'एजेंसियों से बचाइए…', स्टेज पर बैठे थे CJI सूर्यकांत, CM ममता बनर्जी ने हाथ जोड़कर की अपील

ED ने I-PAC पर कोयला घोटाले से जुड़ी 9 जनवरी की छापेमारी के दौरान ममता बनर्जी द्वारा कथित हस्तक्षेप का आरोप लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी. बेंच ने ममता, राज्य सरकार और DGP राजीव कुमार को नोटिस जारी कर CBI जांच की मांग पर सुनवाई बुलाई.

Mamata Banerjee

प्रवर्तन निदेशालय (ED) की छापेमारी के दौरान दस्तावेज और लैपटॉप लेकर बाहर निकलने के बाद सुप्रीम कोर्ट से नोटिस मिलने के कुछ दिनों बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) सूर्यकांत से सीधे अपील की कि एजेंसियों के ‘निशाने’ से लोगों को बचाया जाए. कलकत्ता हाईकोर्ट की जलपाईगुड़ी सर्किट बेंच भवन के उद्घाटन समारोह में मंच पर बैठे CJI और अन्य न्यायाधीशों से सीएम ममता बनर्जी ने निवेदन किया कि वो संविधान की रक्षा करें.

विज्ञापन

ममता बनर्जी ने हाथ जोड़कर की अपील


मंच पर सीजेआई सूर्यकांत और अन्य जजों से अपील करते हुए तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने हाथ जोड़कर कहा, ‘मेरी मुख्य न्यायमूर्ति और सभी न्यायमूर्तियों से विनम्र प्रार्थना है- संविधान, लोकतंत्र, न्यायपालिका, देश के इतिहास, भूगोल और सीमाओं को आपदा से बचाएं. एजेंसियां बदनाम कर रही हैं… जानबूझकर बदनामी की साजिश रची जा रही है. लोगों को बचाएं. यह मैं अपने लिए नहीं कह रही, न्यायपालिका, संविधान और देश को बचाएं. हम आपकी हिफाजत में हैं. आप संविधान के रक्षक हैं, आपसे ऊपर कोई नहीं.’

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: गणतंत्र दिवस पर इतिहास रचेंगे NCC कैडेट्स, कर्तव्य पथ पर पहली बार हाथों में दिखेगी तलवार

सुप्रीम कोर्ट ने सीएम ममता को दिया था झटका


ममता बनर्जी ने मीडिया ट्रायल के ट्रेंड को रोकने की भी मांग की. गौरतलब है कि ED ने I-PAC पर कोयला घोटाले से जुड़ी 9 जनवरी की छापेमारी के दौरान ममता बनर्जी द्वारा कथित हस्तक्षेप का आरोप लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी. गुरुवार को जस्टिस प्रशांत मिश्रा और विपुल पंचोली की बेंच ने कहा था कि केंद्रीय एजेंसियां अगर सद्भाव से गंभीर अपराध की जांच कर रही हों, तो क्या पार्टी कार्यों से उनकी बाधा डाली जा सकती है? बेंच ने ममता, राज्य सरकार और DGP राजीव कुमार को नोटिस जारी कर CBI जांच की मांग पर सुनवाई बुलाई. साथ ही ईडी अधिकारियों पर दर्ज एफआईआर पर भी रोक लगा दी थी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ