Howrah Girl Missing: हावड़ा की 15 वर्षीय राइफल शूटर रहस्यमय तरीके से लापता, पुलिस तलाश में जुटी

हावड़ा की 15 वर्षीय प्रतिभाशाली राइफल शूटर दमयंती सेन रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई हैं. बताया जा रहा है कि वह सुबह घर के काम से बाहर निकली थी, लेकिन उसके बाद लौटी. पढ़ें मनोज पांडे की रिपोर्ट.

Howrah Girl Missing Rifle Shooter Damyanti Sen

हावड़ा में 15 वर्षीय लड़की लापता.(Image: News24)

हावड़ा की 15 वर्षीय प्रतिभाशाली राइफल शूटर दमयंती सेन रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई हैं. दमयंती मध्य हावड़ा के 30/2, उमाचरण भट्टाचार्य लेन की निवासी हैं. परिजनों के अनुसार, वह कल सुबह घर से दुकान पर कुछ सामान खरीदने के लिए बाहर निकली थीं, लेकिन उसके बाद दमयंती घर वापस नहीं लौटीं. काफी वक्त बीत जाने के बाद परिवार ने जब काफी खोजबीन की तो उसका कोई पता नहीं चल सका. बताया जा रहा है कि उन्हें आखिरी बार हावड़ा रेलवे स्टेशन के एक प्लेटफॉर्म पर देखा गया था.

विज्ञापन
विज्ञापन

बेटी को लेकर पिता ने क्या कहा?

दमयंती के पिता ध्रुवज्योति सेन ने बताया कि उनकी बेटी को राष्ट्रीय टीम के ट्रायल में हिस्सा लेने का अवसर मिला है और उसने शूटिंग में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है. वह प्रतिदिन सुबह नियमित रूप से अभ्यास करती थी. बीती रात भी वह जल्दी सो गई थी और उसका मोबाइल फोन घर पर ही था. परिवार के अनुसार, घर में किसी तरह का विवाद या तनाव भी नहीं था. ऐसे में उसके अचानक लापता होने की वजह सभी के समझ से परे है.

परेशानी में डूबा पूरा परिवार

दमयंती के अचानक गायब होने से पूरा परिवार, रिश्तेदार और उसके साथी खिलाड़ी गहरी चिंता में हैं. इस संबंध में हावड़ा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट (मिसिंग डायरी) दर्ज कराई गई है और साथ ही, परिजनों ने सोशल मीडिया के माध्यम से भी उसकी तलाश में लोगों से मदद की अपील की है. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है. इस मामले को लेकर हावड़ा सिटी पुलिस के उच्च अधिकारी ने बताया कि मिसिंग डायरी मिलने के बाद एक केस दर्ज किया गया है और जहां-जहां हमें लोगों को सुराग मिल रहा है, वहां पुलिस पहुंच कर जांच और छानबीन कर रही है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ