हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

होटल प्रबंधन की एक चूक से गई 9 लोगों की जान, जानें कोलकाता अग्निकांड की इनसाइड स्टोरी

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के न्यू मार्केट इलाके के होटल में हुए अग्निकांड में 9 लोगों की मौत के मामले की शुरुआती जांच में प्रबंधन की एक बड़ी चूक सामने आई है. होटल का मुख्य गेट बाहर से बंद था और फायर सेफ्टी नदारद थी; हादसे में एक बच्ची और 2 महिलाओं समेत कुल 9 बांग्लादेशी नागरिकों की मौत हो गई, जबकि 15 गंभीर रूप से घायल हैं.

विज्ञापन
कोलकाता में होटल में हुए अग्निकांड में 9 लोगों की मौत हो गई है. (Credit- ANI)

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के न्यू मार्केट इलाके के मिर्जा गालिब स्ट्रीट स्थित चार मंजिला ‘शिखेल होटल’ में मंगलवार देर रात भीषण आग लग गई. इस दर्दनाक हादसे में एक बच्ची और 2 महिलाओं समेत कुल 9 बांग्लादेशी नागरिकों की मौत हो गई, जबकि 15 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं. शुरुआती जांच में जांच में होटल प्रबंधन की गंभीर लापरवाहियां सामने आईं. होटल के पास न तो पुलिस का वैध लाइसेंस था और न ही फायर सेफ्टी की एनओसी. आपात स्थिति से निपटने के लिए कोई फायर अलार्म या उपकरण मौजूद नहीं थे. बाहर निकलने के लिए सिर्फ एक संकरा रास्ता था और रात के वक्त मुख्य गेट बाहर से लॉक कर दिया गया था, जिससे लोग अंदर ही फंस गए.

हादसे के बाद से होटल मालिक फरार है. पुलिस ने गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है.

कोलकाता के एक होटल में लगी आग, हादसे में 9 लोगों की मौत; मरने वालों में बांग्लादेशी नागरिक भी शामिल

विज्ञापन

‘100 मौतें हो सकती थीं, हमने 80 को बचाया’

घटनास्थल का जायजा लेने के बाद मंत्री कौशिक चौधरी ने कहा, ‘हमारे पास अब तक 9 लोगों की मौत की सूचना है। स्थिति इतनी विकराल थी कि अगर समय रहते कदम न उठाए जाते तो 100 लोगों की जान जा सकती थी, लेकिन हमने मुस्तैदी दिखाते हुए करीब 80 लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया।’ आग लगने के असल कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है और मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि ज्यादातर मौतें आग की लपटों से जलने के बजाय इमारत में फैले घने और जहरीले धुएं के कारण दम घुटने से हुई हैं।

गहरी नींद में थे मेहमान, संकरे गलियारों में भरा जहरीला धुआं

दमकल विभाग के अनुसार, हादसा देर रात करीब 2:45 बजे हुआ. आग इमारत की तीसरी मंजिल पर शॉर्ट सर्किट होने की वजह से लगी. होटल में ठहरे ज्यादातर लोग गहरी नींद में थे. देखते ही देखते कमरों और संकरे रास्तों में जहरीला धुआं भर गया. धुआं इतना घना था कि लोगों को बाहर भागने का मौका तक नहीं मिला. डॉक्टरों के मुताबिक, ज्यादातर लोगों की जान जहरीले धुएं से दम घुटने के कारण गई. हादसे में जान गंवाने वाले सभी 9 लोग बांग्लादेश के रहने वाले थे, जो कोलकाता में मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए आए थे.

विज्ञापन

कोलकाता में CJP का इवेंट कैंसिल, आशुतोष रांका का आरोप – BJP नेताओं से मिली धमकी

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola