पश्चिम बंगार की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं. टीएमसी के कई नेताओं के बाग होने, ऋतब्रत बनर्जी को विधानसभा का नेता विपक्ष बनाने जाने का झटका अभी ममता बनर्जी से सहन हुआ नहीं था कि इस बीच उनके खिलाफ एक शख्स ने पुलिस में शिकायत की, जिसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक मामला मार्च 2026 में एक राजनीतिक भाषण से जुड़ा हुआ है.
क्या है ममता बनर्जी पर आरोप?
ममता बनर्जी पर आरोप है कि उन्होंने अपने भाषण में चेतावनी दी थी कि अगर कोई खास समुदाय एक साथ आता है, तो इसके दूसरों के लिए गंभीर नतीजे हो सकते हैं. उनके सार्वजनिक भाषणों का हवाला देते हुए एक बिजनेसमैन ने हेयर स्ट्रीट पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसे अब कोलकाता पुलिस ने FIR माना है.
यह भी पढ़ें: TMC में बगावत पर कीर्ति अजाद का बड़ा बयान, BJP के निशिकांत दुबे पर साधा निशाना, जानें क्या कहा?
शिकायत करने वाला शख्स कौन?
दरअसल, 6 मार्च 2026 को कोलकाता के एस्प्लेनेड इलाके में धर्म मंच पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसमें कथित तौर पर ममता बनर्जी ने धार्मिक भावनाएं आहत करने वाला एक भड़काऊ भाषण दिया. शिकायत कर्ता का आरोप है कि ममता का भाषण भड़काऊ था, जिससे समाज में अशांति फैल सकती थी. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शिकायत करने वाले शख्स का नाम तुषार कांति दास है. तुषार ने अपनी शिकायत में कहा कि ममता का भाषण लोकतांत्रित व्यवस्था को कमजोर करने वाला था, सांप्रदायिक सौहार्द को भी नुकसान पहुंच सकता था.
यह भी पढ़ें: TMC से एक और सांसद का इस्तीफा, जानें अब ममता बनर्जी के साथ कितने सांसद और विधायक?
संबंधित खबरें
पूर्व मंत्री इंद्रनील सेन गिरफ्तार, दुर्गा पूजा पास मामले में हुआ एक्शन
1 day ago'उसे गोली मारो या...', गर्लफ्रेंड को चूमने पर पिता के साथ निर्वस्त घुमाया
2 days ago'शुद्धिकरण के नाम पर उतरवाए कपड़े', ईसाई महिला ने धर्मांतरण का लगाया आरोप
4 days agoकोलकाता भगदड़: दुर्गा पूजा समिति का कोषाध्यक्ष गिरफ्तार
6 days agoकोलकाता हवाई अड्डे पर 1.13 करोड़ से ज्यादा की विदेशी मुद्रा जब्त
7 days agoचोरबागान दुर्गा पूजा भगदड़: शुभेंदु अधिकारी ने पीड़ित परिवारों को दिए 25-25
8 days agoकोलकाता दुर्गा पूजा हादसे की जांच के लिए SIT गठित, 3 महीने में आएगी रिपोर्ट
8 days agoबंगाल में पत्नी का सिर काटकर मंदिर पर रखा, पिता की भी हत्या
9 days agoकौन हैं BJP के समिक भट्टाचार्य? जो चाहते हैं बंगाल में फिर हो SIR
11 days agoएक अनाउंसमेंट ने छीनी 19 जिंदगियां, कोलकाता भगदड़ हादसे का चौंकाने वाला सच
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines