हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

पश्चिम बंगाल के बीरभूम में बड़ा हादसा, श्रद्धालुओं से भरे होटल में लगी भीषण आग; 7 लोगों की मौत

घायलों को इलाज के लिए रामपुरहाट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सोमवार तड़के करीब 4:00 शुरुआती अनुमान के मुताबिक शॉर्ट सर्किट सोते हुए कई पर्यटक धुएं से दम घुटने और झुलसने के शिकार हुए.

विज्ञापन
Photo: News24 Reporter

सावन के तीसरे सोमवार और नागपंचमी के मौके पर भारत के अलग-अलग मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी जा रही है. इस बीच बिहार और पश्चिम बंगाल में हुए हादसों ने देश को झकझोर कर रख दिया है. बिहार के प्रसिद्ध अशोक धाम मंदिर में भगदड़ की खबर के बीच अब पश्चिम बंगाल के बीरभूम स्थित होटल में भीषण आग की वजह से 7 लोगों की मौत की खबर है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में तारा पीठ के मंदिर के पास एक होटल में सोमवार भोर के समय लगी भयानक आग में 7 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

यह भी पढ़ें: लखीसराय के अशोक धाम मंदिर में भगदड़, दर्शन के दौरान मची अफरा-तफरी; 7 की मौत

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, घायलों को इलाज के लिए रामपुरहाट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सोमवार तड़के करीब 4:00 शुरुआती अनुमान के मुताबिक शॉर्ट सर्किट सोते हुए कई पर्यटक धुएं से दम घुटने और झुलसने के शिकार हुए. जिसकी वजह से अब तक 7 लोगों की मौत की खबर है, यह आंकड़ा बढ़ भी सकता है. वहीं, कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. होटल के फायर सिक्योरिटी को लेकर भी बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है, जिसकी जांच की जाएगी.

होटल में मची अफरा-तफरी

होटल में अचानक आग भड़कने से वहां मौजूद लोगों और कर्मचारियों के बीच अफरा-तफरी मच गई. चारों तरफ चीख-पुकार सुनाई देने लगी और लोग मदद के लिए आवाज लगाने लगे. देखते ही देखते आग ने इतना विकराल रूप ले लिया कि राहत और बचाव दल के पहुंचने से पहले ही बड़ा नुकसान हो चुका था. हादसे के दौरान होटल में फंसे लोगों को किसी तरह बाहर निकाला गया. आग की चपेट में आकर घायल हुए लोगों को तत्काल रामपुरहाट सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि कुछ घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola