Kolkata News: पश्चिम बंगाल दक्षिणी कोलकाता के हरिदेवपुर इलाके मे एक बार फिर गैंग रेप की घटना सामने आई है। रेप की घटना ने एक बार फिर कोलकाता को कलंकित करने का काम किया है। आरोप है कि युवकों ने पीड़ित युवती को उसका जन्मदिन मनाने के लिए प्लेट पर बुलाया था। जिसके बाद आरोपियों ने बंधक बनाकर उसके साथ गैंग रेप की घटना को अंजाम दिया। किसी तरह युवती वहां से निकलकर अपने घर पहुंची और मामले की जानकारी परिजनों को दी। जिसके बाद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
कुछ दिनों पहले हुई थी दोस्ती
बताया गया है कि पीड़ित युवती की कुछ दिनों पहले चंदन मल्लिक नामक युवक से मुलकात हुई थी। जिसके बाद युवती और चंदन के बिच दोस्ती हो गई। जिसके बाद चंदन ने अपने दोस्त दीप बिश्वास से युवती को मिलवाया और उससे भी युवती की दोस्ती करवा दी। बताया गया है कि इसके बाद चंदन ने युवती को बताया की वह कोलकाता मे एक बड़ी दुर्गा पूजा समिति का प्रमुख है और वह चाहता है की वह भी उस समिति मे सदस्य बने। इस पर युवती ने भी चंदन द्वारा दिए गए प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया। बताया गया कि शनिवार को युवती का जन्मदिन था।
यह भी पढ़ें- कोलकाता गैंगरेप केस में नया खुलासा, आरोपियों ने प्लान के तहत की वारदात, मोबाइल से खुले कई राज
बंधक बनाकर गैंगरेप करने का आरोप
इस दौरान चंदन और दीप ने जन्मदिन मनाने के लिए उसे दक्षिण कोलकाता के रीजेंट्स पार्क इलाके में एक फ्लैट में ले गए। जहां उन्होंनें युवती से केक कटवाकर उसका जन्मदिन मनाया और फिर साथ मे खाना भी खाया। आरोप है कि जब युवती फ्लेट से निकलने लगी तो चंदन और दीप ने युवती को पकड़ लिया और दरवाजा बंद कर उसे बंधक बना लिया। पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद दोनों आरोपियों नें उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान जब दोनों दोस्त दूसरे रूम मे शराब पिने चले गए तब युवती मौके से भागने मे सफल हो गई। किसी तरह वह अपने घर पहुंची और घटना की जानकारी परिजनों को दी। जिसके बाद युवती के परिजन युवती को लेकर हरिदेवपुर थाना पहुंचे और दोनों आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस आरोपियों की तलाश करने में जुटी है।
यह भी पढ़ें- कोलकाता गैंगरेप केस में 10 सबूत लगे हाथ, जानें अब आगे क्या होगा और कितनी हो सकती है सजा?
संबंधित खबरें
'ज्ञानेश कुमार को माफ नहीं करेगी जनता', ममता बनर्जी का बड़ा हमला, CEC को बताया 'वैनिश कुमार'
3 hrs agoआसनसोल में 10 दिवसीय कलरीपायट्टु प्रशिक्षण शिविर का आगाज, महिला आत्मरक्षा पर जोर
5 hrs agoनोएडा के जेवर एयरपोर्ट से 2 और शहरों के लिए उड़ेंगी फ्लाइट, टाइम शेड्यूल जारी; अब तक जुड़ चुके 17 शहर
2 days agoबंगाल उपचुनाव से पहले ममता को बड़ा झटका! 100 नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा कांग्रेस का हाथ
2 days ago'3 महीने में सुलझाएं TMC गुटों का चुनाव चिह्न विवाद…', सुप्रीम कोर्ट ने इलेक्शन कमीशन को दिए कड़े आदेश
3 days ago'वर्दी छोड़कर बीजेपी का झंडा थाम ले पुलिस', कुणाल घोष पर हमले को लेकर भड़कीं ममता बनर्जी
5 days agoममता बनर्जी गुट के MLA कुणाल घोष की कार पर हमला, शीशे पर फेंके अंडे-पत्थर
5 days agoआसनसोल में बालू की कीमत पर प्रशासन का बड़ा फैसला, ट्रैक्टर का घाट मूल्य ₹1,200 तय
7 days agoTMC के नाम और चुनाव चिह्न पर फैसले में कितना वक्त…? सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से मांगी टाइमलाइन
7 days agoमहुआ मोइत्रा ने अंडे फेंके जाने के मामले में हाईकोर्ट का रुख किया, पुलिस पर लगाए आरोप
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines