Abhishek Banerjee Kolkata Police: पश्चिम बंगाल की सियासत में एक बार फिर भारी तनाव का माहौल बन गया है. शनिवार तड़के सुबह झाड़ग्राम के शालबानी थाने की पुलिस टीम अचानक तृणमूल कांग्रेस (TMC) के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी के कोलकाता स्थित कालीघाट आवास पर पहुंच गई. पुलिस की टीम वहां तलाशी और पूछताछ की कार्रवाई के लिए पहुंची है. इस अचानक हुए बड़े एक्शन की खबर मिलते ही पूर्व मुख्यमंत्री और टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी भी तुरंत अभिषेक बनर्जी के घर पहुंच गईं.
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस टीम के अभिषेक बनर्जी के पटुआ पाड़ा स्थित आवास पर पहुंचते ही सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई है. मकान के बाहर भारी संख्या में केंद्रीय बल (Central Forces) के जवान मुस्तैद हैं, जिससे पूरा इलाका एक तरह से छावनी में तब्दील हो गया है. शुरुआत में घर के अंदर जाने को लेकर सुरक्षाकर्मियों और पुलिस के बीच थोड़ी बहस और गतिरोध भी देखने को मिला, लेकिन बाद में पुलिस टीम परिसर के भीतर दाखिल हुई और अपनी कार्रवाई शुरू की.
यह कार्रवाई ऐसे समय में हो रही है जब राज्य में राजनीतिक खींचतान चरम पर है. पुलिस टीम घर के भीतर गहन तलाशी ले रही है और अधिकारियों से पूछताछ जारी है. इस दौरान अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर टीएमसी समर्थकों की भीड़ भी जुटना शुरू हो गई है, जिससे इलाके का सियासी तापमान सातवें आसमान पर पहुंच गया है. फिलहाल पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों की मौजूदगी के बीच जांच का सिलसिला लगातार जारी है.
TMC विधायक मदन मित्रा के घर समेत 8 ठिकानों पर ईडी का छापा
पश्चिम बंगाल में केंद्रीय जांच एजेंसियों का शिकंजा एक बार फिर कसता जा रहा है. राज्य के बहुचर्चित नगर पालिका भर्ती घोटाले (Municipality Recruitment Scam) की जांच के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शनिवार सुबह एक साथ कई जगहों पर छापेमारी शुरू की है. केंद्रीय जांच एजेंसी की अलग-अलग टीमों ने कमरहट्टी से तृणमूल कांग्रेस (TMC) के कद्दावर विधायक और पूर्व मंत्री मदन मित्रा के ठिकानों सहित कुल 8 स्थानों पर एक साथ दस्तक दी है.
ईडी के अधिकारियों का भारी काफिला सुबह-सुबह मदन मित्रा के कमरहट्टी और भवानीपुर स्थित आवासों पर पहुंचा. इसके अलावा जांच एजेंसी की टीमें बेलियाघाटा, संतोषपुर, दक्षिणेश्वर और बेहाला समेत कोलकाता और उसके आसपास के 8 अलग-अलग ठिकानों पर भी तलाशी अभियान चला रही हैं. सभी ठिकानों पर सुरक्षा के मद्देनजर भारी संख्या में केंद्रीय सुरक्षा बलों के जवानों को तैनात किया गया है.
संबंधित खबरें
चावल के दाने पर मां दुर्गा की तस्वीर, छोटन का विश्व रिकॉर्ड का सपना
2 days agoबंगाल: कांग्रेस-ममता को झटका, उपचुनाव में नंदीग्राम-रेजीनगर सीट BJP के नाम
3 days agoTMC के 10 बागी सांसद कहां हुए गायब? ओम बिरला के नोटिस का नहीं दिया जवाब
3 days agoउपचुनाव: नंदीग्राम सीट पर हसी रानी की जीत, सीएम सुवेंदु ने दी बधाई
3 days agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
4 days agoरोहित नोनिया के नाम से वायरल 'इनामी' पोस्टर ने मचाई हलचल
5 days agoबंगाल सरकार में मिथुन चक्रवर्ती को बड़ी जिम्मेदारी, मिला कैबिनेट रैंक
5 days agoक्या राजनीति को अलविदा कहने वाले हैं हुमायूं कबीर? आखिर क्यों छलके आंसू
5 days agoउपचुनाव 2026: 4 राज्यों की 6 सीटों पर वोटिंग खत्म, जानें कहां-कितना मतदान?
6 days agoहुमायूं कबीर पर एक्शन, उपचुनाव के बीच गिरफ्तार हुए AJUP विधायक
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines