सावन का महीना बस शुरू ही होने वाला है और इस महीने में हजारों लोग शिव मंदिर में दर्शन करने के लिए जाते हैं. वहीं, पश्चिम बंगाल में सावन के महीने में मंदिर जाने वाले भक्तों पर हेलीकॉप्टर से फूल बरसाने की तैयारी की जा रही है. जिसका ऐलान बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी ने किया है. मिली जानकारी के अनुसार, राज्य में सालाना रथ यात्रा की तैयारी भी की जा रही हैं, जिसे लेकर सुवेंदु अधिकारी ने बैठक भी की थी. बता दें कि बंगाल में यह यात्रा 16 जुलाई को निकाली जाएगी.
बीते सोमवार को सीएम अधिकारी ने ये घोषणा की है कि सावन के हर सोमवार को शिव मंदिर में दर्शन करने जाने वाले भक्तों पर हेलीकॉप्टर से फूल बरसाएं जाएंगे. हालांकि यह प्रक्रिया मौसम की गतिविधियों को ध्यान में रखकर ही प्लान की जाएगी.
बता दें कि सावन का महीना 30 जुलाई से शुरू होगा और 28 अगस्त को खत्म होगा. इस दौरान चार सोमवार पड़ेंगे. इसके अलावा उन्होंने सेवा केंद्र स्थापित करने का भी ऐलान किया है. वहीं, सुवेंदु अधिकारी ने आने वाले श्रावण मेले के दौरान श्रद्धालुओं के लिए कई घोषणाएं की हैं
हर 5 किमी पर बनेगा सेवा केंद्र
उन्होंने कहा, ‘सरकार शेओराफुली से तारकेश्वर तक हर पांच किलोमीटर पर ‘सेवा केंद्र’ बना रही है. श्रावण मेले के दौरान रास्तों पर भी तय दूरी पर ‘सेवा केंद्र’ बनाए जाएंगे, ताकि कंधों पर पवित्र जल लेकर चलने वाले लोग जरूरत पड़ने पर जरूरी सुविधाओं का लाभ उठा सकें.’ उन्होंने कहा, ‘हम तारकेश्वर धाम में 15 करोड़ रुपये के विकास कार्य करवा रहे है.’
PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने बताया कि सरकार ने तीन प्रमुख तीर्थ स्थलों – तारकेश्वर, जलपाईगुड़ी जिले में जलपेश मंदिर और भूटान सीमा के पास जयंती इलाके में एक मंदिर को चुना है, जहां तीर्थयात्रियों के लिए विशेष सुविधाएं दी जाएंगी. उन्होंने कहा कि इन जगहों पर पुलिस सहायता कैंप, अस्थायी स्वास्थ्य केंद्र, पीने का पानी, ORS और आराम करने की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी.
यह भी पढ़ें- Train Pooja Path: ट्रेन में पूजा-पाठ का वीडियो वायरल, लोगों ने उठाए सवाल तो रेलवे ने कही ये बात
बंगाल में बरसों से श्रद्धालुओं को ऐसी सुविधाएं नहीं मिली- CM सुवेंदु
अधिकारी ने कहा, ‘दूसरे राज्यों में मैंने सरकारों को ऐसी धार्मिक परंपराओं का सक्रिय रूप से समर्थन करते देखा है. बंगाल को बरसों से ऐसा समर्थन नहीं मिला. यह सरकार वह समर्थन देगी.’
उन्होंने आगे कहा कि अगर मौसम ठीक रहा, तो सावन के पवित्र महीने में हर सोमवार को तीर्थयात्रियों पर हेलीकॉप्टर से गुलाब की पंखुड़ियां बरसाई जाएंगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि वह मंगलवार को तारकेश्वर में मौजूद रहेंगे.
उन्होंने आगे कहा कि धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व वाली जगहों को संरक्षित करने की सरकारी कोशिशों के तहत राज्य के बजट में एक ‘तीर्थयात्रा सर्किट’ विकसित करने का प्रावधान किया गया है.
अधिकारी ने कहा, ‘हमने किरीटेश्वरी समेत कई प्राचीन मठों और मंदिरों के जीर्णोद्धार और उन्हें हेरिटेज फ्रेमवर्क के तहत लाने की पहल की है. ये स्थल समृद्ध ऐतिहासिक विरासत वाले हैं. हमने धार्मिक स्थलों के रखरखाव और संरक्षण के लिए 1,000 करोड़ रुपये निर्धारित किए हैं.’
5 करोड़ रुपये के कॉर्पस फंड को मंजूरी
उन्होंने कहा कि भारत सेवाश्रम संघ द्वारा संचालित अस्पतालों को आयुष्मान भारत योजना के तहत लाया गया है. अधिकारी ने यह भी घोषणा की कि सरकार ने स्वामी विवेकानंद की जन्मस्थली, सिमला स्ट्रीट के लिए 5 करोड़ रुपये के कॉर्पस फंड को मंजूरी दी है. इससे पहले 5 जुलाई को, सुवेंदु अधिकारी सरकार ने बंगाल में प्रत्येक रथ यात्रा आयोजक को 5 लाख रुपये देने की घोषणा की थी.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकास भी, विरासत भी’ के विजन से प्रेरित होकर, हमारी सरकार ने इस साल की रथ यात्रा में सक्रिय रूप से शामिल होने का फैसला किया है. सरकार ने 60 प्रतिष्ठित रथ यात्रा समितियों को 5-5 लाख रुपये का अनुदान देने का निर्णय लिया है. अधिकारी ने कहा, ‘हम राज्य भर में 75 पारंपरिक रथ यात्रा मेलों में ‘सेवा केंद्र’ भी स्थापित करेंगे ताकि वहां आने वाले तीर्थयात्रियों की मदद की जा सके.’
संबंधित खबरें
20 हजार की रिश्वत लेते WBSEDCL का अधिकारी गिरफ्तार, ACB ने पकड़ा
7 hrs agoपश्चिम बर्धमान में बजा SSR का बिगुल, 16 जनवरी को जारी होगी फाइनल वोटर लिस्ट
8 hrs agoSIR पर चुनाव आयोग ने दी बड़ी सुविधा, मानी जजों की बात; अब काम में आएगी तेजी
23 hrs agoछठ घाटों पर सुरक्षा, हर जगह होंगे नोडल अधिकारी तैनात
3 days agoआसनसोल में अवैध प्रेम संबंध के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या
4 days agoED की कोहीनूर ग्रुप के CA समेत चार ठिकानों पर छापेमारी
4 days agoपूर्व मंत्री इंद्रनील सेन गिरफ्तार, दुर्गा पूजा पास मामले में हुआ एक्शन
6 days ago'उसे गोली मारो या...', गर्लफ्रेंड को चूमने पर पिता के साथ निर्वस्त घुमाया
7 days ago'शुद्धिकरण के नाम पर उतरवाए कपड़े', ईसाई महिला ने धर्मांतरण का लगाया आरोप
10 days agoकोलकाता भगदड़: दुर्गा पूजा समिति का कोषाध्यक्ष गिरफ्तार
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines