सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर शर्मिष्ठा पनोली के खिलाफ हेट स्पीच के केस में FIR दर्ज कराने वाले वजाहत खान की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस जारी कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल के अलावा दूसरे राज्यों में गिरफ्तारी पर अंतरिम रोक लगाई है।
सुप्रीम कोर्ट 14 जुलाई को वजाहत खान की याचिका पर सुनवाई करेगा। इसके साथ ही कोर्ट ने केंद्र सरकार समेत 6 राज्यों को नोटिस जारी किया है। वजाहत खान के खिलाफ असम, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, हरियाणा, दिल्ली में FIR दर्ज की गई हैं।
क्यों दर्ज हुई है वजाहत पर FIR?
बता दें कि फिलहाल वजाहत खान पश्चिम बंगाल पुलिस की गिरफ्त में है। धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में वजाहत खान के खिलाफ 6 राज्यों में केस दर्ज किए गए हैं। वजाहत खान पर धार्मिक भावनाएं भड़काने और नफरत फैलाने वाली सामग्री को सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के आरोप में FIR दर्ज करवाई गई है।
कोलकाता पुलिस ने 10 जून को वजाहत खान को गिरफ्तार किया था, जिसके बाद से वह पुलिस कस्टडी में है। वजाहत खान ने असम, बंगाल, महाराष्ट्र, हरियाणा और दिल्ली में दर्ज FIR को एक साथ जोड़ने की मांग की है। वजाहत के वकील की तरफ से कोर्ट में दलील दी गई कि मैंने माफी भी मांगी और पोस्ट भी डिलीट कर दिया। मेरे खिलाफ सिर कलम करने की धमकियां दी जा रही हैं।
सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट ने वजाहत खान को नसीहत देते हुए तमिल की एक कहावत का जिक्र करते हुए कहा कि आग से जला हुआ घाव सही हो सकता है, लेकिन शब्दों से किया घाव नहीं भरता।
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को भेजा नोटिस
लाइव लॉ के मुताबिक, मामले की सुनवाई कर रही पीठ ने कहा कि याचिका पर केंद्र और राज्यों को नोटिस जारी किया गया है, जिसका जवाब 14 जुलाई को देना है। पीठ ने आदेश दिया कि अन्य राज्यों में दर्ज एफआईआर या भविष्य में इसी आरोप पर दर्ज की जाने वाली किसी भी अन्य FIR के संबंध में याचिकाकर्ता के खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं की जाए।
संबंधित खबरें
बंगाल में पत्नी का सिर काटकर मंदिर पर रखा, पिता की भी हत्या
15 hrs agoकौन हैं BJP के समिक भट्टाचार्य? जो चाहते हैं बंगाल में फिर हो SIR
2 days agoएक अनाउंसमेंट ने छीनी 19 जिंदगियां, कोलकाता भगदड़ हादसे का चौंकाने वाला सच
2 days ago'मां ने आंखों के सामने तोड़ा दम', कोलकाता भगदड़ हादसे की खौफनाक आंखों देखी
3 days ago'7 गिरफ्तार, STF जांच, गैर-इरादतन हत्या केस', कोलकाता भगदड़ हादसा या साजिश?
3 days agoबारिश के बीच बढ़ी भीड़ और..., कोलकाता के दुर्गा पूजा में कैसे हुआ हादसा?
3 days agoकोलकाता दुर्गा पूजा हादसे में 17 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख
3 days agoकोलकाता राजधानी के फर्स्ट AC में पुराने कंबल नहीं, मिलेंगे फ्लोरल कम्फर्टर
6 days agoममता बनर्जी पर महिला ने किया हमला! TMC का दावा- हाथ में था चाकू
7 days agoचावल के दाने पर मां दुर्गा की तस्वीर, छोटन का विश्व रिकॉर्ड का सपना
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines