ध्वजारोहण के दौरान उद्योगपति ने किया आत्मदाह का प्रयास, सामने आई ये वजह

पश्चिम बंगाल पुरुलिया के जिला शासक कार्यालय मे स्वतंत्रता दिवस के दिन ध्वजारोहण के दौरान एक उद्योगपती ने आत्मदाह करने का प्रयास किया। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने उसे पकड़कर अस्पताल में भर्ती कराया। पढ़ें पूरा मामला, अमर देव पासवान की रिपोर्ट में…

west bengal news
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल पुरुलिया जिले के जिला शासक कार्यालय मे स्वतंत्रता दिवस के दिन ध्वजा उत्तोलन के दौरान तमाम अधिकारीयों के सामने एक उद्योगपती ने आत्मदाह करने का प्रयास किया। मौके पर मौजूद कुछ पुलिस कर्मियों ने काफी मसक्क़त के बाद उद्योगपति को पकड़ कर पुरुलिया मेडिकल कॉलेज अस्पताल बेहतर इलाज के लिए ले गए। जहां उद्योगपती का इलाज करने के बाद डॉक्टरों ने छोड़ दिया।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, सुबह पुरुलिया झालदा निवासी उद्योगपति दिनेश अग्रवाल अचानक से पुरुलिया जिला शाशक के कार्यालय पहुंच गया, जहां ध्वजा उत्तोलन का काम चल रहा था। सभी अधिकारी ध्वजा उत्तोलन के लिए मौजूद थे। उसी दौरान तमाम अधिकारियों के सामने उद्योगपति ने अपनी जेब से ब्लेड निकाला और आत्मदाह के मकसद से अपने ही शरीर पर ब्लेड से तबातोड़ हमला करने लगा। इस हमले में वह शख्स पूरी तरह घायल हो गया। मौके पर मौजूद तमाम अधिकारियों में हड़कंप मच गया।

Advertisment

उद्योगपति का आरोप

उद्योगपति को मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका इलाज चल रहा है। घायल उद्योगपति का आरोप है कि उसकी जमीन का बंटवारा कर दिया गया है। बार-बार प्रशासन के अधिकारियों को इस बारे में जानकारी देने के बाद भी कोई काम नहीं होने के कारण उसने यह कदम उठाया।

इसके अलावा उद्योगपती ने यह भी आरोप लगाया कि जिला भूमि विभाग उससे कई बार रुपए की मांग करता है। अगर वह पैसे देता है तो उनका काम हो जाएगा। अगर नहीं दिए तो नहीं होगा। इसी वजह से अबतक काम नहीं हुआ। उनकी जमीन भूमि विभाग ने उनके नाम पर नहीं की है। हालांकि, प्रशासन के मुताबिक, मामले की छानबीन की जा रही है और उद्योगपति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ