हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

पानीहाटी पर सबकी नजर, आरजीकर रेप पीड़िता की मां रत्ना देबनाथ को 2500+ वोटों की बढ़त

विज्ञापन

Panihati Assembly Election Result 2026: पश्चिम बंगाल की पानीहाटी विधानसभा सीट इस बार बेहद दिलचस्प मुकाबले का गवाह बन रही है. शुरुआती रुझानों ने इस सीट को सुर्खियों में ला दिया है, जहां बीजेपी उम्मीदवार रत्ना देबनाथ बढ़त बनाए हुए हैं, लेकिन मुकाबला अभी पूरी तरह खुला हुआ है.

रत्ना देबनाथ की शुरुआती बढ़त

पानीहाटीसीट से बीजेपी ने रत्ना देबनाथ को उम्मीदवार बनाया है और शुरुआती मतगणना में वह करीब 3000 वोटों से आगे चल रही हैं. हालांकि यह बढ़त अभी स्थिर नहीं मानी जा सकती, क्योंकि वोटों की गिनती जारी है और हर राउंड के साथ आंकड़े बदल सकते हैं.

भावनात्मक मुद्दों का असर

इस सीट पर चुनाव केवल राजनीतिक नहीं रहा, बल्कि भावनात्मक पहलू भी काफी अहम रहा है. रत्ना देबनाथ को आरजीकर मामले की पीड़िता की मां के रूप में एक अलग पहचान मिली है. बीजेपी ने इसी भावनात्मक जुड़ाव को ध्यान में रखते हुए उन्हें उम्मीदवार बनाया, जिससे लोगों के बीच सहानुभूति और न्याय की मांग का असर देखने को मिल रहा है.

विज्ञापन

टीएमसी की मजबूत चुनौती

दूसरी तरफ, तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार तीर्थाकंर भी जोरदार मुकाबला कर रहे हैं. उनका स्थानीय स्तर पर मजबूत नेटवर्क है और उन्हें पार्टी के पारंपरिक वोट बैंक का समर्थन मिल रहा है. यही कारण है कि मुकाबला अभी भी पूरी तरह बराबरी का बना हुआ है.

ये भी पढ़ें- भवानीपुर विधानसभा चुनाव परिणाम 2026: 4 राउंड काउंटिंग पूरी, ममता बनर्जी को 8000+ वोटों की बढ़त

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola