हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'ममता अपने घर से बाहर न निकल सकें', बंगाल की पूर्व CM का दावा- CM शुभेंदु ने दी धमकी

West Bengal News: ममता बनर्जी ने सुवेंदु अधिकारी पर आरोप लगाया है कि पश्चिम बंगाल के मौजूदा सीएम उन्हें घर ही में नजरबंद करना चाहते हैं, ताकि वो कहीं आना जाना न कर पाएं. उनका ये बयान राज्य की राजनीति में टकराव को और ज्यादा बढ़ा रहा है.

विज्ञापन
ममता बनर्जी ने सुवेंदु अधिकारी पर लगाया आरोप (Photo-PTI)

Mamata Banerjee Hits Back at Suvendu Adhikari: पश्चिम बंगाल की राजनीति में सोमवार, 24 जुलाई 2026 को एक बार फिर तीखी बयानबाजी देखने को मिली. टीएमस चीफ ममता बनर्जी ने मौजूदा सीए सुवेंदु अधिकारी के एक कथित बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी नेता ने उनके घर से आने-जाने पर रोक लगाने की धमकी दी है.

‘घर में नजरबंद करने की धमकी’

ममता बनर्जी ने ‘एक्स’ पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें अधिकारी ये कहते हुए दिख रहे हैं कि उन्हें सड़कों पर नहीं निकलना चाहिए और वह ये एनश्योर करेंगे कि उन्हें बाहर निकलने की इजाजत न मिले. यानी पूर्व मुख्यमंत्री ने मौजूदा सीएम पर इशारों-इशारों में हाउस अरेस्ट की धमकी का आरोप लगाया है.

ममता ने बीजेपी के रवैये पर सवाल उठाए

ममता बनर्जी ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी पर ऐसा माहौल बनाने की कोशिश करने का आरोप लगाया, जिसमें राजनीतिक विरोधियों को धमकाया जाता है और असहमति को दबाया जाता है. उन्होंने सवाल किया कि संवैधानिक लोकतंत्र में कोई शख्स विपक्षी नेता की आवाजाही पर रोक लगाने का अधिकार कैसे जता सकता है.

विज्ञापन

ममता बनर्जी ने कहा कि इस कथित बयान से डराने-धमकाने, राजनीतिक उत्पीड़न और नजरबंद किए जाने की आशंका को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा हुई हैं. उन्होंने तर्क दिया कि ये विवाद सिर्फ उनसे जुड़ा नहीं है, बल्कि लोकतांत्रिक आजादी और संवैधानिक अधिकारों से जुड़े एक बड़े मुद्दे को दिखाता है. टीएमसी चीफ ने आरोप लगाया कि राजनीतिक विरोधियों को निशाना बनाया जा रहा है और दावा किया कि बीजेपी सरकार के तहत असहमति को काफी ज्यादा अस्वीकार्य माना जा रहा है.

‘मैं राजनीति नहीं छोड़ूंगी’

ममता बनर्जी ने उन अटकलों को भी खारिज कर दिया कि उनकी राजनीतिक गतिविधियों पर रोक उन्हें राजनीति छोड़ने के लिए मजबूर कर सकती है. फेसबुक लाइव सेशन के दौरान, उन्होंने कहा कि वो बीजेपी के खिलाफ अपनी राजनीतिक लड़ाई जारी रखेंगी और पब्लिक लाइफ से ‘संन्यास’ नहीं लेंगी. उन्होंने आगे दावा किया कि उनकी पार्टी को राजनीतिक कार्यक्रम आयोजित करने से रोका गया है और आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में लोगों को डराया-धमकाया जा रहा है.

विज्ञापन

अभिषेक बनर्जी ने ममता का किया समर्थन

टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी ने भी बीजेपी की आलोचना करते हुए कहा कि धमकियां और डराना-धमकाना राजनीतिक असुरक्षा को दिखाता है. उन्होंने तर्क दिया कि जब राजनीतिक सम्मान नहीं मिल पाता, तो कुछ लोग डर पैदा करने का सहारा लेते हैं.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola