पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के हालीशहर इलाके में पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के काफिले पर स्थानीय लोगों और प्रदर्शनकारियों ने हमला कर दिया. वह एक मृत टीएमसी कार्यकर्ता बिरजू केओट के परिवार से मिलने जा रही थीं, जिसकी पुलिस हिरासत में मौत का आरोप लगाया गया था. विरोध प्रदर्शन के दौरान उनकी गाड़ी पर पत्थर, जूते और कीचड़ फेंके गए तथा 'चोर-चोर' के नारे लगाए गए. ममता बनर्जी हालीशहर थाने की पुलिस हिरासत में संदिग्ध रूप से जान गंवाने वाले टीएमसी कार्यकर्ता बिरजू केओट के परिजनों से मिलने जा रही थीं

टीएमसी सांसद डोला सेन के अनुसार, प्रदर्शनकारियों ने पूर्व मुख्यमंत्री की गाड़ी को घेर लिया और 'चोर-चोर' के नारे लगाने शुरू कर दिए. देखते ही देखते माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया और उपद्रवियों ने वाहन पर बड़े-बड़े पत्थर, जूते और कीचड़ फेंकना शुरू कर दिया.

---विज्ञापन---

हमले के बाद क्या बोलीं ममता बनर्जी

घटना के बाद ममता बनर्जी ने नाराजगी जताते हुए कहा कि पुलिस की मौजूदगी में उनकी गाड़ी पर बड़े-बड़े पत्थर और जूते फेंके गए. उन्होंने कहा कि यदि गाड़ी की खिड़की खुली होती तो उनके सिर फट जाते और बड़ी अनहोनी हो सकती थी. इस हमले में हम सभी की जान भी जा सकती थी। मैंने अपने जीवन में कभी ऐसा माहौल नहीं देखा। आखिर यहां चल क्या रहा है? उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किए और असामाजिक तत्व पुलिस के सामने हमला कर रहे. घटना को लेकर ममता बनर्जी ने BJP पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है और राजनीतिक द्वेष के तहत इस घटना को अंजाम दिया गया है.

---विज्ञापन---

घटना के समय ममता बनर्जी के साथ सांसद कल्याण बनर्जी भी मौजूद थै. टीएमसी नेताओं ने आरोप लगाया कि पूर्व मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर स्थानीय पुलिस ने सुरक्षा का कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किया था. वहीं, विरोध प्रदर्शन के दौरान भीड़ ने 'चोर-चोर' के नारे भी लगाए और गाड़ी पर जूते-कीचड़ फेंके.

---विज्ञापन---

तृणमूल कांग्रेस की पूर्व पार्षद के पति की कस्टडी में मौत

कांचरापाड़ा नगरपालिका के वार्ड 23 से इस्तीफा दे चुकीं तृणमूल पार्षद जेनी शर्मा कीट के पति बिरजू कीट की मौत हालीशहर थाना पुलिस की कस्टडी के दौरान हो गई थी। जेनी शर्मा ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस ने लॉकअप के अंदर उनके पति की बेरहमी से पिटाई की, जिससे उनकी जान चली गई.

---विज्ञापन---

BJP ऐसे कृत्यों का समर्थन नहीं करती: समिक भट्टाचार्य

पूर्व सीएम के काफिले पर हुए हमले को लेकर BJP प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने ANI से बातचीत में कहा कि BJP ऐसे कृत्यों का समर्थन नहीं करती. उन्होंने स्पष्ट किया, 'पूर्व महिला मुख्यमंत्री की गाड़ी पर पत्थर या चप्पल फेंकने में बीजेपी का कोई कार्यकर्ता शामिल नहीं है. हम इस घटना की कड़ी निंदा करते हैं. मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व वाली पुलिस इस पर तुरंत कड़ी कार्रवाई करेगी.'
मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि किसी पर कालिख, जूता या चप्पल फेंकना BJP की संस्कृति नहीं है. उन्होंने कहा, "ममता बनर्जी ने अपने 14 साल के कार्यकाल में बहुत सी गलतियां की होंगी, लेकिन हम इस तरह के व्यवहार का कभी समर्थन नहीं करते.

---विज्ञापन---

रणनीति, कूटनीति, वोट बैंक या मजबूरी… चाहते क्या हैं बंगाल के बागी सांसद? TMC के बाद BJP को भी दिया झटका