Kolkata Rain Fall Alert: कोलकाता में पूरी रात मूसलाधार बारिश हुई है, जिससे राज्य में सामान्य जन-जीवन प्रभावित हो गया है. दुर्गा पूजा की शुरुआत के साथ ही शहर में मौसम ने करवट ले ली है. बता दें कि मंगलवार रात यहां लगातार 6 घंटों तक बारिश हुई है. इसके बाद कई इलाकों में पानी भर गया जिससे उसमें करंट उतर गया था. इस करंट से 7 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है. कई जिलों में बिजली सप्लाई काट दी गई है. स्कूलों को भी अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है. बारिश का रिकॉर्ड 250 मिलीमीटर रहा है.
मेट्रो सेवा प्रभावित
भारी बारिश से सियालदह उत्तर और मुख्य उपनगरीय खंड में प्लेटफॉर्म 7 से सेवाएं शुरू की गई. 13111 यूपी हजारद्वारी एक्सप्रेस और 13177 सियालदह जंगीपुर एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया है. दक्षिण सियालदह खंड में ट्रेनों का परिचालन धीमा हो गया है. ट्रैक पर जलभराव के कारण रेलवे लाइव पर ऑपरेशन स्थगित कर दिए गए हैं.
IMD ने दिया अलर्ट
मौसम विभाग ने कोलकाता में बारिश के लिए पहले से ही अपडेट दे दिया था. दरअसल, यहां बारिश का कारण बंगाल की खाड़ी मे बन कम दबाव की वजह से हो रही है. रातभर की बारिश ने शहर की सड़कों को दरिया बना दिया है. IMD ने आने वाले दिनों में भी भारी बारिश की चेतावनी दी है.
ये भी पढ़ें-25 लाख मुफ्त नए LPG कनेक्शन को सरकार ने दी मंजूरी, इस योजना से जुड़ीं लाखों महिलाओं को मिलेगी राहत
कहां कितनी बारिश हुई?
कोलकाता नगर निगम के मुताबिक, कई लोगों के घरों, परिसरों और दफ्तरों में भी पानी घुस गया है. जोधपुर पार्क में 284 मिमी, गरिया कामदाहरी में 332 मिमी, टॉप्शिया में 275 मिमी, कालीघाट में 280 मिमी और बालीगंज में 264 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई है. आने वाले दिनों में दक्षिण बंगाल के कई जिलों में बहुत ज्यादा बारिश हो सकती है. मेदिनीपुर, पश्चिम मेदिनीपुर और दक्षिण 24 परगना में बुधवार को बारिश की संभावना जताई गई है.
भारी बारिश से कोलकाता के ये रूट्स ब्लॉक हो जाते हैं.
- एजेसी बोस रोड
- ए.पी.सी. रॉय रोड
- मां फ्लाईओवर
- ईएम बाईपास
- पार्क सर्कस कनेक्टर
- शरत बोस रोड
- अमीर अली एवेन्यू
आज कैसा रहेगा मौसम?
कोलकाता में सुबह की शुरुआत रात भर हुई बारिश के बाद कई इलाकों में पानी भर जाने की स्थिति के साथ हुई है. मंगलवार की सुबह मौसम ठंडा रहा. आज यहां अधिकतम तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस रह सकता है और न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री तक रहेगा.
IMD ने दिया आने वाले दिनों का अपडेट
मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ छिटपुट बिजली और गरज की संभावना जताई है. साथ ही 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाओं के चलने की संभावना है. बारिश से उमस में कुछ राहत मिली है, लेकिन अगर मौसम ऐसा ही बना रहा तो गर्मी और नमी से लोगों की परेशानियां बढ़ सकती है.
ये भी पढ़ें-दुकानदार नहीं दे रहा नई MRP पर सामान, इन हेल्पलाइन नंबरों पर करें शिकायत, होगी कार्रवाई
संबंधित खबरें
कोलकाता हवाई अड्डे पर 1.13 करोड़ से ज्यादा की विदेशी मुद्रा जब्त
1 day agoचोरबागान दुर्गा पूजा भगदड़: शुभेंदु अधिकारी ने पीड़ित परिवारों को दिए 25-25
1 day agoकोलकाता दुर्गा पूजा हादसे की जांच के लिए SIT गठित, 3 महीने में आएगी रिपोर्ट
1 day agoबंगाल में पत्नी का सिर काटकर मंदिर पर रखा, पिता की भी हत्या
2 days agoकौन हैं BJP के समिक भट्टाचार्य? जो चाहते हैं बंगाल में फिर हो SIR
4 days agoएक अनाउंसमेंट ने छीनी 19 जिंदगियां, कोलकाता भगदड़ हादसे का चौंकाने वाला सच
4 days ago'मां ने आंखों के सामने तोड़ा दम', कोलकाता भगदड़ हादसे की खौफनाक आंखों देखी
4 days ago'7 गिरफ्तार, STF जांच, गैर-इरादतन हत्या केस', कोलकाता भगदड़ हादसा या साजिश?
4 days agoबारिश के बीच बढ़ी भीड़ और..., कोलकाता के दुर्गा पूजा में कैसे हुआ हादसा?
5 days agoकोलकाता दुर्गा पूजा हादसे में 17 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines