हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

दार्जिलिंग में हनीमून पर हादसा, बारबेक्यू में लगी आग में झुलसी दुल्हन, वीडियो आया सामने

पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में हनीमून मनाने गया कपल हादसे का शिकार हुआ है और उनकी हनीमून सुहाने सपने से बुरे सपने में बदल गया. हादसे में घायल पत्नी जहां जिंदगी और मौत से जूझ रही है, वहीं पति भी दहशत के मारे बदहवासी की हालत में है.

विज्ञापन
जिस दिन दंपति हनीमून पर पहुंचा, उसी दिन शाम को हादसा हुआ. (Credit- @surajit_ghosh2)

हनीमून पर गए नवदंपति को बारबेक्यू का शौक इतना महंगा पड़ा कि लड़की की जान पर बन गई. क्योंकि बारबेक्यू में अचानक आग भड़क गई, जिसकी चपेट में आने से लड़की करीब 60 प्रतिशत तक झुलस गई. गंभीर हालत में लड़की को दार्जिलिंग के ही अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वहीं उसका पति दहशत में है. घटनाक्रम से होमस्टे स्टाफ और मैनेजमेंट में भी हड़कंप मचा हुआ है. हालांकि घायल लड़की की हालत स्थिर है, लेकिन उसके नई शादी के सपने चकनाचूर हो गए हैं. बारबेक्यू में आग लगने और लड़की के चपेट में आने का वीडियो वायरल हो रहा है.

13 सितंबर की शाम को घटनाक्रम हुआ था

मामला पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग का है, जहां ‘सिटोंग Aura होमस्टे’ में 13 सितंबर की शाम को घटना हुई. बंगाल के ही उत्तर दिनाजपुर शहर के चोपड़ा बाजार निवासी सौविक दास और निकिता की शादी 2 महीने पहले हुई थी. गत 13 सितंबर को दोनों हनीमून के लिए दार्जिलिंग के करसियांग स्थित सिटोंग में गए. सौविक ने ‘सिटोंग Aura होमस्टे’ के लिए ऑनलाइन बुकिंग की थी. 13 सितंबर की सुबह वे होमस्टे में पहुंचे थे और शाम को होमस्टे की बालकनी में कुक मेहमानों के सामने बारबेक्यू बना रहा था कि अचानक उसमें आग भड़क गई.

आग बुझाने तक निकिता 60 फीसदी झुलसी

बारबेक्यू में भड़की आग ने सामने कुर्सी पर सौविक के साथ बैठी निकिता को अपनी चपेट में ले लिया. निकिता को आग की लपटों से घिरा देखकर सौविक घबरा गया, लेकिन स्टाफ ने उसे संभाला और फिर सभी ने आग बुझाने की कोशिश की. जब तक आग बुझाई गई, तब तक निकिता झुलस गई थी. आनन फानन में निकिता को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे फर्स्ड एड देकर सिलीगुड़ी के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है. लेकिन मामले में होमस्टे वालों ने अपना पल्ला झाड़ लिया है.

विज्ञापन

होमस्टे स्टाफ पर लापरवाही बरतने के आरोप

सौविक ने होमस्टे के स्टाफ और अधिकारियों के खिलाफ पुलिस को लिखित शिकायत दी है. सौविक ने आरोप लगाया है कि होमस्टे कर्मी की लापरवाही के कारण आग भड़की, जिसने निकिता को अपनी चपेट में लिया और उनका हनीमून बुरे सपने में बदल गया. वीडियो में देख सकते हैं कि बारबेक्यू के दूसरी तरफ बैठा शख्स अचानक उठता है और आग पर अचानक तरल पदार्थ डाल देता है, जिससे आग भड़क जाती है और लपटें निकिता के कपड़ों को पकड़ लेती हैं, जिसमें वह झुलस गई.

हनीमून से जेल तक, सोनम रघुवंशी की कैसे हुई ऐसी हालत? मेरठ की मुस्कान से कई बातें कॉमन

विज्ञापन

निकिता-सौविक के परिजन भी मौके पर पहुंचे

सौविक ने बताया कि आग भड़कते ही अफरा-तफरी मच जाती है. आग की लपटों से घिरी निकिता नीचे गिर जाती है और चीखने चिल्लाने लगती है. वह उसे बचाने के लिए दौड़ता है और अपनी टी-शर्ट निकालकर आग बुझाने की कोशिश करता है. मौके पर मौजूद दूसरे लोग भी निकिता को बचाने के लिए दौड़ते हैं. किसी तरह आग बुझाकर निकिता को अस्पताल में भर्ती कराया जाता है और परिजनों को घटनाक्रम की सूचना दी जाती है. जानकारी मिलते ही दोनों के परिजन मौके पर पहुंचे और केस दर्ज कराया.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola