Karnataka News: कर्नाटक में कांग्रेस दो विधायकों के सरकार पर सवाल उठाने के बाद से सीएम को लेकर संशय शुरू हो गया था। कांग्रेस विधायकों ने नेतृत्व परिवर्तन की मांग शुरू कर दी। कांग्रेस विधायक इकबाल हुसैन के दावा किया कि कर्नाटक में करीब 100 कांग्रेस विधायकों ने डीके शिव कुमार को सीएम के रूप में मांग की। इसके चलते बुधवार को मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि वह 5 साल तक मुख्यमंत्री रहेंगे।
इस पर डीके शिवकुमार ने कहा कि मेरे पास क्या विकल्प है? मुझे उनके (सिद्धारमैया) के साथ खड़ा होना है और उनका समर्थन करना है। मुझे इस पर कोई आपत्ति नहीं है, पार्टी आलाकमान जो भी कहेगा और जो भी फैसला करेगा, उसे पूरा किया जाएगा। मैं अभी इस पर कोई चर्चा नहीं करना चाहता। लाखों कार्यकर्ता इस पार्टी का समर्थन कर रहे हैं। डिप्टी सीएम के इस बयान के बाद बागी बनने जा रहे विधायकों को ब्रेक लग गया है।
यह भी पढ़ें: केंद्रीय मंत्री सिंधिया का खड़गे पर पलटवार, बोले-5G की स्पीड में बदला देश, कांग्रेस का नेटवर्क वीक
बयानबाज नेताओं को मिलेंगे नोटिस
डिप्टी सीएम जो वर्तमान में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का भी पद संभाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसी ने उन्हें सीएम बनने के लिए नहीं कहा है। प्रदेश में सभी ने कड़ी मेहनत की है। मेरे जैसे सैकड़ों लोग हैं, क्या मैं अकेला हूं? साथ ही शिवकुमार ने चेतावनी दी कि नेतृत्व परिवर्तन पर सार्वजनिक बयान देने वाले नेताओं को नोटिस जारी किए जांएगें। यह चेतावनी सीधे इकबाल हुसैन के लिए थी।
पार्टी में कोई असंतोष नहीं
उपमुख्यमंत्री शिवकुमार ने कहा कि लाखों कार्यकर्ताओं ने कड़ी मेहनत से पार्टी को मजबूत किया है। पहले हमें उनके बारे में सोचना चाहिए कहा कि हमारे पास सिद्धारमैया का समर्थन करने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। सिद्धारमैया के नेतृत्व में पार्टी के भीतर कोई असंतोष नहीं है।
हुसैन ने सुरजेवाला से किया था आग्रह
जानकारी के अनुसार, डीकेएस के इकबाल हुसैन ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला से नेतृत्व में बदलाव का आग्रह किया था। हालांकि सुरजेवाला ने इसपर कोई स्पष्ट बात नहीं कही है। वह कांग्रेस विधायकों के साथ बैठक कर रहे हैं। उन्होंने कहा है कि नेतृत्व परिवर्तन को लेकर फिलहाल कोई चर्चा नहीं हुई है।
यह भी पढ़ें: ‘कोरोना वैक्सीन का हार्ट अटैक से कोई संबंध नहीं’, कर्नाटक में छिड़े विवाद के बीच सरकार का बड़ा बयान
संबंधित खबरें
छठ घाटों पर सुरक्षा, हर जगह होंगे नोडल अधिकारी तैनात
1 hr agoआसनसोल में अवैध प्रेम संबंध के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या
1 day agoED की कोहीनूर ग्रुप के CA समेत चार ठिकानों पर छापेमारी
1 day agoपूर्व मंत्री इंद्रनील सेन गिरफ्तार, दुर्गा पूजा पास मामले में हुआ एक्शन
3 days ago'उसे गोली मारो या...', गर्लफ्रेंड को चूमने पर पिता के साथ निर्वस्त घुमाया
4 days ago'शुद्धिकरण के नाम पर उतरवाए कपड़े', ईसाई महिला ने धर्मांतरण का लगाया आरोप
6 days agoकोलकाता भगदड़: दुर्गा पूजा समिति का कोषाध्यक्ष गिरफ्तार
8 days agoकोलकाता हवाई अड्डे पर 1.13 करोड़ से ज्यादा की विदेशी मुद्रा जब्त
9 days agoचोरबागान दुर्गा पूजा भगदड़: शुभेंदु अधिकारी ने पीड़ित परिवारों को दिए 25-25
10 days agoकोलकाता दुर्गा पूजा हादसे की जांच के लिए SIT गठित, 3 महीने में आएगी रिपोर्ट
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines