Kolkata Law College Gangrape Case: कोलकाता लॉ कॉलेज की छात्रा के साथ दुष्कर्म के मामले में एक नया अपडेट सामने आया है। पीड़िता के सरकारी वकील ने कोर्ट में सुनवाई के दौरान एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। वकील ने कोर्ट को बताया कि वारदात के दौरान पीड़ित छात्रा को पैनिक अटैक आया था। उसने आरोपियों से अस्पताल ले जाने के लिए अनुरोध किया। इसके बाद आरोपियों ने उसे इनहेलर दिया। जिससे छात्रा की हालत ठीक हुई। इसके बाद आरोपियों ने फिर से छात्रा पर अपनी हैवानियत शुरू कर दी। अपने इस कर्म के साथ आरोपियों ने क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं।
कोर्ट में वकील का बड़ा दावा
लॉ कॉलेज की छात्रा के साथ गैंगरेप के मामले को लेकर कोलकाता की एक कोर्ट में इस मामले की सुनवाई हो रही है। पीड़िता के सरकारी वकील ने अदालत में आरोपी की 10 दिन की पुलिस रिमांड की मांग करते हुए याचिका दायर की थी। इस याचिका की सुनवाई के दौरान सरकारी वकील ने कोर्ट में मेडिकल और इलेक्ट्रॉनिक एविडेंस के साथ पीड़िता के उस आरोप की पुष्टि की, जिसमें पीड़िता ने कहा था कि दुष्कर्म के दौरान उसे घबराहट और पैनिक अटैक आया। इस दौरान उसकी सांसें अटकने लगीं। उसने आरोपियों से मदद मांगते हुए अस्पताल ले जाने को कहा।
यह भी पढ़ें: Kolkata Law College Gangrape Case: पुलिस को मिला बड़ा सबूत, CCTV में कैद हुई हैवानों की हरकत
इनहेलर देकर किया रेप
इस दौरान मुख्य आरोपी मनोजीत मिश्रा ने अपने साथी से लड़की को इनहेलर देने को कहा। इनहेलर देने के बाद लड़की की हालत में सुधार हुआ। आरोपियों ने पीड़िता को इनहेलर इंसानियत की वजह से नहीं, बल्कि इसलिए दी थी कि वह ठीक हो जाए और वे लोग फिर से उसके साथ हैवानियत कर सकें। आरोपियों का ये काम राक्षसों की सोच से भी ज्यादा घटिया है। इनहेलर लेने के बाद लड़की ने भागने की कोशिश की, लेकिन आरोपियों ने लड़की को पकड़ लिया और गार्ड के कमरे में खींचकर ले गए। यहां उन्होंने फिर से लड़की के साथ हैवानियत की।
सरकारी वकील की दलील और सबूतों को देखते हुए कोर्ट ने मनोजीत समेत तीनों आरोपियों को 8 जुलाई तक कोलकाता पुलिस की हिरासत में भेज दिया।
संबंधित खबरें
छठ घाटों पर सुरक्षा, हर जगह होंगे नोडल अधिकारी तैनात
8 hrs agoआसनसोल में अवैध प्रेम संबंध के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या
1 day agoED की कोहीनूर ग्रुप के CA समेत चार ठिकानों पर छापेमारी
1 day agoपूर्व मंत्री इंद्रनील सेन गिरफ्तार, दुर्गा पूजा पास मामले में हुआ एक्शन
3 days ago'उसे गोली मारो या...', गर्लफ्रेंड को चूमने पर पिता के साथ निर्वस्त घुमाया
4 days ago'शुद्धिकरण के नाम पर उतरवाए कपड़े', ईसाई महिला ने धर्मांतरण का लगाया आरोप
7 days agoकोलकाता भगदड़: दुर्गा पूजा समिति का कोषाध्यक्ष गिरफ्तार
8 days agoकोलकाता हवाई अड्डे पर 1.13 करोड़ से ज्यादा की विदेशी मुद्रा जब्त
10 days agoचोरबागान दुर्गा पूजा भगदड़: शुभेंदु अधिकारी ने पीड़ित परिवारों को दिए 25-25
10 days agoकोलकाता दुर्गा पूजा हादसे की जांच के लिए SIT गठित, 3 महीने में आएगी रिपोर्ट
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines