Mamata Banerjee Big announcement : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने एक बार फिर केंद्र की सत्ताधारी भाजपा के खिलाफ बिगुल फूंक दिया है. रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में ममता बनर्जी ने हुंकार भरते हुए कहा, “मैं खुद एक वकील हूं और अब भाजपा के खिलाफ यह कानूनी और राजनीतिक लड़ाई खुलकर लड़ी जाएगी.” ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि बंगाल में तानाशाही का दौर शुरू हो गया है, जहां उन्हें महापुरुषों की जयंती मनाने तक की अनुमति नहीं मिल रही है. ममता बनर्जी ने कहा कि उन्होंने कालीघाट मोड़ और फायर ब्रिगेड स्टेशन जैसी जगहों पर टैगोर जयंती मनाने की इजाजत मांगी थी, लेकिन प्रशासन ने तीनों जगहों के लिए अनुमति नहीं दी. उन्होंने इसे लोकतंत्र की हत्या करार देते हुए कहा कि टीएमसी को चुप कराने की कोशिश की जा रही है, लेकिन निडर लोग अपनी मातृभूमि के लिए एकजुट होकर इसका जवाब देंगे.
यह भी पढ़ें: इस्तीफे से इनकार पर क्या ममता बनर्जी को मिलेगी पेंशन? जानें क्या हैं नियम?
कार्यकर्ताओं पर जुल्म और सुरक्षा हटाने पर उठाए सवाल
ममता ने बेहद भावुक होते हुए आरोप लगाया कि बीजेपी बंगाल में आतंक मचा रही है. उन्होंने एक 92 वर्षीय दलित महिला और एक नई नवेली दुल्हन के घर खाली कराए जाने का जिक्र करते हुए पुलिस की चुप्पी पर सवाल उठाए. अपनी सुरक्षा हटाए जाने पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने कहा कि जब वे 2011 में सत्ता में आई थीं, तो उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य की सुरक्षा का पूरा ख्याल रखा था, लेकिन बीजेपी ने आते ही उनकी सुरक्षा हटा दी.
विपक्षी दलों का मिला साथ, महुआ मोइत्रा मामले पर घेरा
ममता बनर्जी ने दावा किया कि देश के तमाम बड़े विपक्षी नेता उनके संपर्क में हैं. उन्होंने बताया कि सोनिया गांधी, राहुल गांधी और खड़गे से बात हुई है. उद्धव ठाकरे, तेजस्वी यादव, अखिलेश यादव और अरविंद केजरीवाल भी साथ हैं. कपिल सिब्बल और अभिषेक मनु सिंघवी जैसे दिग्गज वकील इस कानूनी लड़ाई में साथ देंगे. सांसद महुआ मोइत्रा का जिक्र करते हुए ममता ने कहा कि दिल्ली जाते समय विमान में उन्हें परेशान किया गया. ममता के अनुसार, उनके पास इस घटना के पुख्ता सबूत और वीडियो मौजूद हैं. उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि वह और उनकी पार्टी के वकील नेता जैसे कल्याण बनर्जी इस लड़ाई को अंजाम तक पहुंचाएंगे.
संबंधित खबरें
पूर्व मंत्री इंद्रनील सेन गिरफ्तार, दुर्गा पूजा पास मामले में हुआ एक्शन
1 day ago'उसे गोली मारो या...', गर्लफ्रेंड को चूमने पर पिता के साथ निर्वस्त घुमाया
2 days ago'शुद्धिकरण के नाम पर उतरवाए कपड़े', ईसाई महिला ने धर्मांतरण का लगाया आरोप
5 days agoकोलकाता भगदड़: दुर्गा पूजा समिति का कोषाध्यक्ष गिरफ्तार
6 days agoकोलकाता हवाई अड्डे पर 1.13 करोड़ से ज्यादा की विदेशी मुद्रा जब्त
8 days agoचोरबागान दुर्गा पूजा भगदड़: शुभेंदु अधिकारी ने पीड़ित परिवारों को दिए 25-25
8 days agoकोलकाता दुर्गा पूजा हादसे की जांच के लिए SIT गठित, 3 महीने में आएगी रिपोर्ट
8 days agoबंगाल में पत्नी का सिर काटकर मंदिर पर रखा, पिता की भी हत्या
9 days agoकौन हैं BJP के समिक भट्टाचार्य? जो चाहते हैं बंगाल में फिर हो SIR
11 days agoएक अनाउंसमेंट ने छीनी 19 जिंदगियां, कोलकाता भगदड़ हादसे का चौंकाने वाला सच
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines