पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका लगा है. ऋतब्रत बनर्जी के बागी टीएमसी गुट में अब ममता बनर्जी की सरकार में मंत्री रहे मदन मित्रा भी शामिल हो गए हैं. विधानसभा चुनाव हारने के बाद से ममता बनर्जी की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं. मदन मित्रा से पहले भी पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस से कई नेता बागी गुट का दामन थाम चुके हैं. अब मदन मित्रा ने भी ममता बनर्जी को झटका दे दिया है.
यह भी पढ़ें: सावन में शिव मंदिर जाने वाले तीर्थयात्रियों पर हर सोमवार को हेलीकॉप्टर से बरसेंगे फूल
ममता की टीएमसी के सीनियर नेता थे मदन
गौरतलब है कि मदन मित्रा, ममता बनर्जी की टीएमसी के सीनियर नेता रहे हैं और उनका बागी हो जाना कार्यकर्ताओं को भी हैरान करता है. पश्चिम बंगाल में वो पहले भी मंत्री रह चुके हैं और ममता की टीएमसी में उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है. उनका ऋतब्रत के बागी टीएमसी गुट में शामिल हो जाना, मतबल ममता बनर्जी की अपनी पार्टी टीएमसी की अंदरूनी राजनीति पर असर पड़ेगा. विधानसभा चुनाव में हार के बाद से ही टीएमसी में अंदरूनी कलह की खबरें सामने आ रही है, मदन मित्रा का बागी हो जाना अब इन खबरों की पुष्टि करता है.
टीएमसी छोड़ने के बाद क्या बोले मदन मित्रा?
ममता बनर्जी का साथ छोड़ने के बाद मदन मित्रा ने बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा, ‘मैंने अभिषेक बनर्जी को भी पार्टी छोड़ने की सलाह दी थी, मैंने उनसे कहा कि आइए पार्टी मजबूत करते हैं और वापस आकर अपनी जगह ले सकते हैं, हालांकि उन्होंने मना कर दिया.’ मदन मित्रा ने बताया कि इसके जवाब में अभिषेक ने उनसे कहा, ‘मैं पार्टी नहीं छोड़ूंगा.’ मदन ने आगे कहा, पार्टी डूब रही है… नाव डूब चुकी है. लोग मर रहे हैं, फिर भी पार्टी ने तय किया… या यूं कहें कि पार्टी चाहती है कि बाकि सब मर भी गए तो ठीक, लेकिन अभिषेक को बचाना जरूरी है. यह बहुत दुखद है.
यह भी पढ़ें: ‘गॉडजिला’ जैसा भयानक रूप ले सकता है 2026 का El Nino, 150 साल बाद दुनिया पर आने वाला है इतना बड़ा संकट!
संबंधित खबरें
बंगाल: कांग्रेस-ममता को झटका, उपचुनाव में नंदीग्राम-रेजीनगर सीट BJP के नाम
20 hrs agoTMC के 10 बागी सांसद कहां हुए गायब? ओम बिरला के नोटिस का नहीं दिया जवाब
1 day agoउपचुनाव: नंदीग्राम सीट पर हसी रानी की जीत, सीएम सुवेंदु ने दी बधाई
1 day agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
1 day agoरोहित नोनिया के नाम से वायरल 'इनामी' पोस्टर ने मचाई हलचल
2 days agoबंगाल सरकार में मिथुन चक्रवर्ती को बड़ी जिम्मेदारी, मिला कैबिनेट रैंक
2 days agoक्या राजनीति को अलविदा कहने वाले हैं हुमायूं कबीर? आखिर क्यों छलके आंसू
2 days agoउपचुनाव 2026: 4 राज्यों की 6 सीटों पर वोटिंग खत्म, जानें कहां-कितना मतदान?
3 days agoहुमायूं कबीर पर एक्शन, उपचुनाव के बीच गिरफ्तार हुए AJUP विधायक
4 days agoममता बनर्जी के मेडिकल रिकॉर्ड को लेकर उनके वकील ने नोटिस भेजकर उठाए सवाल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines