हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

7 गिरफ्तार, STF जांच, गैर-इरादतन हत्या का केस... कोलकाता चोरबागान भगदड़ हादसा या साजिश? जांच करेगी STF

कोलकाता भगदड़ हादसे की जांच के आदेश मुख्यमंत्री ने दिए हैं और हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं. वहीं मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री राहत कोष से घायलों और मृतकों के लिए मुआवजे का ऐलान भी किया है.

विज्ञापन
भारी भीड़ और खराब प्रबंधन के चलते लापरवाहियों के कारण भगदड़ मची थी. (Credit-ANI)

पश्चिम बंगाल के कोलकाता में चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में मची भगदड़ ने 19 लोगों की मौत हो गई है. मृतकों में 4 पुरुष, 2 बच्चे और 13 महिलाएं शामिल हैं. प्रदेश के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने हादसे की पुष्टि की और मृतकों-घायलों के लिए मुआवजे का ऐलान किया. उन्होनें बताया कि मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने निजी सुरक्षा प्रभारी सुमन, पूजा समिति सचिव राज कुमार, समिति उपाध्यक्ष शांतनु दुबे, बांस के पंडाल बनाने वाले, भीड़ कंट्रोल करने वाले और VIP पास चेक करने वाले को गिरफ्तार किया है. सभी के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है.

प्रधानमंत्री मोदी, पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, राहुल गांधी, केंद्रीय गृह मत्री अमित शाह ने हादसे पर शोक जताया है और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की. प्रधानमंत्री राहत कोष से भी मृतकों-घायलों के लिए मुआवजे का ऐलान किया गया है. हादसे को दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी कोलकाता में ही थे, लेकिन वे अपने सभी कार्यक्रम छोड़ हादसास्थल पर और घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे. मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने भी हादसास्थल पर जाकर हालातों का जायजा लिया और अस्पताल जाकर घायलों से मुलाकात की. उन्होंने STF गठित करके जांच के आदेश दिए हैं.

हेल्पलाइन और मुआवजे का ऐलान किया गया

मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने बताया कि भगदड़ रात करीब 7:40 बजे चोरबागान में गिरिश पार्क थाना क्षेत्र में बने दुर्गा पूजा पंडाल में मची. पंडाल को बंद करके लालबाजार कंट्रोल रूम से हेल्पलाइन नंबर 18003455678 और 03322141310 जारी किए गए हैं. पूजा आयोजकों समेत 12 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की है. जिनमें से 7 को गिरफ्तार कर लिया गया है. 15 में से 11 घायलों को SSKM अस्पताल में रेफर किया गया है और सभी की हालत खतरे से बाहर है.

विज्ञापन

मुख्यमंत्री राहत कोष से पीड़ितों को 25 लाख रुपये मुआवजा और सहायता राशि देने का ऐलान किया है. हादसे की निष्पक्ष जांच के लिए जज के नेतृत्व में विशेष कार्य बल (STF) गठित करने की दिशा में कदम उठाएंगे. प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार के मुआवजे का ऐलान किया गया है. जोड़ासांको BJP विधायक विजय ओझा समिति अध्यक्ष हैं. उत्तर कोलकाता जिला भाजपा अध्यक्ष तमोघ्न घोष भी समिति से जुड़े हैं.

हादसा बारिश और अव्यवस्थाओं के कारण हुआ

मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी कहा कि बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. घायलों की हालत खतरे से बाहर है. हादसास्थल को सील कर दिया गया है. फोरेंसिक टीम, STF और दमकलकर्मियों ने जांच शुरू कर दी है. हादसा बारिश के कारण और पूजा समिति की व्यवस्थाओं में कमियों के कारण हुआ. कोलकाता पुलिस CCTV फुटेज चेक करके आरोपियों का पता लगाएगी. प्रधानमंत्री मोदी को हादसे की रिपोर्ट दी गई है. राज्य में 58000 दुर्गा पूजा पंडाल हैं, जहां चेकिंग कर रहे हैं.

विज्ञापन

राज्य सरकार की ओर से 25 लाख रुपये के मुआवजे और अपनों को खोने वाले प्रत्येक परिवार को नौकरी देने की घोषणा की है. सभी घायलों को उपचार के लिए 5 लाख रुपये का मुआवजा देंगे. व्यक्तिगत रूप से 10 पीड़ित परिवारों से मिला हूं. मंत्रियों, विधायकों, पुलिस अधिकारियों और मुख्य सचिव के साथ पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा हूं. कोलकाता हाईकोर्ट के जज हादसे की जांच करेंगे और समिति की सिफारिशों के आधार पर ही सरकार और पुलिस जरूरी कार्रवाई करेगी.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola