हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'बेटे को गलती की सजा मिली, शव नहीं लूंगी', प्रभास मंडल के एनकाउंटर पर मां का बड़ा बयान

Prabhas Mandal Encounter: पश्चिम बंगाल के बारुईपुर में 11 साल की मासूम से दुष्कर्म के आरोपी प्रभास मंडल की पुलिस एनकाउंटर में मौत हो गई. बेटे के एनकाउंटर की खबर सुनकर आरोपी की मां ने कहा कि उसने गलत काम किया था, जिसकी उसे सजा मिल गई है. मां ने साफ कर दिया कि परिवार का कोई भी सदस्य न तो उसका चेहरा देखेगा और न ही उसका शव स्वीकार करेगा.

विज्ञापन

Prabhas Mandal Encounter: पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में बारुईपुर रेप और मर्डर केस के मुख्य आरोपी प्रभास मंडल का देर रात पुलिस एनकाउंटर में अंत हो गया. क्राइम सीन रीक्रिएशन के दौरान भागने की कोशिश में पुलिस पिस्टल छीनकर फायरिंग करने वाले प्रभास मंडल की जवाबी कार्रवाई में मौत हो गई. इस घटना की जानकारी जब आरोपी की मां संध्या मंडल को दी गई तो उनका रिएक्शन हर किसी को स्तब्ध कर देने वाला था. मां ने साफ लहजे में कहा, “उसने गलत किया था, उसे उसकी सजा मिल गई. मैं उसका चेहरा नहीं देखना चाहती और न ही परिवार का कोई सदस्य उसका शव लेने अस्पताल जाएगा.”

“नशे का आदी था, कोई बात नहीं सुनता था”

संवाददाता एजेंसी एएनआई (ANI) से बातचीत के दौरान प्रभास मंडल की मां संध्या मंडल ने पुलिस कार्रवाई पर कोई आपत्ति जताने से इनकार कर दिया. मां ने खुलासा किया कि प्रभास लंबे समय से गंभीर नशे का आदी था और घर में किसी की बात नहीं सुनता था. उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी रात में घर आए और बेटे की मौत की खबर देकर अस्पताल चलने को कहा. संध्या मंडल ने कहा, “मेरे पति की तबीयत ठीक नहीं है। पुलिस जो चाहे करे, मुझे कोई आपत्ति नहीं है। उसने जो गलत किया, उसकी सजा उसे मिल गई। मैं या मेरे परिवार का कोई भी सदस्य उसका चेहरा देखने या उसका शव लेने नहीं जाएगा।” मुझे पुलिस या सरकार की कार्रवाई से कोई शिकायत नहीं है.”

घटनाक्रम टाइमलाइन

  • 04 जुलाई: 11 वर्षीय मासूम बच्ची लापता हुई.
  • 05 जुलाई: सूर्यपुर हाट इलाके में बोरे में बंद बच्ची का शव बरामद.
  • 07 जुलाई (रात 12:45 बजे): पुलिस टीम प्रभास को क्राइम सीन रीक्रिएशन के लिए सूर्यपुर ले गई.
  • एनकाउंटर मोड: प्रभास ने पुलिसकर्मी की सरकारी पिस्तौल छीनी और गोली चलाकर भागने लगा.
  • जवाबी कार्रवाई: पुलिस की आत्मरक्षा में चलाई गई गोली से आरोपी ढेर.

देर रात कैसे हुआ प्रभास मंडल का एनकाउंटर?

दक्षिण 24 परगना पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, 11 वर्षीय बच्ची के साथ हुई हैवानियत के मामले में गिरफ्तार प्रभास मंडल लगातार पूछताछ के दौरान पुलिस को गुमराह कर रहा था. बुधवार रात करीब 12:45 बजे बारुईपुर थाना कांड संख्या 1350/26 के जांच अधिकारी (आईओ) अपनी टीम के साथ आरोपी प्रभास मंडल को लेकर थाना क्षेत्र के सूर्यपुर स्थित घटनास्थल पर क्राइम रिकंस्ट्रक्शन के लिए पहुंचे थे.

विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि घटनास्थल पर पुनर्निर्माण की प्रक्रिया शुरू होने से ठीक पहले प्रभास मंडल ने एक पुलिसकर्मी की हथियार छीन ली और पुलिस टीम पर एक राउंड फायरिंग कर वहां से भागने का प्रयास किया. इसके बाद आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें प्रभास मंडल गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल आरोपी को तत्काल बारुईपुर महकमा अस्पताल ले जाया गया, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola