पर आगे हैं.
BJP बहुमत के गरीब
बीजेपी ने टीएमसी को पीछे छोड़ दिया है और बहुतम के करीब अपना आंकड़ा दर्ज किया है. लगभग 11 सीटों से बीजेपी आगे चल रही है.
West Bengal Assembly Election Result 2026: ECI का आधिकारिक डाटा
Vidhansabha Chunav Result 2026 LIVE: पश्चिम बंगाल चुनाव में सुबह 9 बजे तक के रुझान
अबतक बंगाल के शुरुआती रुझानों के बाद टीएमसी अपनी बढ़त बनाए हुए है. वहीं, बीजेपी ने अपना शतक पार कर लिया है और कांग्रेस सिर्फ 2 सीट अपने नाम कर पाई है.
बीजेपी और टीएमसी के बीच कांटे की टक्कर
वोटों की गिनती जारी है और बीजेपी और टीएमसी दोनों एक दूसरे को टक्कर दे रहे हैं. बीजेपी ने 120 सीटों का आंकड़ा पार कर लिया है.
बीजेपी ने मार किया शतक
TMC का पीछा करते हुए बीजेपी ने भी शतक पूरा कर 116 सीटें अपने नाम करने का आंकड़ा सामने आया है.
West Bengal Assembly Election Vote Counting: कांग्रेस के हिस्से 2 सीटें आईं
कांग्रेस को मिली 2 सीटें, तृणमूल कांग्रेस 114 सीटों के साथ आगे, भाजपा के हिस्से अबतक 98 सीटें.
TMC ने BJP को पीछे छोड़ा
बंगाल की सीटों के लिए मतगणना जारी है, शुरुआती रुझानों में टीएमसी 113 सीटों से बीजेपी से आगे है. वहीं, कांग्रेस सिर्फ खाता खोलती नजर आ रही है.
बंगाल में बीजेपी और टीएमसी के बीच कांटे की टक्कर
बंगाल की सीटों के लिए मतगणना जारी है, शुरुआती रुझानों में बीजेपी और टीएमसी के बीच कांटे की टक्कर दिखाई दे रही है. वहीं, कांग्रेस का खाता खुलता नजर आ रहा है.
कांग्रेस का नहीं खुला खाता, टीएमसी चल रही आगे
पश्चिम बंगाल की कुल 293 सीटों में से 25 सीटों पर रुझान सामने आए हैं. TMC 11 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं BJP 14 सीटों पर आगे है. कांग्रेस, लेफ्ट, AIMIM और दूसरे दलों का अभी खाता तक नहीं खुला है.
Bengal Chunav Results: सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू
बंगाल से लेकर असम और तमिलनाडु तक, पांच राज्यों के चुनाव नतीजों के लिए मतगणना शुरू हो चुकी है. सभी स्ट्रांग रूम की सुरक्षा कड़ी की गई है. कुछ ही देर में तस्वीरें साफ होने लगेंगी.
पश्चिम बंगाल के मुख्य चुनाव अधिकारी का बड़ा अपडेट
पश्चिम बंगाल के मुख्य चुनाव अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल ने राज्य में विधानसभा चुनाव की मतगणना पर अहम अपडेट दिया है. उनके अनुसार, सभी जगह मतगणना के लिए तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस चौथी बार सत्ता में आने की कोशिश कर रही हैं. उनका मुकाबला भाजपा से है और नतीजों से ये साफ हो जाएगा.
चुनावी मतगणना को लेकर तैयारियां पूरी
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में मतगणना को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. राज्य की 293 विधानसभा सीटों के लिए वोटों की गिनती आज सुबह 8 बजे शुरू होगी. यहां मुख्य मुकाबला बंगाल की राज्य की सत्ताधारी टीएमसी और राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी बीजेपी के बीच है.
8 बजे से शुरू होगी काउंटिंग
आज 4 मई यानी सोमवार को नतीजे घोषित किए जाएंगे. इस दौरान 294 में से 293 सीटों पर वोटों की गिनती होगी, वहीं, दक्षिण 24 परगना के फलता में दोबारा मतदान होना बाकी है. वोटों की गिनती सुबह करीब 8 बजे शुरू होगी. सबसे पहले पोस्टल बैलेट से शुरुआत होगी, जिसके बाद इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) के वोटों की गिनती की जाएगी.
Siliguri Assembly Election Result 2026 Live Updates: सिलीगुड़ी सीट पर सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती हो चुकी है. शुरुआती रुझानों में मुकाबला काफी कड़ा दिखाई दिया और टीएमसी, बीजेपी को पीछे छोड़ती नजर आई तो कभी बीजेपी आगे बढ़ती दिखी. यह क्षेत्र व्यापार, पर्यटन और उत्तर बंगाल की राजनीति का केंद्र माना जाता है. बता दें, सिलीगुड़ी कोलकाता और आसनसोल के बाद पश्चिम बंगाल का तीसरा सबसे बड़ा शहरी सेंटर है. यह दार्जिलिंग जिले में है. 1951 में बनी सिलीगुड़ी विधानसभा सीट, दार्जिलिंग लोकसभा सीट बनाने वाले सात हिस्सों में से एक है.
शंकर घोष ने अपने नाम हासिल की जीत
सिलीगुड़ी विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार शंकर घोष ने बड़े अंतर से शानदार जीत दर्ज की है. इस जीत के साथ उन्होंने क्षेत्र में पार्टी की पकड़ को मजबूत किया है और कड़े मुकाबले में अपने प्रतिद्वंद्वियों को पीछे छोड़ा. शंकर घोष की यह जीत सिलीगुड़ी की राजनीति में एक अहम बदलाव का संकेत मानी जा रही है.
सिलीगुड़ी विधानसभा चुनाव के प्रमुख दावेदार
पश्चिम बंगाल की सिलीगुड़ी सीट इस बार भी हाई-वोल्टेज मुकाबले वाली मानी जा रही है. यहां मुख्य रूप से बीजेपी, टीएमसी और वाम दलों के बीच सीधी टक्कर देखने को मिल रही है.
- भारतीय जनता पार्टी (BJP)- शंकर घोष
- तृणमूल कांग्रेस (TMC)- गौतम देव
- वाम दल (CPI-M)- शरदिंदु चक्रवर्ती
कब हुआ मतदान?
सिलीगुड़ी विधानसभा सीट पर मतदान 29 अप्रैल 2026 को हुआ था. मतदान के दिन लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला और बड़ी संख्या में वोटिंग हुई.
किन पार्टियों के बीच मुकाबला?
यहां मुख्य मुकाबला तृणमूल कांग्रेस (TMC), भारतीय जनता पार्टी (BJP) और वाम दलों के बीच रहा है. पिछले चुनावों की तरह इस बार भी त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिला है.
2021 में क्या था हाल?
2021 में इस सीट पर कड़ा मुकाबला रहा था और BJP ने सिलीगुड़ी में अपना खाता खोला था. शंकर घोष ने तृणमूल के ओमप्रकाश मिश्रा को 35,586 वोटों से हराया था, जबकि अशोक भट्टाचार्य तीसरे नंबर पर रहे थे. वहीं, अशोक भट्टाचार्य 2016 में MLA के तौर पर लौटे थे, उन्होंने तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार पूर्व भारतीय फुटबॉलर बाइचुंग भूटिया को 14,072 वोटों से हराया था.
संबंधित खबरें
चावल के दाने पर मां दुर्गा की तस्वीर, छोटन का विश्व रिकॉर्ड का सपना
2 days agoबंगाल: कांग्रेस-ममता को झटका, उपचुनाव में नंदीग्राम-रेजीनगर सीट BJP के नाम
3 days agoTMC के 10 बागी सांसद कहां हुए गायब? ओम बिरला के नोटिस का नहीं दिया जवाब
4 days agoउपचुनाव: नंदीग्राम सीट पर हसी रानी की जीत, सीएम सुवेंदु ने दी बधाई
4 days agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
4 days agoरोहित नोनिया के नाम से वायरल 'इनामी' पोस्टर ने मचाई हलचल
5 days agoबंगाल सरकार में मिथुन चक्रवर्ती को बड़ी जिम्मेदारी, मिला कैबिनेट रैंक
5 days agoक्या राजनीति को अलविदा कहने वाले हैं हुमायूं कबीर? आखिर क्यों छलके आंसू
5 days agoउपचुनाव 2026: 4 राज्यों की 6 सीटों पर वोटिंग खत्म, जानें कहां-कितना मतदान?
6 days agoहुमायूं कबीर पर एक्शन, उपचुनाव के बीच गिरफ्तार हुए AJUP विधायक
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines