कोलकाता में दुर्गा पूजा के दौरान शनिवार को बड़ा हादसा हो गया. चोरबागान में दुर्गा पूजा पंडाल के अचानक ढहने से भगदड़ जैसे हालात बन गए, जिसमें 17 लोगों की मौत की खबर है और कई लोग घायल भी हुए हैं. बिना देरी किए घायलों को तुरंत एंबुलेंस बुलाकर अस्पताल में भर्ती करवाया गया. हादसे की खबर मिलते ही सीएम सुवेंदु अधिकारी घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे. बंगाल सरकार ने हादसे की गंभीरता को देखते हुए हेल्पलाइन नंबर-18003455678 जारी किया है. पीएम मोदी ने इस हादसे पर दुख जताते हुए मुआवजे का भी ऐलान किया है.
कैसे हुआ हादसा?
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि जैसे ही बारिश शुरू हुई, चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल के बाहर इंतजार कर रही भीड़ आगे की ओर भागी, जिससे कुछ लोग सड़क पर गिर गए और भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई. उन्होंने बताया कि कम से कम 25 लोगों को गंभीर हालत में कोलकाता मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया. पश्चिम बंगाल के स्वास्थ्य मंत्री सरदवत मुखर्जी और वरिष्ठ अधिकारी तुरंत अस्पताल पहुंचे. आपदा प्रबंधन कर्मी भी मौके पर पहुंच गए हैं. हादसे के वक्त मौजूद एक चश्मदीद ने बताया, ”कई लोग बेहोश हो गए; कुछ लोगों को मोटरसाइकिलों पर ले जाया जा रहा था. मैंने अपने चारों ओर यही होते देखा और वहां भारी भीड़ भी थी.”
गृह मंत्री अमित शाह ने जताया दुख
केंद्रीय मंत्री अमित शाह आज से दो दिन के बंगाल दौरे पर कोलकाता पहुंचे. पंडाल हादसे के बारे में जानकारी मिलने पर अमित शाह ने शोक जताया है. उन्होंने सोशल मीडिया X पर लिखा, ”मुझे चोरबागन सार्वजनीन दुर्गा पूजा पंडाल में मची भगदड़ के कारण कई लोगों की जान जाने की बेहद दुखद खबर मिली है. मैंने इस मामले पर मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी से बात की है. प्रशासन घायलों के लिए सर्वोत्तम चिकित्सा उपचार की व्यवस्था कर रहा है. अस्पताल में घायलों से मिलने के लिए, मैं कल पश्चिम बंगाल में अपने सभी निर्धारित कार्यक्रमों को स्थगित कर रहा हूं.”
संबंधित खबरें
अभिषेक बनर्जी के घर पर आधी रात को हमला, बोले- '7वीं बार जान लेने की कोशिश'
8 hrs agoदिवाली-छठ पर यात्रियों को राहत, लखनऊ मंडल से चलेंगी 54 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
1 day agoपश्चिम बंगाल में दो जगहों पर छापेमारी में 2.42 करोड़ रुपये बरामद
3 days agoपश्चिम बंगाल में ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मी की गोली लगने से मौत
3 days ago20 हजार की रिश्वत लेते WBSEDCL का अधिकारी गिरफ्तार, ACB ने पकड़ा
3 days agoपश्चिम बर्धमान में बजा SSR का बिगुल, 16 जनवरी को जारी होगी फाइनल वोटर लिस्ट
3 days agoSIR पर चुनाव आयोग ने दी बड़ी सुविधा, मानी जजों की बात; अब काम में आएगी तेजी
4 days agoछठ घाटों पर सुरक्षा, हर जगह होंगे नोडल अधिकारी तैनात
7 days agoआसनसोल में अवैध प्रेम संबंध के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या
8 days agoED की कोहीनूर ग्रुप के CA समेत चार ठिकानों पर छापेमारी
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines