पश्चिम बंगाल के तृणमूल कांग्रेस विधायक नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती के खिलाफ आसनसोल जिले के हर थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। बताया जा रहा है कि ऑपरेशन सिंदूर को लेकर गलत बयानबाजी की थी। नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती पांडेश्वर सीट से विधायक हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था वीडियो
ऑपरेशन सिंदूर पर विवादित बयान देते हुए TMC विधायक नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। वीडियो में विधायक ऑपरेशन सिंदूर को भाजपा द्वारा फैलाया गया युद्ध का नशा बताश है। विधायक ने आरोप लगाया कि पीएम नरेंद्र मोदी ने देशभक्त जनता, खासकर महिलाओं की भावनाओं के साथ खेल किया है। इस बयान के बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं में गुस्सा है। इस बीच भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के एक नेता ने चक्रवर्ती के खिलाफ कुल्टी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप है कि टीएमसी विधायक ने भारतीय सेना के पराक्रम और बलिदान का अपमान किया है और इस तरह की बयानबाजी देश विरोधी ताकतों को बढ़ावा देने वाली है।
ऑपरेशन सिंदूर को बताया नाटक
वायरल वीडियो में TMC विधायक नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती ने दावा किया है कि ऑपरेशन सिंदूर एक नाटक था। भारत सरकार ने 7 मई को रात पाकिस्तान से बातचीत के बाद उन पर हमला बोला था। यह एक फर्जी युद्ध है। इसे लेकर दोनों देशों ने पहले ही बातचीत कर ली थी। उन्होंने इसे भाजपा का वोटबैंक को खुश करने का एक और प्रयास बताया है।
भारतीय सेना के पराक्रम और बलिदान का अपमान
बताया जा रहा है कि इसके बाद से भाजपा कार्यकर्तओं जिले के हर थाने में विधायक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। आरोप है कि टीएमसी विधायक ने भारतीय सेना के पराक्रम और बलिदान का अपमान किया है और इस तरह की बयानबाजी देश विरोधी ताकतों को बढ़ावा देने वाली है। विधानसभा में विपक्ष के नेता और भाजपा विधायक शुभेंदु अधिकारी ने शुक्रवार को इस मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) से जांच कराने की मांग की है।
संबंधित खबरें
ममता बनर्जी के मेडिकल रिकॉर्ड को लेकर उनके वकील ने नोटिस भेजकर उठाए सवाल
2 hrs agoममता बनर्जी को अभी भी बागियों की वापसी की उम्मीद, 15 दिन का दिया समय
13 hrs agoकोयल मल्लिक को राज्यसभा की टिकट मिलने पर क्या बोलीं अग्निमित्रा पॉल?
1 day agoकौन हैं कोयल मल्लिक? जिन्हें BJP ने राज्यसभा से दिया टिकट
1 day agoराज्यसभा चुनाव: उत्तराखंड से दिनेश आर्य, बंगाल से कोयल मल्लिक BJP प्रत्याशी
1 day ago'ममता बनर्जी का नहीं हुआ था पैर फ्रैक्चर', सुवेंदु अधिकारी ने किया दावा
2 days agoकल का मौसम: विदाई की राह पर मानसून, कुछ राज्यों में हो सकती है बूंदा-बांदी
3 days ago'मच्छार ने दिखाया भारत की ताकत का असर', अग्निमित्रा पॉल का विपक्ष पर हमला
3 days ago'आइए, आपके अंडर में काम करेंगे', अधीर रंजन का ममता को ऑफर; लेकिन रखी शर्त
3 days ago'ज्ञानेश कुमार को माफ नहीं करेगी जनता', ममता बनर्जी का बड़ा हमला
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines