Mamata Banerjee Video Message: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस (TMC) की करारी हार के बाद राज्य की राजनीति में बड़ा भूचाल आ गया है. फाल्टा सीट पर बीजेपी की एक लाख से अधिक वोटों से हुई धमाकेदार जीत के बाद, टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने बंगाल की जनता और अपने कार्यकर्ताओं के नाम एक बेहद भावुक और तीखा वीडियो संदेश जारी किया है. करीब 32 मिनट के इस वीडियो में ममता बनर्जी शांत लेकिन बेहद सख्त अंदाज में नजर आईं. उन्होंने चुनाव नतीजों को जनता का असली फैसला मानने से साफ इनकार कर दिया है.
इतिहास की सबसे बड़ी चुनावी धांधली
ममता बनर्जी ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर देश के लोकतांत्रिक इतिहास की सबसे बड़ी चुनावी धांधली का आरोप लगाया है. उन्होंने दावा किया कि चुनाव के दौरान ईवीएम (EVM) डेटा में बड़े स्तर पर हेरफेर किया गया. मतगणना के शुरुआती दौर में टीएमसी आगे चल रही थी, लेकिन बाद के राउंड में अचानक नतीजों को बदल दिया गया. ममता का आरोप है कि टीएमसी के काउंटिंग एजेंटों को डरा-धमकाकर केंद्रों से बाहर निकाला गया और बीजेपी के आईटी सेल ने डेटा सिस्टम में अनधिकृत पहुंच बनाई.
बंगाल में बदले की राजनीति के तहत हिंसा
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनाव बीतने के बाद भी बंगाल में बदले की राजनीति के तहत हिंसा का नंगा नाच चल रहा है. अब तक टीएमसी के 2,500 से ज्यादा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया जा चुका है और पार्टी कार्यालयों में तोड़फोड़ व लूटपाट की जा रही है. उन्होंने बीजेपी पर बंगाल को एक ‘पुलिस स्टेट’ और ‘गुंडा राज’ में बदलने का आरोप लगाया, जहां महिलाओं के साथ बदसलूकी हो रही है और बंगाली संस्कृति को कुचलने का प्रयास किया जा रहा है.
बीजेपी के सामने कभी नहीं झुकेगी
वीडियो के अंत में ममता ने अपने कार्यकर्ताओं से हिम्मत न हारने की अपील की. उन्होंने कहा कि मुख्यधारा का मीडिया पूरी तरह पक्षपाती हो चुका है, इसलिए वह अब सोशल मीडिया और फेसबुक लाइव के जरिए सीधे जनता से संवाद करती रहेंगी. ममता ने साफ शब्दों में चेतावनी दी कि तृणमूल कांग्रेस एक जुझारू पार्टी है, जो संविधान के दायरे में रहकर इस अन्याय के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखेगी और बीजेपी के सामने कभी नहीं झुकेगी.
संबंधित खबरें
'उसे गोली मारो या...', गर्लफ्रेंड को चूमने पर पिता के साथ निर्वस्त घुमाया
9 hrs ago'शुद्धिकरण के नाम पर उतरवाए कपड़े', ईसाई महिला ने धर्मांतरण का लगाया आरोप
2 days agoकोलकाता भगदड़: दुर्गा पूजा समिति का कोषाध्यक्ष गिरफ्तार
4 days agoकोलकाता हवाई अड्डे पर 1.13 करोड़ से ज्यादा की विदेशी मुद्रा जब्त
6 days agoचोरबागान दुर्गा पूजा भगदड़: शुभेंदु अधिकारी ने पीड़ित परिवारों को दिए 25-25
6 days agoकोलकाता दुर्गा पूजा हादसे की जांच के लिए SIT गठित, 3 महीने में आएगी रिपोर्ट
6 days agoबंगाल में पत्नी का सिर काटकर मंदिर पर रखा, पिता की भी हत्या
7 days agoकौन हैं BJP के समिक भट्टाचार्य? जो चाहते हैं बंगाल में फिर हो SIR
9 days agoएक अनाउंसमेंट ने छीनी 19 जिंदगियां, कोलकाता भगदड़ हादसे का चौंकाने वाला सच
9 days ago'मां ने आंखों के सामने तोड़ा दम', कोलकाता भगदड़ हादसे की खौफनाक आंखों देखी
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines