पश्चिम बंगाल में दो अलग-अलग स्थानों पर पुलिस की कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में नकदी बरामद होने से हड़कंप मच गया है. डायमंड हार्बर और खड़गपुर में हुई इन दोनों कार्रवाइयों में कुल 2.42 करोड़ रुपये जब्त किए गए हैं. इनमें से 1.02 करोड़ रुपये डायमंड हार्बर के सरिषा स्थित तृणमूल कांग्रेस के एक पार्टी कार्यालय से बरामद हुए, जबकि 1.40 करोड़ रुपये जलशताब्दी एक्सप्रेस में सफर कर रहे एक यात्री के पास से मिले.
TMC कार्यालय में तलाशी
पहली कार्रवाई डायमंड हार्बर पुलिस जिले के अंतर्गत सरिषा इलाके में हुई. पुलिस के मुताबिक, फिलहाल पुलिस हिरासत में मौजूद सुमित रॉय से पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर सरिषा स्थित तृणमूल कांग्रेस के एक पार्टी कार्यालय में तलाशी अभियान चलाया गया. इस दौरान पुलिस को कार्यालय से भारी मात्रा में नकदी मिली. गिनती के बाद कुल 1.02 रुपये करोड़ जब्त किए गए.
यात्री के पास मिले 1.40 करोड़ रुपये
वहीं, दूसरी बड़ी बरामदगी खड़गपुर में हुई. यहां जलशताब्दी एक्सप्रेस में सफर कर रहे एक यात्री के पास से 1.40 करोड़ रुपये नकद बरामद किए गए. मामले की जानकारी मिलने के बाद रेलवे राजकीय पुलिस ने नकदी जब्त कर जांच शुरू कर दी है. जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि यात्री इतनी बड़ी रकम कहां से लेकर आ रहा था और इसे किस उद्देश्य से ले जाया जा रहा था.
नकदी के स्रोत की जांच तेज
दोनों घटनाओं में बरामद कुल 2.42 करोड़ रुपये की रकम को लेकर पुलिस और जांच एजेंसियां अलग-अलग पहलुओं की पड़ताल कर रही हैं. खास तौर पर नकदी के स्रोत, उसके संभावित इस्तेमाल और इससे जुड़े लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है. फिलहाल दोनों मामलों में जांच जारी है.
संबंधित खबरें
पश्चिम बंगाल में ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मी की गोली लगने से मौत
8 hrs ago20 हजार की रिश्वत लेते WBSEDCL का अधिकारी गिरफ्तार, ACB ने पकड़ा
21 hrs agoपश्चिम बर्धमान में बजा SSR का बिगुल, 16 जनवरी को जारी होगी फाइनल वोटर लिस्ट
22 hrs agoSIR पर चुनाव आयोग ने दी बड़ी सुविधा, मानी जजों की बात; अब काम में आएगी तेजी
1 day agoछठ घाटों पर सुरक्षा, हर जगह होंगे नोडल अधिकारी तैनात
4 days agoआसनसोल में अवैध प्रेम संबंध के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या
5 days agoED की कोहीनूर ग्रुप के CA समेत चार ठिकानों पर छापेमारी
5 days agoपूर्व मंत्री इंद्रनील सेन गिरफ्तार, दुर्गा पूजा पास मामले में हुआ एक्शन
7 days ago'उसे गोली मारो या...', गर्लफ्रेंड को चूमने पर पिता के साथ निर्वस्त घुमाया
8 days ago'शुद्धिकरण के नाम पर उतरवाए कपड़े', ईसाई महिला ने धर्मांतरण का लगाया आरोप
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines