Bengal politics: पश्चिम बंगाल की प्रमुख राजनीतिक पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) इस समय चौतरफा कानूनी और प्रशासनिक संकट में घिर गई है. राज्य में एक तरफ जहां पार्टी के शीर्ष नेता और सांसद अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर बुलडोजर चला है, वहीं दूसरी तरफ केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पार्टी के बैंक खातों और पैसों के लेन-देन पर बड़ा शिकंजा कस दिया है. इन दोनों बड़े घटनाक्रमों ने राज्य की सियासत में भूचाल ला दिया है.
आमतला में अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर
शनिवार को दक्षिण 24 परगना के आमतला-बारूईपुर रोड पर भारी तनाव देखा गया, जब प्रशासन ने डायमंड हार्बर से सांसद और टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के दफ्तर को ढहाने की कार्रवाई शुरू कर दी. प्रशासन का आरोप है कि यह दफ्तर बिना जरूरी अनुमति के “अवैध रूप से” बनाया गया था. कार्रवाई से पहले इमारत पर एक नोटिस चिपकाया गया था. शनिवार को भारी पुलिस बल की मौजूदगी में बुलडोजर ने निर्माण को गिराना शुरू किया. इस दौरान मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई, जिसे देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए.
TMC को एक और झटका! सांसद कोयल मल्लिक ने दिया इस्तीफा, छोड़ी राज्यसभा की सदस्यता
यह कार्रवाई कोलकाता नगर निगम (KMC) द्वारा जारी उन नोटिसों के बाद हुई है, जो अभिषेक बनर्जी, उनके परिवार और उनकी कंपनी ‘लीप्स एंड बाउंड्स’ से जुड़ी 17 संपत्तियों को दिए गए हैं, जिसमें उनका आवास ‘शांतिनिकेतन’ भी शामिल है. बीजेपी ने हाल ही में 43 ऐसी संपत्तियों की सूची जारी की थी, जिसे टीएमसी सांसद साकेत गोखले ने यह कहते हुए खारिज कर दिया था कि डेटाबेस में एक ही नाम के कई लोग हो सकते हैं.
वित्तीय मोर्चे पर ED का बड़ा एक्शन, 3 बैंक खाते फ्रीज
दफ्तर टूटने के संकट के बीच ही टीएमसी को दूसरा बड़ा झटका वित्तीय मोर्चे पर लगा है. ईडी ने पार्टी को एक औपचारिक पत्र भेजकर 164 करोड़ रुपये के संदिग्ध फंड ट्रांसफर का पूरा हिसाब-किताब मांगा है. यह जांच एक विमानन क्षेत्र की कंपनी से जुड़े संदिग्ध वित्तीय लेन-देन के सिलसिले में की जा रही है.
जांच एजेंसी ने प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत कार्रवाई करते हुए टीएमसी के कुल 7 मुख्य बैंक खातों में से 3 बड़े खातों को पूरी तरह फ्रीज (कर दिया गया है. इन खातों में करोड़ों रुपये जमा हैं, जिनका इस्तेमाल अब पार्टी नहीं कर पा रही है.
पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री मदन मित्रा बागी TMC गुट में शामिल, ममता बनर्जी के लिए बड़ा झटका
संबंधित खबरें
TMC के 10 बागी सांसद कहां हुए गायब? ओम बिरला के नोटिस का नहीं दिया जवाब
2 hrs agoउपचुनाव LIVE: बंगाल-असम में BJP आगे, तमिलनाडु में TVK-AIADMK में टक्कर
4 hrs agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
13 hrs agoरोहित नोनिया के नाम से वायरल 'इनामी' पोस्टर ने मचाई हलचल
1 day agoबंगाल सरकार में मिथुन चक्रवर्ती को बड़ी जिम्मेदारी, मिला कैबिनेट रैंक
1 day agoक्या राजनीति को अलविदा कहने वाले हैं हुमायूं कबीर? आखिर क्यों छलके आंसू
1 day agoउपचुनाव 2026: 4 राज्यों की 6 सीटों पर वोटिंग खत्म, जानें कहां-कितना मतदान?
2 days agoहुमायूं कबीर पर एक्शन, उपचुनाव के बीच गिरफ्तार हुए AJUP विधायक
3 days agoममता बनर्जी के मेडिकल रिकॉर्ड को लेकर उनके वकील ने नोटिस भेजकर उठाए सवाल
3 days agoममता बनर्जी को अभी भी बागियों की वापसी की उम्मीद, 15 दिन का दिया समय
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines