श्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका लग सकता है। ममता के करीबी और पार्टी के दिग्गज सांसद कल्याण बनर्जी भी पार्टी छोड़ सकते हैं और अगर ऐसा हुआ तो उनका इस्तीफा तृणमूल कांग्रेस (TMC) के ताबूत में आखिरी कील साबित हो सकता है। दरअसल, कल्याणी बनर्जी ने अभिषेज बनर्जी पर बदतमीजी करने का आरोप लगाया है। इसके चलते उन्होंने हाई कोर्ट में पार्टी के केस से खुद को अलग कर लिया है, वहीं ममता बनर्जी को अल्टीमेटम भी दे दिया है।
सुनवाई से ठीक पहले केस से अलग हुए
बता दें कि आज हाई कोर्ट में सुनवाई से ठीक पहले कल्याण बनर्जी और उनके बेटे शीर्षन्या बनर्जी हस्ताक्षर फर्जीवाड़ा वाले केस केसों से अलग हो गए। खुद को अलग करते हैं। उनके बेटे भी केस से अलग हो गए हैं। सेरामपुर से सांसद और वकील कल्याण बनर्जी ने ममता बनर्जी को अल्टीमेटम दिया है कि या तो वह अभिषेक बनर्जी को चुन लें या उन्हें चुन लें। उन्होंने कहा कि TMC बर्बाद हो गई, लेकिन अभिषेक का घमंड नहीं टूटा है। अभिषेक की बदतमीजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
कल्याण बनर्जी ने क्यों अपनाए बागी तेवर?
कल्याण बनर्जी ने कहा कि हाई कोर्ट के जस्टिस कौशिक चंदा को रिक्वेस्ट करके केस को अर्जेंट बेस पर सुनने के लिए मनाया और आधी रात को फोन करके मुझे बताया जा रहा है कि केस अब अयान लड़ेंगे। यह बेहद अपमानजनक है। मुझे डस्टबिन की तरह इस्तेमाल किया गया है। अभिषेक बनर्जी की यह बदतमीजी बर्दाश्त नहीं करुंगा। 45 साल से वकालत के पेशे में हूं, आज तक किसी ने ऐसे नहीं किया। अगर ममता को अभिषेक चाहिए तो उन्हें कल्याण बनर्जी को भूलना होगा।
अब तक 3 सांसदों का राज्यसभा से इस्तीफा
बता दें कि राज्यसभा से TMC के प्रकाश चिक बड़ाईक ने 11 जून को, सुष्मिता देव ने 10 जून को और सुखेंदु शेखर राय ने 8 जून को इस्तीफा दे दिया था। अब राज्यसभा में पार्टी के 10 सांसद बचे हैं। वहीं लोकसभा में 29 सांसदों में से भी बागी होकर सांसदों ने काकोली घोष के नेतृत्व में अलग गुट बना लिया है। इसके अलावा करीब 58 विधायक बागी होकर ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व में अलग गुट बना चुके हैं। वहीं अब कल्याण बनर्जी के बागी होने से ममता बनर्जी की मुश्किलें और बढ़ गई हैं।
ममता की TMC के कांग्रेस में विलय की तैयारी
सूत्रों के अनुसार, ममता बनर्जी की कांग्रेस में TMC के विलय की तैयारी है। INDIA ब्लॉक की मीटिंग में इस पर चर्चा हुई है। वहीं कांग्रेस ने ममता बनर्जी को 2 ऑफर भी दिए हैं। अगर TMC का कांग्रेस में विलय होता है तो ममता बनर्जी को कांग्रेस में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का पद दिया जा सकता है। ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी को कांग्रेस में राष्ट्रीय महासचिव बनाया जा सकता है। सियासी गलियारों में अटकलें हैं कि अगर विलय हुआ तो ममता बनर्जी को राज्यसभा भेजकर विपक्ष का नेता बनाया जा सकता है।
संबंधित खबरें
बंगाल: कांग्रेस-ममता को झटका, उपचुनाव में नंदीग्राम-रेजीनगर सीट BJP के नाम
14 hrs agoTMC के 10 बागी सांसद कहां हुए गायब? ओम बिरला के नोटिस का नहीं दिया जवाब
19 hrs agoउपचुनाव: नंदीग्राम सीट पर हसी रानी की जीत, सीएम सुवेंदु ने दी बधाई
21 hrs agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
1 day agoरोहित नोनिया के नाम से वायरल 'इनामी' पोस्टर ने मचाई हलचल
2 days agoबंगाल सरकार में मिथुन चक्रवर्ती को बड़ी जिम्मेदारी, मिला कैबिनेट रैंक
2 days agoक्या राजनीति को अलविदा कहने वाले हैं हुमायूं कबीर? आखिर क्यों छलके आंसू
2 days agoउपचुनाव 2026: 4 राज्यों की 6 सीटों पर वोटिंग खत्म, जानें कहां-कितना मतदान?
3 days agoहुमायूं कबीर पर एक्शन, उपचुनाव के बीच गिरफ्तार हुए AJUP विधायक
3 days agoममता बनर्जी के मेडिकल रिकॉर्ड को लेकर उनके वकील ने नोटिस भेजकर उठाए सवाल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines