पश्चिम बंगाल की फाल्टा विधानसभा सीट पर पुनर्मतदान से ठीक पहले तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार जहांगीर खान ने चुनावी दौड़ से खुद को अलग कर लिया है. 21 मई को होने वाले मतदान से मात्र 48 घंटे पहले आए इस फैसले ने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है. जहांगीर खान ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी जारी किया है, जिसमें वे चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान करते नजर आ रहे हैं. हालांकि, इस वीडियो की आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है. इस घटनाक्रम से पहले खान ने कलकत्ता हाईकोर्ट का रुख किया था और अग्रिम जमानत की याचिका दायर की थी. उन्होंने आशंका जताई थी कि मतदान से पहले पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर सकती है.

कोर्ट में अग्रिम जमानत की अर्जी


कलकत्ता हाईकोर्ट की सिंगल जज बेंच (जस्टिस सौगत भट्टाचार्य) ने जहांगीर खान की अग्रिम जमानत याचिका स्वीकार कर ली है. मामले की सुनवाई सोमवार को दोपहर 2 बजे के बाद होगी. याचिका में खान ने आरोप लगाया है कि उनके खिलाफ पुलिस ने मनगढ़ंत आधार पर एफआईआर दर्ज की हैं. उन्होंने कोर्ट से राज्य सरकार को यह निर्देश देने की मांग की है कि उनके खिलाफ कुल कितनी एफआईआर दर्ज हैं और उनमें क्या-क्या आरोप लगाए गए हैं.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल सरकार का बड़ा फैसला! NHAI को सौंपा 7 बड़े नेशनल हाईवे का जिम्मा

---विज्ञापन---

टीएमसी ने क्या कहा?


तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता अरूप चक्रवर्ती ने इस फैसले की पुष्टि की है. उन्होंने कहा, 'हमें जहांगीर खान के फाल्टा सीट से चुनाव नहीं लड़ने के फैसले की जानकारी मिली है, लेकिन अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उन्होंने यह फैसला क्यों लिया.' पार्टी के अंदरूनी सूत्रों का कहना है कि इस अचानक फैसले से स्थानीय कार्यकर्ताओं में भी हैरानी है.

---विज्ञापन---

फाल्टा सीट पर पहले से रहा है विवाद


इस सीट पर पुनर्मतदान कराए जाने का फैसला चुनाव आयोग ने लिया था. जहांगीर खान इस सीट से तृणमूल कांग्रेस के आधिकारिक उम्मीदवार थे. उनका अचानक चुनाव से हटना न केवल पार्टी की रणनीति को प्रभावित करेगा, बल्कि विपक्षी दलों को भी हमला करने का मौका देगा. वहीं TMC ने अभी तक इस मुद्दे पर विस्तृत प्रतिक्रिया देने से परहेज किया है. पार्टी सूत्र बताते हैं कि अब इस सीट पर नए उम्मीदवार की घोषणा जल्द की जा सकती है, क्योंकि नामांकन की प्रक्रिया अभी भी खुली है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: भारतीय नागरिकता पाने के नियम बदले, इन 3 देशों के पासपोर्ट हैं तो करने होंगे सरेंडर

---विज्ञापन---