हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

महुआ मोइत्रा ने अंडे फेंके जाने के मामले में हाईकोर्ट का रुख किया, पुलिस पर लगाए आरोप

महुआ मोइत्रा ने कृष्णानगर दौरे के दौरान अंडे फेंके जाने की घटना को लेकर कलकत्ता हाई कोर्ट का रुख किया और पुलिस पर सुरक्षा में लापरवाही का आरोप लगाया.

विज्ञापन
अंडे फेंके जाने के मामले में हाई कोर्ट पहुंचीं महुआ मोइत्रा. (Image- ANI)

तृणमूल कांग्रेस (TMC) की सांसद महुआ मोइत्रा ने पश्चिम बंगाल के कृष्णानगर लोकसभा क्षेत्र के दौरे के दौरान उन पर अंडे फेंके जाने की घटना को लेकर कलकत्ता हाई कोर्ट का रुख किया है. उन्होंने आरोप लगाया है कि घटना के दौरान पुलिस ने उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उचित कार्रवाई नहीं की. मोइत्रा के वकील अर्क नाग ने हाई कोर्ट में दायर याचिका में कहा कि नदिया जिले के तेहट्टा में जब यह घटना हुई, तब एक प्रतिद्वंद्वी दल के कुछ लोगों ने कथित तौर पर काले झंडे दिखाए और उनके वाहन पर अंडे फेंके. याचिका में पुलिस की भूमिका और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए गए हैं.

16 सितंबर की घटना को लेकर दायर की याचिका

महुआ मोइत्रा ने सोमवार को इस मामले में राहत की मांग करते हुए हाई कोर्ट में याचिका दायर की. उनका कहना है कि 16 सितंबर को उनके ऊपर अंडे फेंके गए, जबकि इससे पहले अदालत ने उनके निर्वाचन क्षेत्र के दौरे के दौरान उन्हें पुलिस सुरक्षा देने का निर्देश दिया था. अदालत ने कहा कि इस मामले की सुनवाई क्रम सूची के अनुसार की जाएगी.

पहले भी सुरक्षा को लेकर पहुंची थीं कोर्ट

महुआ मोइत्रा की पिछली याचिका पर हाई कोर्ट ने अंतरिम आदेश जारी करते हुए पुलिस को निर्देश दिया था कि सितंबर के अंत तक जब भी वह अपने निर्वाचन क्षेत्र का दौरा करें, उन्हें दो सुरक्षाकर्मी उपलब्ध कराए जाएं. मोइत्रा का आरोप है कि इसके बावजूद 16 सितंबर को उनके दौरे के दौरान यह घटना हुई.

विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ताओं पर लगाया था आरोप

कृष्णानगर से दो बार की सांसद महुआ मोइत्रा ने 16 सितंबर को आरोप लगाया था कि उनकी पार्टी के एक कार्यक्रम के दौरान 7 से 10 भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन पर अंडे फेंके. उन्होंने दावा किया था कि इन लोगों में स्थानीय मंडल अध्यक्ष और पंचायत समिति के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष भी शामिल थे. घटना के दौरान मोइत्रा ने सोशल मीडिया पर लाइव प्रसारण भी किया था. उन्होंने सवाल उठाया था कि पुलिसकर्मियों की मौजूदगी के बावजूद उन पर अंडे कैसे फेंके जा सकते हैं. वायरल वीडियो में उनके चेहरे पर अंडे के टूटे हुए छिलके भी दिखाई दे रहे थे. मोइत्रा पहले भी आरोप लगाती रही हैं कि पश्चिम बंगाल में सरकार बदलने के बाद जब भी वह अपने निर्वाचन क्षेत्र का दौरा करती हैं, तो विरोधी राजनीतिक तत्व उन्हें निशाना बनाते हैं और उनके साथ अंडे फेंकने या अपमान करने जैसी घटनाएं होती हैं.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola