त्योहारी सीजन में कोलकाता से दिल्ली के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने एक खास सुविधा शुरू की है. दुर्गा पूजा से ठीक पहले पूर्व रेलवे ने कोलकाता राजधानी कहलाने वाली हावड़ा-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस के फर्स्ट एसी कोच में पारंपरिक कंबलों को हटाकर सुंदर और हल्के फ्लोरल कम्फर्टर यानि रजाईनुमा चादर देने की शुरुआत की है. यह नई व्यवस्था 11 अक्टूबर से लागू कर दी गई है. त्योहारों के दौरान ट्रेनों में भारी भीड़ रहती है. ऐसे में यात्रियों के सफर को अधिक स्वच्छ, प्रीमियम और आरामदायक बनाने के मकसद से यह कदम उठाया गया है.
यह भी पढ़ें : कम किराया, 26 शहरों से कनेक्टिविटी…जानें राजधानी एक्सप्रेस, वंदे भारत ट्रेन से कैसे और कितनी अलग?
रेलवे के अनुसार, अक्सर यात्रियों को भारी और पुराने कंबलों की साफ-सफाई को लेकर शिकायत रहती थी. इस समस्या को दूर करने के लिए नए फ्लोरल कम्फर्टर लाए गए हैं, जो देखने में आकर्षक होने के साथ-साथ इस्तेमाल में बेहद हल्के और आरामदायक हैं.
हर फेरे के बाद होगी धुलाई और सैनिटाइजेशन
पूर्व रेलवे ने स्पष्ट किया है कि हाइजीन से कोई समझौता नहीं किया जाएगा. हर राउंड ट्रिप (आने-जाने के एक पूरे फेरे) के बाद इन सभी कम्फर्टर को अच्छी तरह धोया और सैनिटाइज किया जाएगा, ताकि हर नए यात्री को ताजा और साफ बिस्तर मिले.
फिलहाल सिर्फ फर्स्ट एसी में सुविधा
रेलवे की यह नई व्यवस्था केवल फर्स्ट एसी (1st AC) के यात्रियों के लिए लागू की गई है. सेकंड एसी या थर्ड एसी कोचों को लेकर फिलहाल कोई घोषणा नहीं की गई है, यानी यह प्रीमियम अपग्रेड अभी केवल प्रथम श्रेणी के यात्रियों को ही मिलेगा. इससे पहले रेलवे ने एसी कोचों में कवर वाले कंबलों का ट्रायल भी शुरू किया था.
देश की पहली राजधानी एक्सप्रेस
हावड़ा-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस देश की पहली राजधानी ट्रेन है, जिसने 3 मार्च 1969 को अपनी पहली यात्रा शुरू की थी. यह ट्रेन गया रूट से 12301/12302 और पटना रूट से 12305/12306 नंबर के साथ कोलकाता को देश की राजधानी दिल्ली से जोड़ती है.
यह भी पढ़ें : 6 घंटे में दिल्ली से सिलीगुड़ी… लखनऊ, वाराणसी और पटना से गुजरेगी बुलेट ट्रेन; जानें पूरी डिटेल
संबंधित खबरें
ममता बनर्जी पर महिला ने किया हमला! TMC का दावा- हाथ में था चाकू
18 hrs agoचावल के दाने पर मां दुर्गा की तस्वीर, छोटन का विश्व रिकॉर्ड का सपना
3 days agoTMC के 10 बागी सांसद कहां हुए गायब? ओम बिरला के नोटिस का नहीं दिया जवाब
5 days agoउपचुनाव: नंदीग्राम सीट पर हसी रानी की जीत, सीएम सुवेंदु ने दी बधाई
5 days agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
5 days agoरोहित नोनिया के नाम से वायरल 'इनामी' पोस्टर ने मचाई हलचल
6 days agoबंगाल सरकार में मिथुन चक्रवर्ती को बड़ी जिम्मेदारी, मिला कैबिनेट रैंक
6 days agoक्या राजनीति को अलविदा कहने वाले हैं हुमायूं कबीर? आखिर क्यों छलके आंसू
6 days agoउपचुनाव 2026: 4 राज्यों की 6 सीटों पर वोटिंग खत्म, जानें कहां-कितना मतदान?
7 days agoहुमायूं कबीर पर एक्शन, उपचुनाव के बीच गिरफ्तार हुए AJUP विधायक
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines