पश्चिम बंगाल में चुनावी माहौल के बीच आसनसोल के जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र में तृणमूल कांग्रेस के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन के आरोप सामने आए हैं. यह विवाद तब शुरू हुआ जब उन्होंने कथित तौर पर टीएमसी उम्मीदवार हरेराम सिंह के समर्थन में प्रचार के दौरान ब्लू बीकन लगे वाहन का इस्तेमाल किया. विपक्षी दलों ने सवाल उठाया है कि आचार संहिता लागू होने के बावजूद एक मौजूदा सांसद कैसे ब्लू बीकन लगे वाहन के साथ चुनाव प्रचार कर सकते हैं. इस घटना के बाद औद्योगिक क्षेत्र में सियासी बहस तेज हो गई है.
शत्रुघ्न सिन्हा ने आरोप किए खारिज
आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए शत्रुघ्न सिन्हा ने इन्हें खारिज कर दिया. उन्होंने कहा कि वाहन पर लगा ब्लू बीकन पुराना है और उन्होंने इसे नहीं लगवाया है. उन्होंने यह भी साफ किया कि बीकन काम नहीं कर रहा है. उन्होंने जोर देकर कहा कि उन्होंने किसी नियम का उल्लंघन नहीं किया है और हमेशा प्रशासनिक नियमों का पालन करते हैं. साथ ही उन्होंने खुद को ‘मौसमी’ या पेशेवर राजनेता नहीं, बल्कि एक सज्जन और जिम्मेदार नागरिक बताया.
BJP ने कड़ी आलोचना की
वहीं जामुड़िया विधानसभा से बीजेपी उम्मीदवार डॉ. बिजन मुखर्जी ने इस घटना की कड़ी आलोचना की. उन्होंने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस सत्ता के घमंड में आचार संहिता की अनदेखी कर रही है. उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान ब्लू बीकन का इस्तेमाल साफ उल्लंघन है और पार्टी इस मामले की शिकायत चुनाव आयोग से करेगी. राजनीतिक जानकारों का मानना है कि दोनों पक्षों के बीच कड़ी चुनावी टक्कर के बीच ‘बिहारी बाबू’ शत्रुघ्न सिन्हा से जुड़ा यह ब्लू बीकन विवाद बीजेपी को चुनावी अभियान में नया मुद्दा दे रहा है.
संबंधित खबरें
पूर्व मंत्री इंद्रनील सेन गिरफ्तार, दुर्गा पूजा पास मामले में हुआ एक्शन
1 day ago'उसे गोली मारो या...', गर्लफ्रेंड को चूमने पर पिता के साथ निर्वस्त घुमाया
2 days ago'शुद्धिकरण के नाम पर उतरवाए कपड़े', ईसाई महिला ने धर्मांतरण का लगाया आरोप
4 days agoकोलकाता भगदड़: दुर्गा पूजा समिति का कोषाध्यक्ष गिरफ्तार
6 days agoकोलकाता हवाई अड्डे पर 1.13 करोड़ से ज्यादा की विदेशी मुद्रा जब्त
7 days agoचोरबागान दुर्गा पूजा भगदड़: शुभेंदु अधिकारी ने पीड़ित परिवारों को दिए 25-25
8 days agoकोलकाता दुर्गा पूजा हादसे की जांच के लिए SIT गठित, 3 महीने में आएगी रिपोर्ट
8 days agoबंगाल में पत्नी का सिर काटकर मंदिर पर रखा, पिता की भी हत्या
8 days agoकौन हैं BJP के समिक भट्टाचार्य? जो चाहते हैं बंगाल में फिर हो SIR
11 days agoएक अनाउंसमेंट ने छीनी 19 जिंदगियां, कोलकाता भगदड़ हादसे का चौंकाने वाला सच
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines